- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने और बस्तर की कला-संस्कृति को देशव्यापी पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस वर्ष 01 से 08 अक्टूबर तक लालबाग मैदान में स्वदेशी मेला स्वावलंबन की ओर बढ़ता भारत का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की औपचारिक घोषणा एवं ब्रोशर का विमोचन आज बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में किया गया। इसके साथ ही स्वदेशी मेला कार्यक्रम के कार्य समिति व सुचारु संचालन के लिए विभिन्न समिति की घोषणा भी की गई।

- कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर
विधायक किरण सिंह देव, विशिष्ट अतिथि के तौर पर बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, प्रान्त संयोजक स्वदेशी जागरण मंच जगदीश पटेल, प्रांत संपर्क प्रमुख सुब्रत चाकी, कार्यक्रम के संयोजक किशोर पारख, सहसंयोजक लक्ष्मण झा, देवेंद्र देवांगन, महिला प्रमुख श्रीमती कल्पना शर्मा सहित चेंबर के पदाधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






