Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized महासमुंद मे सांसद रूप कुमारी चौधरी ने किया ध्वजारोहण..6 स्कूल के सैकड़ो...

महासमुंद मे सांसद रूप कुमारी चौधरी ने किया ध्वजारोहण..6 स्कूल के सैकड़ो छात्र- छात्राओ ने अलग- अलग थीम पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पर दी प्रस्तुति

0
79

महासमुंद जिले के मिनी स्टेडियम मे 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । महासमुंद लोकसभा के सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण पश्चात मुख्य अतिथि ने 11 प्लाटून का निरीक्षण किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने हर्ष के गुब्बारो का उड़ान किया ।उसके बाद जवानो के द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी और राष्ट्रपति के जयकारे लगाये गये। तत्पश्चात 11 प्लाटून के जवान, छात्र- छात्राओ ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने के पश्चात सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी । उसके बाद मुख्य अतिथि ने प्लाटून कमांडर से मुलाकात कर जिले के 19 शहीदो के परिजनो को शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया । कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूलो के 900 बच्चो ने आकर्षण पीटी की प्रस्तुति दी । उसके बाद 6 स्कूल के सैकड़ो छात्र- छात्राओ ने अलग- अलग थीम पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के अंत मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को सम्मानित किया ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here