Friday, April 17, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला—जिले में अवैध धान पर लगातार कार्रवाई जारी,उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, 49...

*मोहला—जिले में अवैध धान पर लगातार कार्रवाई जारी,उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, 49 प्रकरणों में 3197 क्विंटल धान जप्त*

0
28

मनीष कौशिक

मोहला—-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में  जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अवैध धान के परिवहन एवं विक्रय पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य राज्यों से आने वाले धान की जिले के उपार्जन केंद्रों में बिक्री को रोकने के उद्देश्य से उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है उड़नदस्ता दल में खाद्य, राजस्व, कृषि, मंडी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम शामिल है, जो लगातार निगरानी एवं जांच कार्य कर रही है।

इसी क्रम में तहसील मानपुर में अजीत कुमार अंधारे को ट्रैक्टर में 100 कट्टा धान तथा नारायण प्रसाद तिवारी को 140 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। तहसील औंधी में रमेश गावडे को 80 कट्टा धान के साथ पकड़ा गया। वहीं तहसील मोहला अंतर्गत ग्राम भावसा में संदीप कुमार लाल को 100 कट्टा धान एवं वाहन सहित अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया। विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में 49 प्रकरणों में कुल 3197 क्विंटल धान एवं 17 वाहनों की जप्ती की जा चुकी है। जप्त किए गए धान एवं वाहनों का अनुमानित मूल्य 99 लाख 10 हजार 700 रुपए है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के हित में अवैध धान परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here