Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home दक्षिण बस्तर थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत माओवादी संगठन में सक्रिय 05 नक्सलियों को किया गया...

थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत माओवादी संगठन में सक्रिय 05 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार।

0
91
  • गिरफ्तार नक्सलियों के विरूद्ध थाना जगरगुण्डा में वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
  • सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के ग्राम दोड़ हिड़मा, किसकेपारा के है निवासी।
  •  उक्त नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना जगरगुण्डा पुलिस बल एवं 74, 226 वाहिनी सीआरपीएफ की रही है संयुक्त कार्यवाही।
  • जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में मुखबिर के आसूचना पर दिनांक 31.07.2025 को थाना जगरगुण्डा से श्री तोमेश वर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुंडा, निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा थाना प्रभारी जगरगुण्डा के हमराह जिला बल एवं कैम्प नरसापुरम सहायक कमाण्डेन्ट अंशुल मिश्रा के हमराह ई/226 वाहिनी सीआरपीएफ का बल व थाना चिंतलनार सहायक कमाण्डेन्ट सुमन सौरभ के हमराह सीडी/74 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी ग्राम अचकट की ओर एरिया डोमिनेशन/नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम अचकट के जंगल टेकरी में 05 नक्सलियों क्रमश (1) हेमला मुया पिता स्व0 बण्ड़ी उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, (2) कवासी नंदा पिता स्व0 नंदा उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, (3) हेमला देवा पिता स्व0 पीसा उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, (4) मुचाकी जोगा पिता हुंगा उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा एवम् (5) वेट्टी भीमा पिता हड़मा उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा को पकड़ा गये। सभी प्रतिबंधित माओवादी संगठन बेड़मा आरपीसी अन्तर्गत हिड़मा गांव के मिलिशिया सदस्य के पदों पर कार्य करना बताये गये। आरोपियों से पूछताछ रिपोर्ट के आधार पर 01 नग टिफिन बम वजनी लगभग 02 किग्रा., 01 नग लोहे का सरिया, 1 गुच्छा लगभग 1 फीट कोर्डेक्स वायर, 05 मीटर बिजली वायर जिसके एक छोर में डेटोनेटर व दूसरे छोर में बैटरी लगा हुआ बरामद किया गया। बरामद टिफिन बम को सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ के बीडीएस टीम के द्वारा सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया। पकड़े गये नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने की मंशा से आईईडी बम/लोहे के सरिया प्लांट किये जाने एवं विस्फोटक पदार्थ रखे जाने से आरोपियो के विरूद्ध थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 08/2025 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 31.07.2025 को गिरफ्तार कर दिनांक 01.08.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here