Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized हाता ग्राउंड फुटकर व्यवसाईयों को स्थाई जगह आवंटन करने मांग को लेकर...

हाता ग्राउंड फुटकर व्यवसाईयों को स्थाई जगह आवंटन करने मांग को लेकर मोर्चा ने उठाई आवाज

0
107
  • नवनीत ने कहा: 20, 25 वर्षों से जीविकोपार्जन कर रहे व्यवसायियों को जगह खाली करने का निर्देश देने से उनका जीवन अधर में
  • कलेक्टर एवं निगम आयुक्त से मुलाकात कर सोप गया ज्ञापन 
  • जगदलपुर। हाता ग्राउंड में कार्यरत फुटकर व्यापारियों को व्यापार हेतु स्थाई जगह आवंटन एवं फुटकर व्यापारी ठेला व्यापारियों को शहर के एक स्थायी जगह चिन्हित कर व्यापार करने की मांग को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा द्वारा मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद के नेतृत्व में कलेक्टर , निगम आयुक्त से मुलाकात किया गया एवं इस समस्या को प्रमुखता से रखा गया।
  • जारी विज्ञप्ति में श्री नवनीत ने बताया कि फुटकर व्यापारी संघ कि उक्त व्यापारी 20 से 25 वर्षों से सड़क किनारे ठेला लगाकर व्यवसाय कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं परंतु विगत कुछ माह पहले नगर निगम के अस्थाई बाजार समिति के अधिकारियों द्वारा विशेष योजना स्थाईकरण के नाम पर उन्हें व्यापार करने से रुकते हुए स्थान खाली करने का मौखिक आदेश दिया गया है जिससे प्रभावित व्यवसाईयों के सामने जीवन यापन निर्वाह को लेकर समस्या खड़ी हो गया है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन होने के पश्चात आज तक नगर निगम जगदलपुर द्वारा फुटकर व्यापारियों को स्थाई जगह का आवंटन नहीं किया गया है इसी वजह से इस तरह की समस्याएं सामने आ रही है और रोज कम कर जीवन चलने वालों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा है कि माननीय कलेक्टर एवं निगम आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी व प्रशासन संवेदन पूर्वक इस विषय पर विचार करें ताकि शांति के साथ समान रूप से जीवन निर्वाह सब का होता रहे और निदान भी हो जाए। इस बस्तर मुक्ति मोर्चा के पद अधिकारी एवं फुटकर व्यापारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here