Homeछत्तीसगढ़भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं की मौत पर राजनीति कर रही है- विक्रम...

भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं की मौत पर राजनीति कर रही है- विक्रम मंडावी ,,,,,,,,, ,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं की मौत पर राजनीति कर रही है- विक्रम मंडावी ,,,,,,,,,

,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर
16/02/2023
नक्सल हत्याओं को लेकर भाजपा के आरोपों पर बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अपने ही कार्यकर्ता की मौतों पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। भाजपा ये न भूलें कि भाजपा नेताओं के दामन पर झीरम नरसंहार के खून के छींटे लगे हुए हैं। विक्रम मंडावी ने कहा कि हत्या किसी की भी हो निंदनीय है। भाजपा नेता गैरजिम्मेदाराना आरोप और नक्सल हिंसा पर ओछी राजनीति कर रहे है। भाजपा की रमन सरकार के दौरान बीजापुर में कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य सिक्का मांझी और जनपद उपाध्यक्ष बुधराम राणा की भी नक्सलियों ने हत्या की थी। तब भाजपा नेताओं के लिए नक्सल घटना की परिभाषा अलग थी।कांग्रेस ने भी नक्सल हिंसा में अपने नेताओं को खोया है, कांग्रेस ने इस पर कभी राजनीति नहीं की। कांग्रेस कभी भाजपा की तरह जांच रोकने में विश्वास नहीं करती। भाजपा ने शुरू से झीरम नरसंहार की जांच बाधित की। भाजपा के 15 साल सत्ता में रहते रोजाना बड़ी तादाद में आम नागरिक और जवान मारे जाते थे। बस्तर में लगातार भाजपा का जनाधार गिर रहा है,भाजपा ने आदिवासियों का विश्वास खोया है,इससे बौखलाकर भाजपा बस्तर को प्रायोजित ढंग से अशांत करने के षड्यंत्र में लगी है।और प्रदेश सरकार को बदनाम करने में लगी है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES