Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला:—ग्राम पंचायत तारमटोला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया*

*मोहला:—ग्राम पंचायत तारमटोला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया*

0
142

मनीष कौशिक मोहला

मोहला :—-विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत तारमटोला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम ग्राम में नारे लगाते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकाला गया। रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए संदेश दिया गया। मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु महेंदी एवं रस्सा कसी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड स्तरीय अधिकारीगण, बिहान की महिलाए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here