Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला :—शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा एवं गोटाटोला में स्कूल के छात्र-छात्राओं...

*मोहला :—शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा एवं गोटाटोला में स्कूल के छात्र-छात्राओं पुलिस मुख्यालय के नया बैनर पोस्टर के साथ यातायात नियमों की जानकारी दिया गया*

0
187

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:—पुलिस अधीक्षक वाय पी सिंह, जिला मोहला मॉनपुर अम्बागढ़ चौकी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल, डी सी पटेल, व डीएसपी हेडक्वार्टर मोहला राजेश्वर दीवान, के मार्गदर्शन मे यातायात प्रभारी शेषनारायण देवांगन के टीम द्वारा जिला मोहला मानपुर अं.चौकी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा एवं गोटाटोला स्कूल में प्रिंसिपल एवं शिक्षक गण के उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी पुलिस मुख्यालय रायपुर के लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा रोड सेफ्टी के द्वारा प्रदाय किया गया नये- नये पोस्टर बैनर एवं यातायात दर्शिका, पाकेट फोल्डर ,बैनर -पोस्टर के साथ यातायात नियमों को ध्यान में रखकर वाहन चलाने के नियमों की समझाईश दिया गया साथ ही दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें ,दोपहिया वाहन में दो से अधिक सवारी न करें, कोई भी वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करें, नशे के हालात में वाहन ना चलाएं और चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा अपने कम उम्र के नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने ना दें, और 16 साल के आयु पूर्ण होने के बाद बिना गियर का लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाने दिया जाए और कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस वाहन ना चलाएं, नशे के हालात में वाहन ना चलाएं, लर्निंग एवं परमानेंट लाइसेंस बनाने की जानकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिया गया और आज से ही यातायात नियम का पालन करते हुए अपने पालकों को भी घर जाकर यातायात नियमों की जानकारी के बारे में बताएं और दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहना है तो यातायात नियम का पालन करना अनिवार्य है , सभी को समझाईश दिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here