Tuesday, May 12, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *एक तरफ कुआं और दूसरी ओर खाई में गिर रही थी पुलिस...

*एक तरफ कुआं और दूसरी ओर खाई में गिर रही थी पुलिस तब आरोपियों को गिरफ्तार करना पड़ा।आर, एल कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0
98

*एक तरफ कुआं और दूसरी ओर खाई में गिर रही थी पुलिस तब आरोपियों को गिरफ्तार करना पड़ा।आर, एल कुलदीप की रिपोर्ट:- *

पत्रकारों के प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन आंदोलन की अल्टीमेटम के बाद घबराई पुलिस प्रशासन आई हरकत में।

बालोद:-
बालोद जिला अंतर्गत मरकाटोला स्थित देवकी बाई ठाकुर के फार्म हाउस खसरा नंबर 341में अवैध रेत भंडारण में जांच बाबत पहुंचे राजस्व टीम को हाईवा वाहन से कुचलने का प्रयास तथा पत्रकार कृष्णा गंजीर की हत्या करने की नियत से किए गए जानलेवा हमले के फरार आरोपी उमेश्वर कुमार उर्फ ओमू साहू एवं रविकांत साहू को पुलिस प्रशासन ने प्रदेश के समस्त पत्रकार संगठनों के भारी दबाव के बाद अंततः बेमेतरा से गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ा। आरोपियों के खिलाफ बी एन एस की धारा 296, 351(2), 191(2), 191(3), 190, 109 दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ओमू साहू एवं रविकांत साहू अपराध कारीत कर लगातार स्थान बदल बदल कर गीदड़ की तरह भागे भागे छुप रहा था, इन्हें जिले के कुछ राजनीतिक लोगों का संरक्षण मिलने की भी जानकारी मिला है, जिसके चलते इन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे थे। लेकिन पत्रकारों के प्रदेश व्यापी उग्र अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की अल्टीमेटम से घबराई पुलिस प्रशासन अपनी फजीहत होने से बचने के लिए अंततः इन आरोपियों को 24 मई को बेमेतरा से गिरफ्तार करना पड़ा।

अवगत हो कि रेत चोर ओमू साहू उर्फ उमेश्वर कुमार को पैदायशी हरामखोर, आपराधिक प्रवृति का घटिया तथा नीच व्यक्ति बताया जाता है जो कि नियम विपरित अवैध रूप से रेत चोरी, मुरूम चोरी, पत्थर चोरी, गिट्टी चोरी सहित कई प्रकार के चोरी में संलिप्त होकर हराम की कमाई से झूठी रईसी बघारने में माहिर बताया जाता है।इसी प्रकार रविकांत साहू को भी जन्मजात गरीब, नंगा लुच्चा, फटीचर तथा हराम के खानेवाले खाना–बदोश एवं हराम के रुपयों का भूखा व्यक्ति बताया जाता है जो ओमू साहू के हर अपराध में लगभग बराबर के सहभागी होने की जानकारी मिला है।

विदित हो कि दिनांक 25 मई 2025 को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी उग्र धरना प्रदर्शन नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम पुरूर में आयोजित था, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संविधान बचाओ आंदोलन का भी आयोजन जिला मुख्यालय बालोद में दिनांक 25 मई 2025 को आयोजित था, जहां पर भी प्रदेश के पत्रकारों का प्रदर्शन करने की जानकारी पुलिस के खुफिया विभाग को पता चल गया था। शासन प्रशासन को यह भी अंदेशा था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बालोद दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार को घेरने के लिए पका पकाया बड़ा मुद्दा मिल जाएगा इसलिए एक तरफ कुआं और दूसरी ओर खाई भांप कर इन आरोपियों को मजबूरी में घटना के बारहवें दिन गिरफ्तार करना पड़ा।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 मई 2025 को अनुविभागीय अधिकारी गुरूर के निर्देश पर रेत की अवैध भंडारण पर कार्यवाही करने पहुंची राजस्व विभाग के पटवारी एवं मामले में खबर संकलन करने पहुंचे पत्रकार कृष्णा गंजीर पर कुख्यात रेत चोर उमेश्वर कुमार उर्फ ओमू साहू पिता गौकरण साहू पोता अमोल राम निवासी चूल्हापथरा एवं रविकांत पिता सोहन लाल साहू निवासी ग्राम गुरूर तथा उनके आठ गुंडों राजू साहू, कोमल निर्मलकर, तालेश्वर वर्मा, हेमराज सिन्हा, हमेश्वर, गुलशन, विजय कुमार ठाकुर तथा एक अन्य ने हत्या करने की नियत से लोहे की पाइप एवं डंडों से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आठ आरोपियों को तत्काल मौके पर गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य सरगना उमेश्वर कुमार उर्फ ओमू साहू एवं रविकांत साहू फरार होने में कामयाब हो गए थे जिसे बेमेतरा से गिरफ्तार कर लिया गया तथा दिनांक 25 मई 2025 को मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित करने के पश्चात जेल दाखिल कर दिया गया है।

समाचार विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें।
6267855263//9479083919

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here