Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ कुटरू फरसेगढ़ अधूरे मार्ग को प्रारम्भ करवाने विधायक विक्रम मण्डावी ने कलेक्टर...

कुटरू फरसेगढ़ अधूरे मार्ग को प्रारम्भ करवाने विधायक विक्रम मण्डावी ने कलेक्टर से मुलाक़ात कर की चर्चा ,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0
105

कुटरू फरसेगढ़ अधूरे मार्ग को प्रारम्भ करवाने विधायक विक्रम मण्डावी ने कलेक्टर से मुलाक़ात कर की चर्चा ,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

आधे अधूरे सड़क निर्माण के चलते क्षेत्रवासियों को हो रही समस्या को दूर करने विधायक ने की पहल

बीजापुर,,,,,,,,,,, :- क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी ने कुटरू फरसेगढ़ मार्ग के अधूरे निर्माण कार्य को तत्काल प्रारम्भ करते हुए पूर्ण करवाने के संबंध में कलेक्टर संबित मिश्रा से विस्तृत चर्चा कर मांग पत्र सौंपा।

वर्ष 2021-22 में स्वीकृत कुटरू फ़रसेगढ़ मार्ग पर लगभग 12.60 किलोमीटर सड़क की चौड़ीकरण, डामरीकरण सहित पुल पुलियों का निर्माण होना शेष है। सड़क अधूरी होने के कारण क्षेत्रवासियों को आने जाने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी ने जिला कलेक्टर संबित मिश्रा से सड़क निर्माण के कार्य को तत्काल प्रारम्भ करने के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए एक मांग पत्र भी सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here