

महासमुंद मे भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति पर माल्यार्पण कर अन्य पार्षदगणों व वार्ड वाशियो के साथ शास्त्री चौक,मलेरिया ऑफिस के सामने,क्लब पारा के पास ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी..वही उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा की स्वतंत्रता के यज्ञानुष्ठान में स्वयं को आहूत करने वाले अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन करती हूँ आज का यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के स्वप्न के स्वर्णिम भारत के निर्माण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है…जय हिन्द जय भारत..



