Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home अपराध *मोहला मानपुर:–खड़गांव पुलिस ने हत्या के आरोप में 13 साल से फरार...

*मोहला मानपुर:–खड़गांव पुलिस ने हत्या के आरोप में 13 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय ने भेजा जेल*

0
98

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:—मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत खड़गांव पुलिस ने हत्या के मामले में 13 साल से फरार चल रहे आरोपी को 29 मई को शिवनी ग्राम से गिरफ्तार किया है। खड़गांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव से आज शुक्रवार रात 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी हरसिंह पिता छेरकू राम घावड़े निवासी ग्राम शिवनी, अपने सगे भाई का हत्या का आरोपी है। इसके साथ ही आरोपी के पिता छेरकू राम घावड़े भी अपने बेटे के हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है और अभी जमानत पर है। आरोपी हरसिंह घावड़े और छेरकू राम घावड़े पर हत्या करने का आरोप है। आरोपी पिता छेरकू राम घावड़े की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, वहीं आरोपी भाई हरसिंह घावड़े घटना के बाद से लगातार 13 साल से फरार चल रहा था। आरोपी हरसिंह घावड़े गुजरात के सूरत शहर में प्लास्टर मिस्त्री का काम कर रहा था। वही आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है,जहां से आरोपी हरसिंह घावड़े को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव,प्रधान आरक्षक तुमेंद्र रात्रे,आरक्षक उमेंद्र पिस्दा और राहुल सिंह की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here