छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोइंग में बहादुर सिदार के घर षडरस सब्जी के साथ लिया भोजन का स्वाद ,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0
237

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोइंग में बहादुर सिदार के घर षडरस सब्जी के साथ लिया भोजन का स्वाद,,,, ,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

रायपुर :::::: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दोपहर विधानसभा रायगढ़ के अंतर्गत ग्राम लोइंग पहुंचे।

उन्होंने यहाँ भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन उपरांत कृषक बहादुर सिदार के घर पहुंचे और उनके घर में बड़े सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया।

भोजन में चावल, दाल सहित षडरस से युक्त 6 विभिन्न प्रकार की सब्जियों का आनंद लिया। उन्हें भोजन में छौंक लगा डुबकी भी परोसा गया।

इन सब्जियों में लेथा खटाई, मटर पनीर बड़ी टमाटर, भिंडी, मिक्स भेज और मखाना भाजी की सब्जी शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के कोलता समाज का लेथा खटाई एक खास व्यंजन है इसे समाज के हर विशिष्ट पर्व आदि कार्यक्रमो में जरुर शामिल किया जाता है।

भोजन के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल का कृषक श्री बहादुर सिदार ने अपने घर के मुख्य द्वार पर श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। पश्चिमी उड़ीसा और उत्कल समाज द्वारा गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन नुआखाई पर्व मनाया जाता है। जो उत्कल समाज का सबसे बडा पर्व है।

नुआखाई पर्व के अवसर पर उत्कल समाज द्वारा आज ग्राम लोईंग में 300 लोगों के लिए एक साथ बैठकर खाने हेतु भोजन की व्यवस्था की गई है। यह प्रतिवर्ष आयोजित होता हैं।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here