Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized आपातकाल स्मृति दिवस पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया लोकतंत्र सेनानियों का...

आपातकाल स्मृति दिवस पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान..

0
100

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला पंचायत में आयोजित ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। यह आयोजन उस ऐतिहासिक संघर्ष को याद करने के उद्देश्य से किया गया, जब अनेक स्वतंत्रता प्रेमियों और लोकतंत्र रक्षकों ने 1975 के आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ उठाई थी।कार्यक्रम में सांसद श्रीमती चौधरी ने लोकतंत्र सेनानी श्री मनीलाल चंद्राकर, स्वर्गीय श्री अब्दुल कद्दूरा की धर्मपत्नी श्रीमती फरीदा खैरानी, तथा स्वर्गीय श्री अमृत लाल साहू की पत्नी श्रीमती उर्मिला साहू को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा, “आपातकाल के समय जिन लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अत्याचार सहे, वे आज के भारत के सच्चे रक्षक हैं। उनका यह बलिदान हमें हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, डीएफओ श्री मयंक पांडे, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित जनों ने लोकतंत्र के संघर्ष की स्मृतियों को साझा किया…।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here