भाजपा नेता सरकार का डर और भय दिखाकर कांग्रेस पार्षदों को अपहरण करने की कोशिश में लगे है- विक्रम मंडावी ,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
135

भाजपा नेता सरकार का डर और भय दिखाकर कांग्रेस पार्षदों को अपहरण करने की कोशिश में लगे है- विक्रम मंडावी ,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

भाजपा को चुनाव लड़ने में नहीं बल्कि जनमत का अपहरण करने में है विश्वास- विक्रम मंडावी

जनता का जनादेश डराकर, धमकाकर और गुंडागर्दी करके हासिल नहीं किया- लालू राठौर

बीजापुर
28/06/2024
शुक्रवार को ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से बीजापुर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मनमानी अपने चरम पर है और भाजपा नेता जनमत का अपमान करने का काम कर रहे है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि बस्तर संभाग में भाजपा ने एक नई परिपाटी की शुरुआत की है नगर पंचायत भैरमगढ़ में कांग्रेस समर्थित पार्षदों की पूर्णबहुमत की अध्यक्ष है लेकिन बीते गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस पार्षद दुरुपसाय कुपाल को पूजा-पाट करने के नाम से उन्हें उनके घर से ले जाते है और फिर उन्हें ज़बरदस्ती बड़ी गाड़ी में बैठाकर उनका मोबाइल छीनते है और उनका मोबाइल बंद कर देते है और कहीं बाहर ले जाते है वे किसी तरह वहाँ से भाग कर वापस भैरमगढ़ आते है। एक अन्य पार्षद सियाराम नेगी को जगदलपुर की भाजपा नेत्री द्वारा बारसूर में उसके परिवार के सदस्य की तबीयत खराब होने की बात कह कर बारसूर ले जाया गया जहां पर उसे पता चला कि उसे जगदलपुर और रायपुर जाना होगा। वह किसी तरह छुपते – छुपाते पिछले दरवाजे से भाग कर भैरमगढ़ आया। एक अन्य पार्षद सरिता कश्यप को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू ने नगर पंचायत में भाजपा का समर्थन देने के लिए धमकाया गया इन सारी घटनाओं से भैरमगढ़ के पार्षद बुरी तरह से डरे और सहमे हुए हैं। इस पूरे घटना से यही प्रतीत होता है कि भाजपा को चुनाव लड़ने से ज़्यादा जनमत का अपहरण करने में अधिक विश्वास है जो लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है।
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा के जनमत अपहरण करने की घटना से पूरा देश वाकिफ है। गुरुवार को भैरमगढ़ में भाजपाई गुंडों और शासकीय कर्मचारियों ने मिलकर सरकारी और पारिवारिक कार्यक्रम के नाम से वहां के पार्षदों के अपहरण करने की कोशिश की गई। इससे पहले कभी पूरे बस्तर में राजनीतिक अपहरण की घटना नहीं हुई है। यह चिंता का विषय है कि डबल इंजन और अपने आप को जन हितैसी बताने वाली विष्णु देव साय की भाजपा सरकार में गुंडे और बदमाशों के हौसले बुलंद है।
वहीं ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने प्रेसवार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता महेश गगड़ा और भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलीयार को यह बताना चाहिए कि यह सब किसके कहने पर किया जा रहा था, गुंडागर्दी और डरा-धमकाकर जनमत को हासिल नहीं किया जा सकता भाजपा को चाहिए कि वे अपने चुनावी वादों पर काम करे और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को दिलाये भाजपा को यह समझना चाहिए कि जनता का जनादेश डराने, धमकाने और गुंडागर्दी करके हासिल नहीं किया जा सकता बल्कि जनता के मत से हासिल किया जाता है यही हमारा लोकतंत्र है। प्रेस वार्ता में जिला कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जनपद पंचायत भैरमगढ़ अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, नगर पंचायत भैरमगढ़ अध्यक्ष श्रीमती शुखमती मांझी, पार्षद शुखदेव नाग, पार्षद दुरुग साय कुपाल, पार्षद श्रीमती सरिता कश्यप,पार्षद श्रीमती सरोज शर्मा, पार्षद सियाराम नेगी, पार्षद श्रीमती शशि प्रभुलिया, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता,ब्लाक अध्यक्ष लछु मोडियंम,वरिष्ठ कांग्रेसी नकुल ठाकुर,महासचिव जितेंद्र हेमला,पार्षद कविता यादव,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री,वरिष्ठ कांग्रेसी गिरधारीलाल राठी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here