*नराज कांग्रेसीयों ने किया तीन घंटा तक चक्काजाम।सावित्री मंडावी ने कहा कि ये भाजपा सरकार की षडयंत्र है।*
दुर्गूकोंदल।
जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव 4मार्च को होना था, निर्धारित समय अनुसार सभी जनपद सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल पहुंचे। चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी बीच कलेक्टर की आदेश पहुंचा। कलेक्टर के दिल्ली प्रवास के चलते चुनाव की तिथि स्थगित किया गया है। और आगामी 10मार्च को जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष की निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने की प्रक्रिया रोककर रिटर्निंग ऑफिसर ने जनपद सदस्यों को कलेक्टर की आदेश की कापी थमा दी गई। इसकी जानकारी जनपद सदस्यों ने विधायक और कांग्रेसियों दी। इसके बाद दुर्गूकोंदल राजनीति गरमा गई। कार्यकर्ताओं के विधायक सावित्री मंडावी जनपद कार्यालय पहुंचे। और भाजपा सरकार और जिला कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। विधायक सावित्री मंडावी ने रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार केतन भुआर्य को चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को कहा। तहसीलदार केतन भुआर्य ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी का आदेश है। आज की चुनाव प्रक्रिया निरस्त किया गया है। अगली तिथि 10मार्च को निर्धारित है। इसके बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता बौखला गए। नारेबाजी करने लगे। सावित्री मंडावी ने कहा कि ये भाजपा सरकार की षडयंत्र है। दुर्गूकोंदल, भानुप्रतापपुर, चारामा में हमारे जनपद सदस्यों की बहुमत है। हमारे जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनते देख भाजपा सरकार और भाजपा नेताओं अधिकारियों के साथ षड्यंत्र किया। और चुनाव को निरस्त किया। और 10मार्च को अगली तिथि निर्धारित किया है। कलेक्टर, तहसीलदार भी भाजपा सरकार के नेताओं के षड्यंत्र में शामिल हैं। अधिकारी भाजपा के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं। आज जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है, तिथि पूर्व से निर्धारित है। आज ही निरस्तीकरण आदेश जारी किया गया है। भाजपा सरकार और नेताओं की सोची समझी रणनीति है। हम नहीं डरेंगे। हमारे जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष दुर्गूकोंदल, भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल में बनेंगे। भाजपा की नीति संविधान विरोधी है। भाजपा संवैधानिक नीति को पचा नहीं पा रही है। इसीलिए हमारे जनपद सदस्यों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश भर में जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष की चुनाव हो रही है। सिर्फ मुझे और मेरे जनपद सदस्यों को टारगेट किया जा रहा है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिंग आचला ने कहा सावित्री मंडावी लोकप्रिय विधायक है, इनकी लोकप्रियता से दुर्गूकोंदल, चारामा, भानुप्रतापपुर में जनपद सदस्यों की बहुमत मिली है। इसे भाजपाई हजम नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा सरकार और भाजपाईयों एजेंट बनकर अधिकारी काम कर रहे हैं। नेताओं के इशारे पर कलेक्टर ने चुनाव तिथि कैंसिल कर दिया। औ नई तिथि 10तारीख तक बढ़ा दी है। पर भाजपा कामयाब नहीं होगी। कांग्रेस के जनपद सदस्य पार्टी के प्रति समर्पित हैं। इधर विधायक सावित्री मंडावी के निर्देश पर कांग्रेसियों ने तहसीलदार दुर्गूकोंदल ज्ञापन सौंपा। और 3घंटे तक मुख्य चौक दुर्गूकोंदल में चक्काजाम किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कलेक्टर और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। 3घंटे तक आवागमन बाधित रहा। अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पुतला जलाया और रिटर्निंग अधिकारी केतन भुआर्य के नाम पर ज्ञापन सौंपा। और धरना समाप्त किया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश माहवे, हुमन मरकाम, महत्तम दुग्गा, सियाराम पोटाई, सुखचंद प्रजापति, हृदय बघेल, मुकेश्वरी नरेटी, तोरण दुग्गा, राजू सिघोडिया, नीरज कोसमा, ढालसिग पात्र, रजमन कोवाची, राम गावडे, रसालू गावड़े, हीरा कोमरा, धनेश नरेटी, भावसिग मंडावी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।