HomeUncategorizedमहासमुंद शहर मे आज हुआ सडक दुर्घटना..ट्रक की चपेट मे आने से...

महासमुंद शहर मे आज हुआ सडक दुर्घटना..ट्रक की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की हुई मौत.. पुलिस जाँच मे जुटी..

राहुल भोई-महासमुंद..-

आज सुबह – सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत की घटना सामने आयी है..मृत व्यक्ति की पहचान शहर के पोपट सब्जी मार्केट के जीजा जी मारुती राव के रूप मे की गयी है..जानकारी के अनुसार हादसे का कारण ट्रक क्रमांक TN 56 K5799 (तमिलनाडु का टैंकर ट्रक) बागबाहरा की ओर से रायपुर की तरफ जा रहा था.. तभी महासमुंद तुमगांव ओवरब्रिज ढलान पर बैंक ऑफ इंडिया के पास, मारुती राव अपनी चार पहिया स्कूटी से सब्जी बाजार की ओर प्रवेश कर रहा थे..वही अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने मारुती राव की स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी..टक्कर इतनी जबरदस्त थी की उसकी मौके पर ही मौत हो गई.जहाँ हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जप्त कर मामले की जांच मे जुटी हुई है…वही घटना के बाद से व्यापारीगणों मे शोक की लहर दौड़ गयी है..।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES