Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home बीजापुर ग्राम पंचायत .मदडेड में आवास निर्माण हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

ग्राम पंचायत .मदडेड में आवास निर्माण हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

0
75

भोपालपट्टनम, 10 सितम्बर 2025

जनपद पंचायत भोपालपट्टनम के ग्राम पंचायत मददेड में आज प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना के अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर, सहायक करारोपण अधिकारी, संकाय सदस्य एवं संकुल समन्वयक (SBM) की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान CEO जनपद पंचायत भोपालपट्टनम ने आवास स्वीकृत हितग्राहियों को बधाई देते हुए उन्हें जल्द से जल्द पक्के मकान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कच्चे और पक्के मकान के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।

योजना के अनुसार पात्र हितग्राहियों को तीन किस्तों में कुल 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि और 90 दिवस की मनरेगा मजदूरी का लाभ दिया जाएगा।

मिस्त्री की कमी को दूर करने हेतु प्रशिक्षण

आवास निर्माण में मिस्त्री की कमी को देखते हुए इच्छुक ग्रामीणों से मिस्त्री प्रशिक्षण के लिए नाम देने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर SHG की महिलाओं को भी “रानी मिस्त्री” प्रशिक्षण लेने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और आवास निर्माण में सहयोग कर सकें।

महिला समूह से ऋण सुविधा एवं शौचालय निर्माण पर जोर

हितग्राहियों को बताया गया कि यदि कोई बड़ा मकान बनाना चाहता है, तो वह महिला स्व-सहायता समूह (SHG) से ऋण भी ले सकता है। साथ ही व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। शौचालय के उपयोग, खुले में शौच से होने वाली बीमारियों और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

पेंशन सत्यापन एवं स्वास्थ्य संबंधी निर्देश

कार्यक्रम में केंद्रीय पेंशन योजनाओं—वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन और विधवा पेंशन—के हितग्राहियों का पेंशन सत्यापन शीघ्र पूर्ण करने के लिए सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही मलेरिया से बचाव हेतु फॉगिंग मशीन से छिड़काव करने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य नंबर को सार्वजनिक स्थलों पर दीवार लेखन के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम से ग्रामीणों में आवास निर्माण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here