
राहुल भोई-महासमुंद..-
सावन के तीसरे सोमवार के पूर्व शनिवार को बोलबम कांवड़ियों का विशाल जत्था महासमुंद जिले के बम्हनी गांव से श्वेत गंगा का पवित्र जल लेकर सिरपुर स्थित बाबा गंधेश्वर महादेव के दरबार की ओर रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस यात्रा में शिवभक्ति की अद्भुत छवि देखने को मिली।कांवड़ यात्रा की शुरुआत बम्हनी स्थित श्वेत गंगा से हुई, जहां सैकड़ों श्रद्धालु कांवड़ियों ने पवित्र जल भरकर लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के लिए कूच किया..यात्रा के दौरान महासमुंद शहर में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।रास्ते भर जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई, जलपान और भंडारे की व्यवस्था की गई। शहर के प्रमुख चौराहों पर भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों और भजनों की गूंज रही। कई स्थानों पर भजन संध्या का आयोजन हुआ, जहां भक्तगण भोलेनाथ की भक्ति में झूमते नज़र आए..वही कावड़ियों और बाबा भोलेनाथ के भक्तो मे एक ऐसे भक्त भी नज़र आये…नाम है मनीष शर्मा जो लगातार 23 वर्षो से प्रत्येक तीसरे पारी मे अपनी सेवा कावड़ियों को देते है..इसके लिए वह अपनी दुकान के सामने गुजरने वाले कावड़ियों को चाय बिस्किट, पोहा. पूड़ी सब्जी. प्रत्येक वर्ष प्रसाद के रूप मे खिलाते है..और इस सेवा मे वह किसी भी प्रकार के आर्थिक सहयोग किसी से नहीं लेते है..यह बस निरंतर 23 वर्षो से हजारों हजारों भक्तो की सेवा कर उनसे आशीष लेकर भोलेनाथ का गुणगान गाते है.. पूर्व पार्षद मनीष शर्मा द्वारा तीसरे सोमवार के पूर्व शनिवार को बोलबम कांवड़ियों का विशाल जत्थे के सेवा के लिए शास्त्री चौक में अपने दुकान मनीष इलेक्ट्रिकल के सामने बोल बम कांवरियों की सेवा की गई, जिसमें अश्वनी तिवारी, कुंदन चतुर्वेदी, राजेश तिवारी, मधु तिवारी अभिषेक मनीष शर्मा, आराध्या मनोज शर्मा होरीलाल पांडे प्रमोद तिवारी, मनोज शर्मा दीपक तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी रेखराज शर्मा राजेश शर्मा महेश शर्मा प्रकाश शर्मा समीर तिवारी अग्रज शर्मा शेषनारायण द्विवेदी राजै गौतम तेजनाथ साहू राकेश तिवारी जुगनू विश्वकर्मा पुरुषोत्तम सेन नानक दास देव कुमार भोई सूर्यांश चंद्राकर गौरव चंद्राकरने पूर्ण रूप से सहयोग किया यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करने में इन सभी व्यक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




