Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता डुमाली में आयोजित

जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता डुमाली में आयोजित

0
143

जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता डुमाली में आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर – राज्य शासन के निर्देशानुसार रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गत दिवस कांकेर विकासखण्ड के ग्राम डुमाली में जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रामायण मानस मंडली गुरूकृपा वेदवेदांत आश्रम सिंगारभाट कांकेर, धरती वंदना मानस परिवार कोटेला चारामा, सत्य दर्षन मानस मंडली भानुप्रतापपुर, जय मॉ शीतला मानस मंडली अंतागढ़ तथा जय तुलसी मानस मंडली चंवाड़ नरहरपुर ने भाग लिया। रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता में जय तुलसी मानस मंडली चंवाड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार धरती वंदना मानस परिवार कोटेला चारामा ने द्वितीय एवं जय मॉ शीतला मानस मंडली अंतागढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here