HomeUncategorizedमहासमुंद मे मध्यान भोजन रसोईया संघ ने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर...

महासमुंद मे मध्यान भोजन रसोईया संघ ने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम महासमुंद कलेक्टर को सौपा मांग पत्र

राहुल भोई-महासमुंद..-

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले महासमुंद में मध्यान भोजन रसोईया संघ ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए 10 सूत्रीय मांगों को लेकर के महासमुंद कलेक्टर को मांग पत्र सौपा है..जहां रसोईया अपनी मांग पत्र में कहा है कि भारत सरकार द्वारा मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत शासकीय एवं अर्ध शासकीय विद्यालयों मे अध्ययनरत विद्यार्थियों को पोषण आहार के रूप में गरम भोजन दिया जाता है जिस कार्य के लिए भोजन बनाने हेतु रसोइयों की नियुक्ति किया गया है..उन रसोइयों को राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर बहुत सारी समस्या विद्यमान है..जिसमे रसोईया संघ ने अपनी 10 मांगो को बताते हुए मांग की है की..

 

1- मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को 10 हजार रूपये मासिक मानदेय दिया जाए..

2- मध्यान भोजन बनाने हेतु निजीकरण के तहत कॉन्ट्रैक्ट के द्वारा ना दिया जाए..

3- मध्यान भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों का दुर्घटना मुआवजा एवं दुर्घटना होने उनकी निशुल्क इलाज की व्यवस्था की जाए..

4- मध्यान भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों का निशुल्क 5 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा दिया जाए..

5-मध्यान भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत रसोईया का इपीएफ पेंशन की सुविधा दिया जाए..

6- मध्यान भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को वर्ष में 10 माह के जगह 12 माह का मानदेय दिया जाए…

7- मध्यान भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को वर्ष में दो जोड़ी यूनिफॉर्म दिया जाए..

8- विद्यालय में बच्चों की संख्या के आधार से तय संख्या मे रसोइयों की नियुक्ति संबंधित प्रावधान को विलोपित किया जाए..

9- मध्यान भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को आकस्मिक अवकाश एवं मातृत्व अवकाश दिया जाए..

10- मध्यान भोजन योजना अंतर्गत वर्षों में कार्यरत रसोइयों को बिना करण वस कार्य से पृथक किए गए हैं उन रसोइयों को पुनः कार्य पर लिया जाए.

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES