Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *अंबागढ़ चौकी :–शिक्षा की ओर पहला कदम शाला प्रवेश उत्सव में ग्रामीण...

*अंबागढ़ चौकी :–शिक्षा की ओर पहला कदम शाला प्रवेश उत्सव में ग्रामीण समुदाय ने जगाई नई चेतना गुलाल, तिलक और मिठाई से स्वागत – बच्चों ने रखा शिक्षा की ओर पहला कदम*

0
88

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:–: प्रदेशभर में शिक्षा को जनांदोलन का रूप देने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से “शाला प्रवेश उत्सव 2025” का आज शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में प्राथमिक शाला तेलीटोला (कोटरा) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर इस महाअभियान की शुरुआत हर्षोल्लास से की गई कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी बच्चों के पारंपरिक स्वागत से हुई, जहाँ उन्हें गुलाल लगाकर, तिलक कर और मिठाई खिलाकर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा भावनात्मक और गर्मजोशी से आमंत्रित किया गया। बच्चों के स्वागत ने न केवल उनके मन में विद्यालय के प्रति अपनापन जगाया, बल्कि अभिभावकों में भी शिक्षा के प्रति भरोसा और जुड़ाव को मजबूत किया इस अवसर पर बच्चों को निःशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे उनका शैक्षणिक जीवन बिना किसी आर्थिक रुकावट के सुनियोजित रूप से प्रारंभ हो सके। आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ, अभिभावकगण एवं ग्रामवासी भारी संख्या में शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम को एक उत्सव का रूप दिया। शाला प्रवेश उत्सव का मूल उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों के बीच शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और यह संदेश देना है कि “हर बच्चा स्कूल जाए, कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे।” ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने इस उद्देश्य को और भी सार्थक बना दिया। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं और सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं और अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। यह आयोजन सिर्फ बच्चों का विद्यालय में प्रवेश नहीं, बल्कि समाज के शिक्षित और सशक्त भविष्य की नींव रखने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here