Friday, May 1, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home बीजापुर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के पीड़ितों को तत्काल मुआवजा,जमीन और नौकरी दे सरकार –...

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के पीड़ितों को तत्काल मुआवजा,जमीन और नौकरी दे सरकार – अशोक तलाण्डी

0
89
  • भोपालपटनम :- रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष अशोक तलांडी ने प्रेस के माध्यम से शासन प्रशासन से मांग किया है कि अभी हाल ही में अत्याधिक वर्षा होने से कई नदी नाले उफान के साथ सम्पूर्ण संभाग के बीजापुर जिले के कई गांव प्रभावित होकर जलमग्न हुए काफी जान माल का नुकसान खेतों के मेड कटे फसल बह गया क्षति हुई प्रभावित ग्रामों का शासन प्रशासन यथाशीघ्र जान माल, खेतों के मेड कटे फसल बह गया और तो और कई जगह दुपहिया,चार पहिया वाहन बहे जाने गई ऐसे पीड़ितों को प्रत्येक परिवारों को शासकीय नौकरी जमीन, आवास बनाए 1 करोड़ मुआवजा दें तथा किसानों को अपनी फसलों व संपत्ति नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि दिया जाए तलांडी ने आगे कहा कि केवल प्रशासनिक अमला ही पीड़ितों को सहयोग देने नजर आया पर सरकार के नुमाइंदे कुंभ करण की निद्रा में इसी आज तक नीचे से नहीं तो उपर से हवाई सर्वेक्षण तक नहीं हुआ भला कैसे सुशासन की सरकार है। छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम छोर बीजापुर जिले के भोपाल पटनम चारों राज्यों की सीमा है छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र तेलंगाना आंध्र प्रदेश वहां लोगों का निरंतर आना जाना लगा रहता है जब कभी भी इस प्रकार के प्राकृतिक आपदा होने से भोपाल पटनम से महाराष्ट्र मार्ग पर इंद्रावती नदी और कई नाले और भोपाल पटनम से आंधप्रदेश तेलंगाना मार्ग पर बड़े बड़े नाले व गोदावरी नदी के बेक वाटर से कई दिनों तक बाढ़ प्रभावित रहती है इससे राहगीरों को ठहरने व शौचालय के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है राहगीरों के सुविधा के लिए भोपाल पटनम और नया रायपुरम के मध्य व भोपाल पटनम और तिमेड नाला के मध्य और भी गांवों में इस प्रकार की स्थिति निर्मित होती है । चिन्हांकित कर वहां भी ठहरने के लिए हाल (सेड) व सामुहिक शौचालय निर्माण कराया जाए चिन्हांकित कर निर्माण किया जाए सुविधा मिलेगी जिसका नियंत्रण प्रशासन की हो उक्तशाय के संदर्भ समाज द्वारा में शासन प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here