Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर:—- कलेक्टर ने की खनिज विभाग अंतर्गत सी एस आर मद...

*मोहला मानपुर:—- कलेक्टर ने की खनिज विभाग अंतर्गत सी एस आर मद से कराये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा जिले को एक नई दिशा देने की प्रत्याशा में करें उल्लेखनीय कार्य-कलेक्टर यस जयवर्धन*

0
158

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:—- कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने गत दिवस शुक्रवार को खनिज विभाग के अंतर्गत सी एस आर मद के अंतर्गत जिले में औद्योगिक संस्थानों के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने औद्योगिक संस्थानों से कहा कि नवीन जिला होने के चलते जिले में विकास कार्यों की मुल आवश्यकता है। उन्होंने जिले के अंतर्गत औद्योगिक संस्थानों से कहा कि जिले को एक नई दिशा देने की प्रत्याशा में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें। कलेक्टर ने बैठक में गोदावरी प्राइवेट लिमिटेड, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं शारडा औद्योगिक संस्थानों से कहा कि उन्हें सौंपे गये कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नई मुकाम तक पहुंचने में अपना उल्लेखनीय योगदान देवें। कलेक्टर ने इन संस्थाओं के द्वारा जिले में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सी एस आर मद के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करने के साथ ही जिला कार्यालय को भी इसकी विधिवत सूचना देवें। बैठक में औद्योगिक संस्थानों के द्वारा स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती किये जाने के संबंध में जानकारी दिए जाने पर कलेक्टर ने कहा कि संबंधीय ट्विटर शिक्षक की चरित्र सत्यापन व उनकी भूमिका का परीक्षण के उपरांत ही भर्ती करें। इसी प्रकार कोचिंग संचालन के लिए उत्कृष्ट ट्विटर शिक्षकों की भर्ती करने, समय-समय पर मूल्यांकन करने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अस्पतालो में उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते समेत औद्योगिक संस्था के अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here