Home Blog Page 15

बीजापुर : तेंदू पत्ता तोड़ते समय महिला पर ‘पेंजर’ सांप का हमला,जिला अस्पताल किया गया रेफर

0

बीजापुर जिले के भोपालपटनम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत वंगापल्ली से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ तेंदू पत्ता संग्रहण के दौरान एक 38 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कैसे हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मुत्तापुर निवासी सुशीला गुरला (पति महेश गुरला) आज गुरुवार सुबह अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई थीं। काम के दौरान अचानक एक अत्यंत विषैले सांप, जिसे स्थानीय भाषा में ‘पेंजर’ (रसेल वाइपर) कहा जाता है, ने उनके पैर में डस लिया।

इलाके का सबसे खतरनाक सांप है ‘पेंजर’

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस क्षेत्र में रसेल वाइपर (चितकबरा) सांप का भारी आतंक है। स्थानीय बोली में इसे ‘पेंजर’ या ‘पिंजर’ कहा जाता है। यह सांप अपनी फुर्ती और घातक जहर के लिए जाना जाता है। घटना के तुरंत बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे जंगल में मौजूद अन्य ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल किया गया रेफर

परिजनों ने बिना समय गंवाए सुशीला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार तो दिया गया, लेकिन जहर के बढ़ते असर और महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल बीजापुर रेफर कर दिया है।

सीजन में बढ़ा खतरा

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में तेंदू पत्ता की तुड़ाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। ग्रामीण सुबह-सवेरे घने जंगलों में जाते हैं, जहाँ घास और पत्तों के बीच छिपे इन जहरीले सांपों का खतरा सबसे अधिक होता है। फिलहाल, जिला अस्पताल में सुशीला का उपचार जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं।

राजू पुजारी मौत मामला: हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया अल्टीमेटम,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

राजू पुजारी मौत मामला: हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया अल्टीमेटम,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

तेलंगा समाज के नेतृत्व में रैली, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

बीजापुर।,,,,,,,,,, चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार में पदस्त शिक्षक राजू पुजारी की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को जिले में व्यापक प्रदर्शन हुआ। तेलंगा समाज के नेतृत्व में आयोजित इस रैली को सर्व आदिवासी समाज, महार, महारा और कलार समाज का समर्थन मिला, जिससे आंदोलन बड़े जनसमूह में तब्दील हो गया। प्रदर्शन में करीब 5 हजार से अधिक ग्रामीण शामिल हुए।
मिनी स्टेडियम से प्रारंभ हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान न्याय की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजू पुजारी की मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध है। उनका कहना है कि जब्त सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम सामने आने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
समाज के प्रतिनिधियों ने मामले की न्यायिक जांच कराने, जिला पुलिस अधीक्षक की सीधी निगरानी में जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग भी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।
प्रदर्शन में तेलंगा समाज के अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी, दिनेश पुजारी, सर्व आदिवासी समाज के सचिव कमलेश पैंकरा, महार समाज के अध्यक्ष अजय दुर्गम, कलार समाज के गौतम राव, अमित कोरसा, कामेश्वर दुब्बा, बी आर अमान, सुरेश परतागिरी, सन्नू हेमला, ईश्वरलाल सोनी, रैमनदास झाड़ी, कैलाश रामटेके, सतीश झाड़ी, मंगल रोटेल, सुबोध पुजारी, पुरुषोत्तम कुड़मुल, पुरुषोत्तम सल्लूर, विजय झाड़ी, कृष्णा बोल्ली, राम सिंग वार्गेम, पिलूराम पुजारी , तिरुपति लिंगम, अनीता मद्देड़, अनीता पुजारी, बसंती लिंगम, पीलू राम पुजारी सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, पीड़ित परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आज ग्राम पिच्चेकट्टा भानुप्रतापपुर में मावली हिल्स वाटर एडवेंचर के शुभारंभ अवसर पर सम्मिलित हुवे।समाचार विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें।

0

आज ग्राम पिच्चेकट्टा भानुप्रतापपुर में मावली हिल्स वाटर एडवेंचर के शुभारंभ अवसर पर सम्मिलित हुवे।

कांकेर/भानुप्रतापपुर:-

आज ग्राम पिच्चेकट्टा ( भानुप्रतापपुर ) में मावली हिल्स वाटर एडवेंचर के शुभारंभ अवसर पर सम्मिलित होकर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी ने कहा कि पिच्चेकट्टा जलाशय में वाटर एडवेंचर के प्रारंभ होने से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और आने वाला समय में इस क्षेत्र के लिए आकर्षण का एक प्रमुख केन्द्र के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग,तुमन मंडावी सरपंच पिच्चेकट्टा,सुनाराम तेता अध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, निखिल सिंह राठौर अध्यक्ष नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, देवेन्द्र टेकाम सदस्य जिला पंचायत कांकेर, निर्मला कावड़े उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर, विरेन्द्र सिंह ठाकुर पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर,तुषार ठाकुर पार्षद नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, मनदीप कौर पार्षद नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, निशा तिवारी पार्षद नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, राजेश तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता भानुप्रतापपुर,भुनेश्वर कोरेटी सदस्य जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, रवि दुग्गा, रवि साहू, विष्णु कचलाम सदस्य जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर,

*भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश रामानी,नमन झाबक जैन,प्रदीप नवलानी,आनंद जैन,यश कुथूरिया मावली हिल्स पीछेकट्टा मुल्ला भंजन कोरेटी,सगरूराम गावड़े,पतिराम गावड़े, राधेश्याम तारम, गिरधारी तारम आदि उपस्थित रहे।

* जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

* जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 06 मई 2026

*जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के मारकेल सुशासन तिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं सांसद श्री महेश कश्यप हुए शामिल*

 

जगदलपुर, सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव एवं सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की जनहितकारी पहल की सराहना की।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि सरकार जनता के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों—विधायक, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे आम जनता की बात, शंकाओं और समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभाग सीधे जनता के बीच पहुंचकर अपनी योजनाओं, कार्यों की जानकारी देते हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं।

 

सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से एक त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

 

सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल शिविर का आयोजन किया गया। मारकेल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।

शिविर में 29 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनका निरीक्षण सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव के द्वारा किया जाकर वहां उपस्थित जनसमूह से सीधे संवाद भी किया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम में विधायक श्री किरण सिंह देव एवं सांसद श्री महेश कश्यप ने कुल 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। शिविर में बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार तथा सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

सुशासन तिहार कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री सुभाऊ कश्यप , निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग,उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, जनपद पंचायत सदस्य गण, संरपंचगण, मंडल प्रभारी रजनीश पानीग्राही, सुब्रतो विश्वास, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, सीमांचल दास, राजेश शर्मा, मनोज पटेल, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, सीईओ अमित भाटिया,बीईओ अरूण दास , एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Rkbharatnews का खबर का असर दुर्गुकोंदल में अवैध रेत खदान पर बड़ी कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन 7 हाईवा जब्त माफियाओं में मचा हड़कंप।अच्छी व सटिक खबरो के साथ फिर मिलेंगे.. आप सभी का आर एल कुलदीप…।

0

Rkbharatnews का खबर का असर दुर्गुकोंदल में अवैध रेत खदान पर बड़ी कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन 7 हाईवा जब्त माफियाओं में मचा हड़कंप।

कांकेर/भानुप्रतापपुर। दुर्गुकोंदल ब्लॉक में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत खनन के काले कारोबार पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चला है। खबरो की असर दबाव और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बाद नींद से जागे माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 हाईवा और 2 चेन माउंटेन मशीनों को मौके से जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि दुर्गुकोंदल ब्लॉक में अवैध रेत उत्खनन का खेल कई महीनों से जारी था। इसे रोकने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने न केवल धरना-प्रदर्शन किया, बल्कि भानुप्रतापपुर विधायक ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के बाद Rkbharatnews के संपादक आर एल कुलदीप खबर के माध्यम से इस गंभीर मुद्दे को सरकार के समक्ष रखा था। बावजूद इसके, लंबे समय तक जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे रहे, जिससे मिलीभगत की आशंकाएं प्रबल हो रही थीं।

*बड़ा सवाल: कार्रवाई या खानापूर्ति?*

*क्षेत्र में चर्चा है कि क्या यह कार्रवाई वाकई अवैध खनन को जड़ से खत्म करने के लिए है, या महज ऊपरी दबाव के चलते की गई एक ‘खानापूर्ति’ है? ग्रामीण अब भी सशंकित हैं कि अधिकारी कुछ दिनों बाद फिर से रेत माफियाओं को खुली छूट दे सकते हैं। फिलहाल, प्रशासन की इस “देर से जागी” फुर्ती ने क्षेत्र के माफियाओं में हड़कंप जरूर मचा दिया है।

* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं सासंद श्री महेश कश्यप ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं सासंद श्री महेश कश्यप ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 06 मई 2026

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल में विभिन्न पंचायतों में डोम शेड, नवीन तालाब निर्माण ,सीसी सड़क , देवगुड़ी,मातागुड़ी का उन्नयन व अन्य विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं सासंद श्री महेश कश्यप ने किया भूमिपूजन किया ।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में बुधवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं सासंद श्री महेश कश्यप ने 02 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर विकास कार्यों की क्षेत्रवासियों को सौगात दी।

इस व्यापक अभियान में विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल में मारकेल,भेजापदर,धाटपदमूर,करनपुर,आसना, आड़ावाल, बम्हनी , गरावण्ड खुर्द, नगरनार, हल्बाकचोरा में डोम शेड, सड़क संपर्क, देवगुड़ी ,मातागुड़ी का उन्नयन कार्य को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नगरनार मंडल के मारकेल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते ग्राम बम्हनी में डोम शेड निर्माण कार्य लागत 20 लाख रुपए,करनपुर डोम शेड निर्माण लागत 20 लाख रुपए एवं गरावण्ड खुर्द में डोम शेड निर्माण लागत 20 लाख रुपए के विकास कार्यों के साथ आड़ावाल में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य लागत 13 लाख रुपए, कालीपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 04 लाख रुपए,मारकेल में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य लागत 14 लाख रुपए,भेजापदर में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य लागत 12.85 ,खम्हार गांव सी सी सडक निर्माण कार्य लागत 9.50 लाख रुपए, धाटपदमूर में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 13.50 लाख रुपए,आसना में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 3.28लाख रूपए, करनपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए एवं खूटपदर में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया ।

वहीं नगरनार मंडल में विभिन्न ग्राम पंचायतों में देवगुड़ी व मातागुड़ी का उन्नयन व शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिसमें मारकेल में हनुगुड़ी का उन्नयन कार्य लागत 05 लाख रुपए, कालीपुर में हिंगलाज माता गुड़ी का उन्नयन कार्य लागत 05 लाख रुपए,धनपुंजी में दंतेश्वरी माता गुड़ी,बामनदई माता गुड़ी में शेड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपए, नगरनार राममंदिर में शेड निर्माण व उन्नयन कार्य लागत 15 लाख रुपए,बुरूदंबाड़ा सेमरा में माता गुड़ी में आहता निर्माण कार्य लागत 05 लाख रुपए,करनपुर में रामपाल व ठाकुरानी माता गुड़ी में उन्नयन कार्य लागत 15 लाख रुपए,बीजापुट में कोदईमाता गुड़ी में उन्नयन कार्य लागत 15 लाख रुपए एवं हल्बाकचोरा में मां गंगादई माता गुड़ी में आहता निर्माण व शेड निर्माण कार्य लागत 20 लाख रुपए एवं कुम्हली जीरा गांव में तालाब के उन्नयन कार्य हेतु लागत 19.69 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। आज कुल 02 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया ।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि उनकी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल के विभिन्न पंचायतों में क्षेत्र के जनता के मांग के अनुरूप डोम शेड निर्माण,सीसी सड़कें, नाली ,देवगुड़ी व मातागुड़ी एवं सांस्कृतिक मंच व अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

क्षेत्र की जनता की की वर्षो पुरानी मांग डोम शेड निर्माण कार्य की जिसके तहत बम्हनी,गराबण्ड खुर्द एवं करनपुर में डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। डोम शेड निर्माण से क्षेत्र के जनता को सुविधा होगी।

श्री देव ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन एवं कार्यक्रम करने में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का कोई भी गांव पहुंचविहीन न रहे। साथ ही क्षेत्र में विभिन्न देवगुड़ी व मातागुड़ी का उन्नयन व शेड निर्माण कार्य जनता के मांग के अनुरूप कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र में जनता का हमारे देवगुड़ी व मातागुड़ी से विशेष आस्था और पंरपरा से जुड़ाव होता है। जिसके लिए हमारी सरकार मंदिरों,देव गुड़ी व माता गुड़ी के उन्नयन कार्य हेतु लगातार कार्य कर रही है।

श्री देव ने कहा हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी।

विधायक श्री किरण देव ने कहा क्षेत्र की जनता से विकास के वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।

वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा क्षेत्र की विकास करना हमारा दायित्व है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनमानस के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं।

आज नगरनार मंडल में करोड़ों के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप , निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदू साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग उपाध्यक्ष,पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी रजनीश पानीग्राही, सुब्रतो विश्वास, जनपद पंचायत सदस्य, संरपंच एवं मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, सीमांचल दास,राजेश शर्मा, मनोज पटेल,रूपेश समरथ,तपन सरकार ,राधे पन्दे, जनपद सीईओ अमित भाटिया एवं अन्य उपस्थित थे।

*छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में चुनावी सुगबुगाहट: ब्लॉक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के लिए होगा मतदान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर हैडिंग दीपक मरकाम की खबर*

2

*छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में चुनावी सुगबुगाहट: ब्लॉक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के लिए होगा मतदान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर हैडिंग दीपक मरकाम की खबर*

 

छत्तीसगढ़ रायपुर दिनांक 06 मई 2026,

 

छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बड़ी हलचल शुरू हो गई है ।

 

प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर जल्द चुनाव कराए जाएंगे. मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का कार्यकाल तीन साल से अधिक हो चुका है, ऐसे में संगठन में नई टीम के गठन की प्रक्रिया तेज होने वाली है ।

 

 

जानकारी के अनुसार, मई-जून के बीच सदस्यता अभियान शुरू किया जा सकता है. इसी आधार पर आगे चुनावी प्रक्रिया तय होगी. सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है. चुनाव प्रक्रिया को संचालित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई की इलेक्शन टीम जल्द रायपुर पहुंचेगी. टीम यहां आकर पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग और संचालन करेगी ।

 

इस बार चुनाव को और व्यापक बनाते हुए ब्लॉक अध्यक्ष पद पर भी मतदान कराया जाएगा. इससे संगठन की पकड़ जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कोशिश की जा रही है. पूरी चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी ।

 

सदस्यता से लेकर मतदान तक की व्यवस्था डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और भागीदारी बढ़े ।

बड़ी खबर EXCLUSIVE खबर कांकेर जिले से कांकेर जिले में विकास की रफ्तार तेज होने के संकेत, लेकिन जमीनी हकीकत पर सवाल..। पुर खबर के लिए बने रहे Rkbharatnews व पत्रकार आर एल कुलदीप कुलदीप के साथ..।

0

बड़ी खबर EXCLUSIVE खबर
कांकेर जिले से
कांकेर जिले में विकास की रफ्तार तेज होने के संकेत, लेकिन जमीनी हकीकत पर सवाल
कांकेर।
जिले के विभिन्न विकासखंडों—कोयलीबेड़ा, अंतागढ़, दुर्गूकोंदल, भानुप्रतापपुर, चारामा, नरहरपुर और कांकेर—में अब विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं सुधारने और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की योजनाओं पर काम होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी कई योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिससे आम जनता को राहत मिल सकती है।
इसके साथ ही किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए भी नई योजनाओं के जरिए रोजगार और आय बढ़ाने की संभावनाएं बन रही हैं। कृषि क्षेत्र में सहायता, स्वरोजगार योजनाएं और कौशल विकास कार्यक्रमों को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।
लेकिन दूसरी ओर, जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। कई योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं। कुछ स्थानों पर कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। इससे आम जनता में नाराजगी और असंतोष देखने को मिल रहा है।
👉 Rkbharatnews की टीम इन सभी मामलों की गहराई से जांच कर रही है।
जल्द ही ऐसे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं, जो जिम्मेदार लोगों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करेंगे।

कम दामो में विज्ञापन…… सम्पर्क….करें
🖊️ ✍️ आर एल कुलदीप
प्रधान संपादक, Rkbharatnews
📞 मो.: 6267855263 / 9479083919

*महिला विरोधी केंद्र सरकार, महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू करें- सुशील मौर्य…*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*महिला विरोधी केंद्र सरकार, महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू करें- सुशील मौर्य…*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग से दीपक मरकाम की खबर*

*प्रदेश में बेतहाशा बढ़ती मंहगाई भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रमाण …*

* बस्तर सम्भाग, जगदलपुर दिनांक 06 मई 2026*

जगदलपुर:आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में घरेलू/कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वृद्धि के विरोध में व 543 सीटो पर महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ शहर के बस स्टैंड चौंक में विरोध प्रदर्शन किया गया …।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कहा कि वर्तमान में लोकसभा की 543 सीटों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत लगभग 180 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए।

लोकसभा एवं विधानसभा की सभी आरक्षित सीटों पर महिलाओं को पूरा प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।

केंद्र सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रही है,केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को परिसीमन और जनगणना जैसी प्रक्रियाओं से जोड़कर लंबित न रखा जाए, बल्कि इसे तत्काल लागू कर देश की महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिया जाए।यदि सरकार वास्तव में महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है, तो उसे इस बिल को शीघ्र लागू कर महिलाओं को राजनीति में बराबरी का अवसर देना चाहिए।

केंद्र सरकार जनगणना या परिसीमन जैसे बहाने बनाकर इसे टालने के बजाय अगले चुनाव से पहले ही महिला आरक्षण लागू करे।

मौर्य ने आगे कहा बेरोजगारी,बढ़ती कीमतें और किसानों की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।

पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं पहले से मंहगी है और रसोई गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों वृद्धि कर जनता की जेब काट रही है सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है।

मध्यम वर्ग,किसान,मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं आम नागरिक बड़ती महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है।

मोदी सरकार ने आज कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में एक मुश्त ₹993 की अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर दी है, जबकि गरीब, प्रवासी मजदूरों और छोटे परिवारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़ा दिए गए हैं।

बीते पांच माह में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कुल ₹1510 की वृद्धि हो चुकी है इस नई बढ़ोतरी से मंदी की मार झेल रहे उद्योगों और रोजगार संकट से जूझ रहे मजदूरों पर और गहरा संकट मंडराएगा।

इस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है गरीब एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए गैस सिलेंडर भरवाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। सिर्फ और सिर्फ पूंजिपतियों को लाभ पहुंचाने वाली भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को हमेशा नजरअंदाज कर केवल अपने मित्रों उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का ही कार्य कर रही है।

आम परिवारों का बजट दिनों दिन लगातार बिगड़ता जा रहा है मगर सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि पेट्रोल डीजल व आवश्यक वस्तुओं सहित घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को नियंत्रण कर आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठया जाएं।अन्यथा कांग्रेस पार्टी और भी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष रामशंकर राव,पूर्व सभापति कविता साहू,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,महामंत्री अभिषेक नायडू,प्रशांत जैन,सुषमा सुता,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी,अमरनाथ सिंह,ललिता राव,संदीप दास,हनुमान द्विवेदी,अंगद त्रिपाठी,विजेंद्र ठाकुर,एम वेंकट राव,अपर्णा बाजपेयी,नंदू सेन,पार्षद शुभम यदू,लोकेश चौधरी, हरिशंकर,एस नीला,ज्योति राव,माही श्रीवास्तव, शादाब अहमद,अंकित सिंह,रंगा राव,सलीम जाफर अली,मोहसिन खान,लोकेश नंदा,शंकर सेन,कृपाशंकर राय, वैभव,हेमंत,समीर कुरैशी,गुरमीत कौर,गौरी आदि मौजूद रहे।*

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

रायपुर, 05 मई 2026

रायपुर:उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कवर्धा विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यां के लिए 19 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

निर्माण कार्य के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कवर्धा शहर के वार्ड क्रमांक 16 मां दंतेश्वरी वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए और वार्ड 13/14 में महर्षि कश्यप चैक निर्माण के लिए 9 लाख 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।