Homeछत्तीसगढ़केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने कोंडागांव मे लोकसभा कलस्टर प्रभारियो को...

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने कोंडागांव मे लोकसभा कलस्टर प्रभारियो को किया चार्ज ,दिए जीत की मंत्र ,,,,…,,,,.. राजमन नाग /फरसगांव कोंण्डागांव 62 63 930 194

RKभारतNEWS हर खबर पर नजर/ राजमन नाग /फरसगांव कोंण्डागांव

कोण्डागांव,,, कोण्डागांव लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह निर्धारित समय पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया सौगात की पश्चात गृह मंत्री सीधे आडिटोरियम पहुंच कर बस्तर क्लस्टर के प्रभारी व सह प्रभारी की बैठक की
प्रभारियो से वन टू वन हुए
जहां पर माननीय गृहमंत्री ने सभी प्रभारी से वन टू वन मुखातिब होकर चर्चा किया साथ ही चर्चा के दौरान सभी के बातों को ध्यान से सुनकर कुछ टिप्स व सुझाव देते रहे इस दौरान गृहमंत्री बैठक की समीक्षा कर कहा कि बस्तर कलस्टर के अंतर्गत तीन लोक सभा क्षेत्र है पिछली बार बस्तर लोकसभा सीट हमें नहीं मिली
इस बार प्रदेश में 11 लोकसभा सीट का लक्ष्य है , लक्ष्य कठिन नहीं है केंद्र की मोदी सरकार के जनहित व जन कल्याणकारी योजनाएं हैं जो भाजपा को जनता की सेवा करने का अवसर देता है इसी तरह राज्य की भी जन कल्याणकारी योजना है जिसे जन-जन तक पहुंचाकर लाभ पहुंचाना है हमारा लक्ष्य देश की जनता की सेवा करना है
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर देश सेवा सतत आगे बढ़ रही है आप लोगों के सतत प्रयास से जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में भाजपा की पुणे सरकार बनी है इसी प्रकार प्रदेश के 11 लोकसभा सीट के लिए आप लोगों को कार्य कर लक्ष्य को प्राप्त करना है
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन संगठन महामंत्री पवन साय क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी वन मंत्री केदार कश्यप कलस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर सहित सभी कलस्टर के सांसद विधायक जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री व प्रभारी मौजूद रहे

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES