शराब बेचकर पार्टी कार्यालय बनाने वाले,किस नियत से प्रदर्शन करेंगे – गागड़ा,,,,,,
,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
,
सरकार की पहली प्राथमिकता में आदिवासियों की शिक्षा और रोजगार
बीजापुर,,,,,,,,,,,,, आवापल्ली में शराब दुकान खोले जाने को लेकर बीजापुर विधायक ने आंदोलन की चेतावनी दी इस पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि शराब बेचकर पार्टी कार्यालय बनाने वाले किस नियत से प्रदर्शन करेंगे।
जिले के आवापल्ली क्षेत्र में देशी शराब की दुकान खुली है जिसे लेकर बीजापुर विधायक ने सरकार पर कई आरोप लगाया। इन आरोपों को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर फूलचंद गागड़ा ने पलटवार किया है उन्होंने कहा विष्णु सरकार की पहली प्राथमिकता आदिवासी, शिक्षा और रोजगार है,विपक्ष स्कूल बंद किये जाने का राग अलाप रही है परंतु सरकार ने कम दर्ज स्कूलों को मर्ज कर व्यवस्था सुदृढ़ किया है।
शराब दुकान बंद नही किये जाने के स्थिति में विधायक ने आंदोलन की चेतावनी दी है जिस पर गागड़ा ने कहा वे आखिर किस नियत से आंदोलन करेंगे,जो लोग शराब बेचकर पार्टी कार्यालय बनाए हैं जिनके शीर्ष नेता शराब घोटाले में जेल गए हैं,भूपेश बघेल की सरकार ऑनलाइन घर-घर शराब बेची वे आज शराब पर बात कर रहे हैं,विधायक की कथनी सिर्फ सस्ती और दिखावे की राजनीति से प्रेरित है।
वहीं फूलचंद गागड़ा ने आगे कहा है कि विधायक जब सरकार में रहे तब आदिवासी याद आया न ही आदिवासी युवा न ही रोजगार आज रोजगार पर भ्रमित कर रहे हैं इनकी सरकार में पीएससी जैसे बड़े परीक्षाओं में पैसे वाले पास होते थे सुशासन की सरकार में हर एक आदिवासी युवा अपनी मेहनत से पास होगा।
भाजपा की सरकार आज शिक्षा,सड़क,स्वास्थ्य,सुरक्षा और साफ जल इन मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर देकर कार्य कर रही है यही सुशासन की सरकार है।






