NH-53 पर शिवा आईटीआई, ग्राम टेका के पास पिकअप और रफ्तार बस की टक्कर, तीन घायल
बता दे की सुबह करीब 9 बजे NH-53 स्थित शिवा आईटीआई, ग्राम टेका के पास एक पिकअप और तेज रफ्तार बस की टक्कर हो गई। पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 1 घायल ग्राम सांकरा का निवासी है, जबकि 2 अन्य सेवाईय्या के बताए जा रहे हैं। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।



