
राहुल भोई-महासमुंद…
महासमुंद जिला प्रशासन ने अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है जहाँ ग्राम बरबसपुर में अवैध रेत भंडारण की शिकायत पर छापामार कार्रवाई करते हुए निजी भूमि एवं शासकीय भूमि में अवैध रूप से भंडारित भारी मात्रा में रेत किए गए जब्त किये गए है..43 निजी भूमि स्वामी को चलानी नोटिस भी भेजा गया हैं..वही 13050 घन मीटर रेत के एवज में 54 लाख का भेजा गया अर्थदंड नोटिस..14 शासकीय भूमियों पर 65000 घन मीटर रेत किया गया हैं जब्त..जब्त रेत की कीमत 1 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए बतायी जा रही है..महानदी से लगे गैर कृषि शासकीय भूमि पर किया गया था अवैध भंडारण.. वहीं अब छ.ग.खनिज खनन/परिवहन एवं भंडारण नियम 2009 के नियम 5, अधिनियम 1957 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत कर्यवाही जारी हैं..।


