नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्य को मिली शासकीय सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति,,,,,,,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,, छत्तीसगढ़ नक्सलवाद, आत्मसमर्पण, पीड़ित, राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के तहत नक्सल पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की अनुशंसा पर नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्य श्री राजेश कुमार आलम को शासकीय सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।
कलेक्टर एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, जिला बीजापुर के निर्देशानुसार श्री आलम को नियमित चतुर्थ श्रेणी (अर्दली) के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। उन्हें जिला कार्यालय, बीजापुर में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
यह नियुक्ति नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा पुनर्वास की दिशा में शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

