संबलपुर डिविजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डी आर एम )सुभाष चन्द्र चौधरी की टीम आज औचक निरीक्षण पर महासमुंद रेलवे स्टेशन पहुंची । जहां डी आर एम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 16 करोड़ की लागत से कायाकल्प किये जा रहे महासमुंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया । डी आर एम के साथ सीनियर डी एस टी ई , सीनियर डी ई एन के साथ जिले के अधिकारी मौजूद थे । महासमुंद रेलवे स्टेशन पर बनाये जा रहे नये भवन , टिकट कांउटर , पार्किंग , फुटवियर आदि का निरीक्षण किया और कमी पाये जाने पर सुधार करने के निर्देश दिये । अगस्त 2023 में शुरु किये गये कार्य को दिसंबर 2025 में समाप्त हो जाना था ,पर अभी भी कार्य पूर्ण नही होने पर नाराजगी जताई । मीडिया से चर्चा करते हुवे डी आर एम ने कहा कि आज का दौरा रुटीन जांच के तहत विजिट कर किया गया है । निर्माणाधीन कार्य में कमी पाई गयी है ,जिसे जल्द सुधारने के निर्देश दिये है । गौरतलब है कि डी आर एम पहले आरंग गये । वहां निरीक्षण के पश्चात महासमुंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर खरियार रोड़ स्टेशन पर चले रहे कार्य का निरीक्षण करेगे ।
????

