**पेंशनर महासंघ बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री राम नारायण ता टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आज के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आज के बजट में कर्मचारियों एवं पेंशनरों को कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल नजर आ रहा है**,,,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0
249

**पेंशनर महासंघ बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री राम नारायण ता टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आज के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आज के बजट में कर्मचारियों एवं पेंशनरों को कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल नजर आ रहा है**,,,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

01 छत्तीसगढ़ सरकार का बहु प्रतीक्षित बजट वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने किया पेश :_
02 बजट से कर्मचारियों और पेंशनरों में “कहीं खुशी तो कहीं ग़म ” का माहौल हो गया है व्याप्त :_
03 लंबित 3% महंगाई भत्ते की घोषणा तो की गई किंतु मोदी के गारंटी के अनुरूप नहीं की गई :_

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,, विधान सभा सत्र के दौरान आज वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा प्रस्तुत की गई बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बस्तर संभाग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री राम नारायण ताटी ने कहा कि इस बजट में कर्मचारियों एवं पेंशनरों को कहीं आशा की किरण तो कहीं निराशा के बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं ।
श्री ताटी ने कहा चूंकि आशानुरूप साय सरकार ने कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित 3% महंगाई भत्ते की घोषणा की जिसके लिए हम सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं किंतु यह घोषणा मोदी की गारंटी के तहत नहीं हुई ।
जिसके कारण कर्मचारियों एवं पेंशनरों में घोर निराशा के बादल छाए हुए हैं ।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद कर्मचारी एवं पेंशनर यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि अब उन्हें भाजपा के घोषणा पत्र ( संकल्प पत्र )में किए गए वायदे के मुताबिक महंगाई भत्ता/राहत मिलने लगेगा किंतु महज निराशा हाथ लगी ।
महंगाई भत्ते की घोषणा केन्द्र सरकार के अनुरूप जनवरी 2024 से किया जाना चाहिए था जो कि नहीं किया गया । जनवरी 24 से फरवरी 25 तक कुल 14 महीनों के महंगाई भत्ते के एरियर का बजट में कोई उल्लेख नहीं है ।यानी हर बार की तरह इस बार भी कर्मचारी और पेंशनर छले गए ।
इसके अलावा मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 ( 6 ) को विलोपित करने की दिशा में भी अब तक कोई गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया ।अन्यथा बजट सत्र के दौरान इसे विलोपित किए जाने हेतु शासकीय संकल्प लाए जाने की उम्मीद लगाए बैठे थे पेंशनर और परिवार पेंशनर जिनके उम्मीदों पर सरकार ने पानी फेर दिया ।
श्री ताटी ने सरकार पर भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि आशा है कि सरकार पेंशनरों की पीड़ा पर गौर करते हुए शीघ्र धारा 49 ( 6 )को विलोपित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाते हुए विधानसभा में शासकीय संकल्प पारित करेगी ।
प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वालों में आर एन ताटी,किशोर कुमार जाधव ,अब्दुल सत्तार खान ,रमापति दुबे ,एल एस नाग,शिव प्रतापसिंह ठाकुर ,पी एस ठाकुर ,धरम सिंह मंडावी शंभूनाथ देहारी ,सदाराम ठाकुर ,रैमन दास झाड़ी , अय्यूब खान, गुजजा रमेश, सरोज साहू, करमजीत कौर, ललिता यादव,मीता मुखर्जी, जयमनी ठाकुर, शुभ्रा कुंडू एवं के बेलसरिया शामिल हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here