Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला :—जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं रहें एक दिवसीय हड़ताल पर,...

*मोहला :—जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं रहें एक दिवसीय हड़ताल पर, रैली निकाल किया प्रदर्शन*

0
92

मनीष कौशिक

मोहला:—प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आई हैं। जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने नियमितीकरण,मानदेय, पेंशन, बीमा और चिकित्सा सुविधाओं की मांग को लेकर आज सोमवार सुबह 11 बजे से नगर के छुरिया मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया । जिला मुख्यालय मोहला में मोहला ,मानपुर और अंबागढ़ चौकी ब्लॉकों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंचीं और ज़ोरदार नारेबाज़ी की। वही प्रदर्शन कारी महिलाओं ने दोपहर दो बजे धरना स्थल से रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंची और सोमवार की दोपहर 3 बजे प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देशभर की 27 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं 50 सालों से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। वर्तमान में कार्यकर्ता को मात्र 4500 और सहायिका को 2250 रुपये मानदेय मिल रहा है, जो न्यूनतम वेतन से भी कम है। न पेंशन, न ग्रेच्युटी, न बीमा, न महंगाई भत्ता – किसी तरह की सुविधा नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हमारी मांग है कि हमें शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए, मानदेय 26 हजार कार्यकर्ताओं को और 22 हजार सहायिकाओं को दिया जाए, साथ ही ग्रेच्युटी और पेंशन भी दी जाए। जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना और हड़ताल जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here