Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ * केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PCC चीफ मोहन मरकाम...

* केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PCC चीफ मोहन मरकाम बोले – अडानी समूह से लेनदेन की निष्पक्ष जांच हो,*,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
188

* केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PCC चीफ मोहन मरकाम बोले – अडानी समूह से लेनदेन की निष्पक्ष जांच हो,*,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

रायपुर:::::::::: केंद्र सरकार की गलत नीतियो के कारण पूरा देश खासकर मध्यम वर्गीय परिवार चिंतित है मोदी सरकार द्वारा अडाणी समूह मे एसबीआई एवं एलआईसी जैसी सरकारी संस्थाओ के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशको एलआईसी एवं एसबीआई के खाताधारको कर के ऊपर प्रतिकुल प्रभाव डाला है।

जिसके विरोध मे आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन किया।

जयस्तंभ चैक स्थित एसबीआई कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अडानी समूह से जो लेनदेन हुआ है उसकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश या संयुक्त संसदीय समिति के तहत निष्पक्ष जांच हो।

उन्होने कहा कि एलआईसी एसबीआई व अन्य राष्ट्रीयकृत बैंको के जबरदस्त निवेश पर संसद मे चर्चा की जानी चाहिए और निवेशको की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने जाने चाहिए।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि अडानी समूह की जा शेयर्स एसबीआई और एलआईसी ने खरीदे है उसकी जेपीसी के जरिए जांच हो या यह पैसे क्यो दिया गया किन शर्तो पर दिया गया इसकी जांच होनी जरूरी है।

नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रधानमंत्री मोदी और बिजनेसमैन अडानी की दोस्ती दिखाई गई।

शहर कांग्रेस कमेटी ने जय स्तंभ चैक पर नुक्कड़ नाटक भी किया जिसमे उद्योगपति गौतम अडानी एवं नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहने कार्यकर्ता प्रदर्शन करते नजर आए है प्रदर्शन के माध्यम से दोनो मे गहरी दोस्ती दिखाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here