Homeछत्तीसगढ़*भाजपा सरकार युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10,000 स्कूल बंद कर गरीब बच्चों...

*भाजपा सरकार युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10,000 स्कूल बंद कर गरीब बच्चों की शिक्षा और हजारों नौकरियों को खत्म करना चाहती है- विक्रम मंडावी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*भाजपा सरकार युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10,000 स्कूल बंद कर गरीब बच्चों की शिक्षा और हजारों नौकरियों को खत्म करना चाहती है- विक्रम मंडावी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*विधायक विक्रम मंडावी ने सरकार से पूछा “जब पद ही नहीं रहेंगे, तो भर्तियां कहां से होंगी?”*

बीजापुर:03/06/2025,,,,,,,
बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार युक्तियुक्तकरण के नाम पर प्रदेश के 10,000 से अधिक स्कूल बंद करने और 45,000 शिक्षक पदों को समाप्त करने की तैयारी कर रही है। इस फैसले से बस्तर संभाग जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्कूलों की भारी कमी होगी, जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा गरीब और आदिवासी बच्चों को भुगतना पड़ेगा, जो शिक्षा जैसे मौलिक अधिकार से वंचित हो जाएंगे।

मंडावी ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों में दावा किया था कि राज्य में 58,000 शिक्षक पद खाली हैं और सरकार ने विधानसभा में 35,000 पद भरने की घोषणा की थी। इसके अलावा, इस वर्ष के बजट में 20,000 शिक्षकों की भर्ती की बात कही गई थी। लेकिन अब, भर्तियों से बचने के लिए सरकार 45,000 शिक्षक पदों को ही खत्म कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए सरकार से पूछा “जब पद ही नहीं रहेंगे, तो भर्तियां कहां से होंगी?”
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि युक्तियुक्तकरण का यह कदम न केवल शिक्षा विरोधी है, बल्कि रोजगार विरोधी भी है। स्कूलों के बंद होने से रसोइयों, चौकीदारों और भृत्यों जैसे पद भी समाप्त हो जाएंगे, जिससे हजारों लोगों के रोजगार के अवसर खत्म होंगे और उनके परिवारों पर आर्थिक संकट मंडराएगा।

 

विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार से युक्तियुक्तकरण के इस फैसले पर तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार कोई सर्वमान्य निर्णय नहीं लेती, तो छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शिक्षा जैसे मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए आम जनता के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES