Tuesday, May 12, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized महासमुंद मे 75 लाख रूपये के मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते...

महासमुंद मे 75 लाख रूपये के मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में..

0
72

राहुल भोई-महासमुंद..-

Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा end to end एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। तभी थाना कोमाखान क्षेत्र में दिनांक 01.07.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि 01 व्यक्ति एक कत्था रंग की आईसर ट्रक क्रमांक CG 12 BR 9833 के डाला में बोरियों के अंदर अवैध रूप से गांजा रखकर विक्रय के लिये उड़ीसा राज्य की ओर से महासमुंद की ओर आने वाला हैं। कि उक्त सूचना पर Anti Narcoties Task Force की टीम एवं पुलिस की टीम के द्वारा टेमरी नाका में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कि जा रही थी कि तभी ओडिशा की तरफ से एक आईसर ट्रक महासमुन्द छत्तीसगढ की तरफ आ रही थी जिसे टेमरी नाका में रोका गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था.जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) विजय कुमार राजपुत पिता लायक सिंह राजपुत उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सबलपुर, थाना जसराना, जिला फिरोजाबाद (उत्तरप्रदेश) का निवासी होना बताया। पुलिस की टीम के द्वारा ओड़िशा आने का कारण व ट्रक में क्या रखा है, पूछे जाने पर अनानास फल रखना बताया,जिसे ओडिसा से उत्तर प्रदेश में ले जाना बताया। पुलिस की टीम के द्वारा वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे ट्राली में अनानास फल भरा हुआ था। जिसे हटा कर देखने पर प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। सभी को वज़न करने पर कुल जुमला 5 क्विंटल गांजा मिला। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताया। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने और आरोपी के कब्जे से 5 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 75,00,000 रूपये (पचहत्तर लाख)एवं 01 नग ट्रक 10,00,000 रूपये तथा 02 नग मोबाईल कीमती 9,000 रूपये कुल जुमला कीमती 85,09,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोमाखान में अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here