Saturday, May 2, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized *खेलों इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता कोटा राजस्थान में किरण बघेल ने जीता कांस्य...

*खेलों इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता कोटा राजस्थान में किरण बघेल ने जीता कांस्य पदक।*

0
38

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद – इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा अस्मिता खेलों इंडिया महिला वेस्टजोन भारोत्तोलन लीग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 से 19 दिसंबर 2025 तक स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स नयापुरा कोटा, राजस्थान में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की बालिका यूथ टीम शामिल होने 13 दिसम्बर को राजस्थान रवाना हुई थी। बागबाहरा जिला महासमुंद की किरण बघेल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 जुलाई को पाटन जिला दुर्ग में आयोजित किया गया था, जिसमें स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई थीं। किरण ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता राजस्थान में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। समापन समारोह में अतिथियों ने मेडल एवं 5000 रु. चेक राशि प्रदाय कर किरण को पुरस्कृत किया। प्रदेश भारोत्तोलन संघ, जिला संघ के पदाधिकारियों एवं जिले के खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है। राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किरण बघेल के कांस्य पदक जीतने एवं उपलब्धि हासिल करने पर जिला वेटलिफ्टिंग संघ अध्यक्ष खिलावन बघेल, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला संघ सचिव गणेश कोसरे, टीम प्रशिक्षक सुमित बघेल, हिरेंद्र देवांगन, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, नीलम सिंहा, इंद्राणी भास्कर, रामेश्वरी दीवान, अंजनी साहू इत्यादि ने बधाई दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here