Home Blog Page 150

एनएमडीसी में चक्काजाम, 6 घंटे बंद रहा एनएमडीसी बचेली का प्लांट व कार्यालय,,,, स्थानीय भर्ती को लेकर जिपं अध्यक्ष तुलिका ने युवाओं के साथ किया जोरदार प्रदर्शन,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,

0

एनएमडीसी में चक्काजाम, 6 घंटे बंद रहा एनएमडीसी बचेली का प्लांट व कार्यालय,,,,

स्थानीय भर्ती को लेकर जिपं अध्यक्ष तुलिका ने युवाओं के साथ किया जोरदार प्रदर्शन,,,,

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,,

दंतेवाड़ा ::::::::: लेबर सप्लाई में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर आज जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण युवाओं ने एनएमडीसी बचेली पहुँच चक्काजाम कर दिया। लगभग 6 घंटे के इस चक्काजाम में एनएमडीसी के कार्यालय के साथ प्लांट का कार्य भी पूरी तरह बंद रहा। जिपं अध्यक्ष ने युवाओं के साथ मिलकर एनएमडीसी बचेली के चेक पोस्ट पर धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया।

इस दौरान एनएमडीसी बचेली के सीजीएम पीके मजूमदार ने तुलिका कर्मा को मनाने का असफल प्रयास किया पर जिपं अध्यक्ष नहीं मानी।

भारी बारिश के बीच भी एनएमडीसी के खिलाफ नारेबाजी करती रही। जिपं अध्यक्ष ने एनएमडीसी प्रबंधन से मांग रखी कि वह लाल पानी प्रभावित इलाकों के हर पंचायत से पांच युवक व पांच युवतियों को लेबर सप्लाई में रखने को कहा।

एनएमडीसी पर आरोप लगाते हुए तुलिका कर्मा ने कहा कि जिन लोगों को प्रबंधन ने कार्य पर रखा है उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और महीने में केवल 7 दिन ही कार्य लेकर उन्हें घर में बैठा दिया जाता है।

तुलिका ने कहा कि एनएमडीसी चाहती है की आगे कोई आंदोलन ना हो तो तत्काल हमारे स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करें नहीं तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

भतीजे ने अपने चाचा को उतारा मौत के घाट, कारण जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान ,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

भतीजे ने अपने चाचा को उतारा मौत के घाट, कारण जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान ,,,,,

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,

जगदलपुर :::::::::: पखनार चौकी क्षेत्र में बीते शुक्रवार की देर रात खेत की फसल को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते एक भतीजे ने अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हत्यारे भतीजे को पुलिस ने आज रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

पखनार चौकी प्रभारी पीयूष बघेल ने बताया कि तोयनार नाले के पास स्थित मंगलू मरकाम का खेत उसके भतीजे लखमू पोयामि के खेत से जुड़ा हुआ है। कुछ साल पहले दोनों परिवारों ने अपने अपने जमीन का बंटवारा कर लिया था। जमीन बंटवारे के बाद से ही लखमू उसके खेत की फसल खराब होने का दोष देते हुए अपने चाचा मंगलू के साथ विवाद करता रहता था। बीते शुक्रवार को भी खेत की फसल खराब होने की बात को लेकर मंगलू और लखमू के बीच विवाद हुआ था।

देर रात मंगलू जब अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था तभी करीबन 11 बजे लखमू वहां अचानक पहुंच गया। इसके बाद लखमू ने गहरी नींद में सो रहे मंगलू पर टँगीये से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान मंगलू की पत्नी और बेटा भी जाग गए। इसके बाद मंगलू की पत्नी ने बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित लखमू ने धक्का देते हुए मंगलू की पत्नी और बेटे को भी जान से मारने की धमकी देने लगा। टँगीये से हमला करने के बाद लखमू ने चाकू से मंगलू का गला काट दिया। जिसकी वजह से मंगलू की मौके पर ही मौत हो गई।

इस खूनी मंजर को देखने के बाद मंगलू की पत्नी अपनी और बेटे की जान बचाने के लिए जंगल में भाग गए। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा भतीजा भी फरार हो गया।

सुबह जब मंगलू की पत्नी और बेटा दोनों घर वापस पहुंचे तो उन्होंने मंगलू को मृत पाया। इसके बाद मृतक की पत्नी ने इस घटना की जानकारी गांव के सरपंच के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को दी।

जानकारी मिलने के बाद गांव के जनप्रतिनिधियों ने इस मामले की सूचना शनिवार की दोपहर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल ही आरोपी की पतासाजी में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गांव के पास के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है

कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को माओवादियों का समर्थन, ज़ारी किया प्रेस नोट,,,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

0

कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को माओवादियों का समर्थन, ज़ारी किया प्रेस नोट,,,,,,,,,,,,,,,

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

रायपुर :::::::::छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आगामी 22 अगस्त से किये जाने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल को माओवादियों ने अपना समर्थन दिया है।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी ने प्रेस नोट ज़ारी कर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करने की अपील की है।

विकल्प नामक प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए इस प्रेस नोट में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से अपनी जायज मांगों के लिए आगामी 22 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल का हमारी कमेटी दिल से समर्थन करती है, और मांगों को मानने तक हड़ताल को समाप्त न करने, आंदोलन को जारी रखने का आह्वान करती है।

राज्य के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों से आह्वान है कि उक्त अनिश्चितकालीन हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। इसके साथ ही प्रेस विज्ञप्ति में राज्य के तमाम मजदूर संगठनों, किसान संगठनों, जनता एवं जनवादियों, मानवाधिकार संगठनों से उक्त हड़ताल को सफल बनाने लिए यथासंभव मदद करने की अपील की गई है।

कर्मचारियों की मांगों को ठहराया जायज़
प्रेस विज्ञप्ति में कर्मचारियों की मांगों को जायज़ ठहराते हुए फेडरेशन का आह्वाहन करते हुए कहा कि वह हड़ताल को तोड़ने, हड़तालियों को दिग्भ्रमित करने, नेताओं में फूट डालने, लालच देने, नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देने की सरकारी कोशिशों को नाकाम करें और हड़तालियों का हौसला बुलंद रखे।

*जोनल कमेटी आप लोगों की मांगों को जायज ठहराती है। समान काम के लिए समान वेतन के उसूल के अनुसार भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते की मांग न्यायसम्मत है *

केंद्र की भाजपा सरकार को बनाये निशाना,,,,

विज्ञप्ति में माओवादियों द्वारा केंद्र सरकार को भी निशाना बनाने की बात कही गयी है।

विज्ञप्ति में केंद्र, राज्य सरकारें चूंकि देशी, विदेशी कारपोरेट घरानों एवं साम्राज्यवादी वित्तीय संस्थाओं जैसे आइएमएफ और विश्व बैंक के हित में एवं उनकी शर्तों पर ही सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन-भत्तों का निर्धारण कर रही हैं, इसलिए देशी, विदेशी कारपोरेट घरानों सहित साम्राज्यवादी वित्तीय संस्थाओं, केंद्र की ब्राह्मणीय हिंदुत्व फांसीवादी भाजपा सरकार को अपने आंदोलन का निशाना बनाए।

बीजेपी की 1 लाख युवाओं के साथ विरोध प्रदर्शन की जमकर तैयारी ; कलेक्टर बोले- नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई…,,,,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,

0

बीजेपी की 1 लाख युवाओं के साथ विरोध प्रदर्शन की जमकर तैयारी ; कलेक्टर बोले- नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई…,,,,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,

रायपुर,,,,,

24 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने के तैयारी में है। भाजपा का टारगेट है रायपुर शहर में एक लाख युवाओं को जुटाना। बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, नशाखोरी, बेरोजगारी भत्ता जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ ये प्रदर्शन होगा।

मगर अब प्रशासन ने इस तरह के कार्यक्रम को लेकर सख्ती बढ़ाने का एलान किया है। इस मामले पर भाजपा और रायपुर जिला प्रशासन के बीच खींचतान होती नजारा रही है। भाजपा की विरोध प्रदर्शन के तैयारी की खबरों के बीच अब जिला प्रशासन ने कमर कस ली है । कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने अफसरों से कह दिया है कि संगठन कोई भी हो नियम तोड़ा तो कार्रवाई जरूर होगी। इसके लिए कलेक्टर ने SSP प्रशांत अग्रवाल, जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अफसरों के साथ बैठक करके रणनीति तय कर ली है। दूसरी तरफ भाजपा विरोध प्रदर्शन को जोरदार बनाने में लगी है।

बीजेपी की बैठक पर मंथन।
भाजपा की नई टीम पर अहम जिम्मा

भारतीय जनता पार्टी ने जब इस विरोध प्रदर्शन की रुपरेखा तैयार की थी तब प्रदेश अध्यक्ष थे विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष थे धरम लाल कौशिक। यह दोनों ही पदाधिकारी अब बदले जा चुके हैं। अरुण साव अब प्रदेश अध्यक्ष हैं नए नेता प्रतिपक्ष बने हैं नारायण सिंह चंदेल। दोनों की नई टीम पर विरोध प्रदर्शन को प्रभावी बनाने का अहम जिम्मा है। इस कार्यक्रम के ठीक चार दिन बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुंच रहे हैं और उनके बाद केंद्र गृहमंत्री अमित शाह।

बृजमोहन अग्रवाल ने लगाया जोर

भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर की बैठकों में बृजमोहन अग्रवाल पूरी तरह से जोर लगा रहे हैं। युवाओं के मुद्दे पर इस प्रदर्शन में लोगों को कनेक्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा युवाओं में जो गुस्सा है वह जल्द ही सड़कों पर नजर आएगा।

हम FIR से नहीं डरते

रायपुर का प्रशासन विरोध प्रदर्शन, धरना प्रदर्शन, जुलूस को लेकर सख्ती बरत रहा है, इसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बताया कि, हम प्रशासन के कार्रवाई या FIR किए जाने की धमकियों से डरने वाले नहीं है। हमने विरोध प्रदर्शन की रुपरेखा तय की है । युवा मोर्चा सड़कों पर उतरेगी और बेरोजगार युवकों के हक की आवाज बुलंद करेगी। पूरे प्रदेश से इस अभियान में युवा जुटेंगे। इस विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में शामिल होने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या खुद पहुंच रहे हैं।


कलेक्टर SSP की बैठक,,,,,,,
कलेक्टर SSP की बैठक में ये तय हुआ,,,,,

रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के मद्दे नजर एक बैठक का आयोजन हाल ही में किया था। इस बैठक में अधिकारियों को भी खबर लगी कि भाजपा आने वाले दिनों में बड़ा प्रदर्शन करने के तैयारी में है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से दो टूक कह दिया संगठन कोई भी हो धरना प्रदर्शन या जुलूस रैली बिना अनुमति के नही निकाली जाएगी। अगर अनुमति के बाद कार्यक्रम होता है उसमें अचानक बदलाव किया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से यह भी कहा है कि विरोध प्रदर्शन वाले दिन रूट डायवर्ट करें ताकि ट्रैफिक की समस्या पैदा न हो। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

*Pv110 मणिपुर पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मृतकों के परिजनों से मिल दुख जाहिर कर सांत्वना दिए।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*Pv110 मणिपुर पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मृतकों के परिजनों से मिल दुख जाहिर कर सांत्वना दिए।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

कांकेर:-
प्रधानमंत्री आवास मिलने की आस लगाए बैठे थे परिजन इंतजार करते जिंदगी हुई खत्म, रेत गिरा कर रखे थे मृतक परिवार पिछले 2 सालो से अगर प्रधानमंत्री आवास मिल गया होता तो शायद जिंदगी बच जाति परल कोटा क्षेत्र के अंतर्गत इरपनार पी.वी. 110 मणिपुर दीवार ढहने से मासूम बच्चे सहित पांच लोगों की मौत बेहद दर्दनाक घटना के बारे में पता चलते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा उपाध्यक्ष असीम राय ने अपनी टीम के साथ गांव का दौरा किया एवं मृतक परिवार के परिजनों के साथ एवं ग्राम वासियों साथ अपनी संवेदना व्यक्त की एवं कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हम आपके साथ हैं मृतक परिवार कुछ वर्षों से ही शासन से आवास की मांग करती रही है कि उनक मकान जर्जर हो चुकी है उसने ग्राम पंचायत एवं शासन से मांग किया लेकिन आवास नहीं मिला जायजा लेने से पता चला की उनका नाम ग्राम पंचायत 2011आवास सूची एवं आवास प्लस सूची में नाम है ही नहीं। मकान बनाएंगे करके रेती भी गिराया गया था ग्राम वासियों से चर्चा करते हुए पाया गया कि गांव में मूलभूत समस्याओं की कमी है। स्कूलों में नल चालू नहीं है रास्ता बहुत ही खराब है कभी भी मूरमी करण भी नहीं हुआ इस पर श्री असिम राय ने कहा की मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2022 तक सबको मकान पक्का मिलना था वर्तमान सरकार असंवेदनशील सरकार एवं भूपेश सरकार जो 800000 आवास को केंद्र सरकार को वापस कर दिया यदि सरकार आवास को वापस नहीं किए होते तो कई गरीब 2022 तक सब को पक्का मकान मिलता इससे नाराजगी दिखाते हुए । वर्तमान सरकार की पंचायत मंत्री टी. एस. सिंह देव ने अपने पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिए हैं। सरकार बनने के बाद से अब तक किसी भी गरीब किसान मजदूर को आवास नहीं मिला यदि क्षेत्र के विधायक अनूप नाग संवेदनशील होता तो पलकोट क्षेत्र के विकास होता अब तक के 4 साल होने के बावजूद भी किसी भी गांव में कोई हितग्राही को एक आवास अब तक नहीं मिला यह इसकी विकास है । स्कूल के बाजू में जो हैंडपंप हैं तुरंत उसमें पाइप लगाकर के हैंडपंप को चालू किया जाए इस हेतु असीम राय ने हैंडपंप विभाग को फोन करके तुरंत 5 पाइप लाकर के लगाने की बात कही । पी.वी 110 की बात करें तो गांव में न सड़क ना बिजली और ना पक्की नाली और ना ही पुल पुलिया की सुविधा है ।स्कूल भवन जर्जर हालत में है । घटना घटने के बाद अनाप-शनाप में गांव का सर्वे किया जा रहा है पता नहीं हकीकत में गांव का विकास होगा या नहीं इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता मंडल ने कहा कि जो भी समस्या है समस्या को नोट किया गया एवं कलेक्टर से बात करके तुरंत समस्याओं का समाधान करने की बात कही। भाजपा मंडल अध्यक्ष बांदे रतन हलदर ने कहा कि पंचायत में केंद्र सरकार के द्वारा 14 वित्त एवं 15 वित्त में सरकार जो पैसा भेजते हैं उसे कौन-कौन से विकास कार्य अब तक के हुए हैं इस बात पर भी प्रकाश डाला गया इस पैसे से वे क्या काम करते हैं इस बात को भी उठाया गया गांव वाले ने कहा इस पर हमारे गांव में कोई भी विकास मूलक कार्य हुआ ही नहीं। महिला मोर्चा बांदे मंडल के अध्यक्ष असीमा शाहा ने गांव की महिलाओं से बात की एवं उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें एकजुट होने की बात कही इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री स्वपन तरफदार ने किसानों की समस्या को सुने और उन समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का बात कही यदि इस प्रकार की समस्या का समाधान नहीं होते आने वाले समय में सभी गांव वालों के साथ मिलकर के आंदोलन करने की बात कही इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गणेश शाह ने कहा भूपेश बघेल यूपी में मृतक परिवार को 5000000 दे सकते हैं। पी.वी. 110 में 5 लोगों की मृत्यु हुई है इस मृतक परिवार के परिजनों को एक करोड़ रुपया देना चाहिए। किसान मोर्चा बांदे मंडल के मंडल अध्यक्ष पलाश मिस्त्री ने कहा क्षेत्र के विधायक अनूप नाथ 20 लाख का चेक दे करके क्या साबित करना चाहते हैं । इस अवसर पर पी.वी. 110 के समस्त गणमान्य नागरिक बंधुओं पीड़ित परिवार ग्रामवासी उपस्थित थे।

वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तिथि मे वृिद्ध,,,,,,,, भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

0

वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तिथि मे वृिद्ध,,,,,,,,

भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर::::: 20 अगस्त 2022- बीजापुर जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, आईटीआई एवं पालिटेक्नीक संस्था जिनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति वितरण की पात्रता है। वह शिक्षा सत्र 2022-23 में भी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा बारहवी से उच्चतर) की स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही ।
http://postmatric.scholarship.cg.nic.in के वेब साईट पर आनलाईन की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित कुछ पाठ्यक्रम की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश विलंब से प्रारंभ होने तथा घोषित नही होने के फलस्वरूप तिथि में वृद्धि की गई है। जिसके अर्न्तगत विद्यार्थियों द्वारा आनलाईन आवेदन हेतु नवीन अथवा नवनीकरण की तिथि 16 अगस्त 2022 से अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 नियत है। वहीं ड्राफ्ट प्रपोजल लाक करने हेतु 16 अगस्त 2022 से 10 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित है एवं सेंक्सन आर्डर लाक करने हेतु 16 अगस्त 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक तिथि निर्धारित की गई है।
उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति आफलाईन अथवा आनलाईन किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं की जाएगी। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नही करने पर संबंधित विद्यार्थी छात्रवृति से वंचित होने पर संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देश है कि पूर्व में जारी विज्ञापन द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को National Scholarship Portal पर पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया गया था। भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के नए निर्देशानुसार अनुसूचित जाति वर्ग के सभी विद्यार्थियों को केवल राज्य पोर्टल पर ही आवेदन किया जाना है। पूर्व में विद्यार्थियों द्वारा National Scholarship Portal पर आवेदन किया जा चुका है। उन विद्यार्थियों को भी पुनः राज्य पोर्टल पर आवेदन किया जाना है।
वर्ष 2021-22 से छात्रवृति का भुगतान PFMS के माध्यम से किया जा रहा है। PFMS द्वारा आधार आधारित भुगतान की जा रही है अतः सभी विद्यार्थी आनलाईन आवेदन करते समय आधार से लिंक बैंक खाता की प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करेंगे।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अर्न्तगत लंबी दूरी परिवहन द्वार प्रदाय परिवहन एवं हमाली कार्य के लिए एसओआर दर के आधार पर ई-निविदा आमंत्रित,,,,,, भोपाल पटनम से मूर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

0

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अर्न्तगत लंबी दूरी परिवहन द्वार प्रदाय परिवहन एवं हमाली कार्य के लिए एसओआर दर के आधार पर ई-निविदा आमंत्रित,,,,,,

भोपाल पटनम से मूर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर::::: 20 अगस्त 2022- खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 हेतु लंबी दूरी परिवहन द्वार प्रदाय परिवहन एवं हमाली कार्य के लिए एसओआर दर के आधार पर ई-निविदा आमंत्रित की गई है। जिसमें बीड प्रारंभ की तिथि 5 अगस्त 2022 को 11 बजे एवं बीड प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 सितम्बर 2022 सायं 5 बजे तक निर्धारित है। जिसके पश्चात 6 सितम्बर 2022 को जिला कार्यालय स्तर पर जिला स्तरीय कमेटी द्वारा अपने जिले के निविदा अंर्तगत प्राप्त आनलाईन टेक्नीकल बीड खोली जाएगी। निविदा सूचना वेबसाईट https://eproc.cgstate.gov.in से एवं राज्य सरकार की वेबसाईट www.cgstate .gov.in में उपलब्ध है।

व्यापंम द्वारा आयोजित पटवारी चयन परीक्षा वर्ष 2022 अर्न्तगत मेरिट सूची जारी,,,,,, चयनित उम्मीदवार 26 अगस्त 2022 को कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा में मूल दस्तावेज के साथ 11 बजे उपस्थित होवे,,,,,,,,,,,, भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

0

व्यापंम द्वारा आयोजित पटवारी चयन परीक्षा वर्ष 2022 अर्न्तगत मेरिट सूची जारी,,,,,,

चयनित उम्मीदवार 26 अगस्त 2022 को कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा में मूल दस्तावेज के साथ 11 बजे उपस्थित होवे,,,,,,,,,,,,
भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर 20 अगस्त 2022- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित पटवारी चयन परीक्षा वर्ष 2022 की मेरिट सूची जारी हुआ है। पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयनित एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवार शैक्षणिक एवं अन्य अर्हता संबंधी मूल दस्तावेजों एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ सत्यापन हेतु 26 अगस्त 2022 को कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला बीजापुर में प्रातः 11 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित कराएं उक्त तिथि पर अनुपस्थित होने की स्थिति में चयन पर किसी भी प्रकार से विचार नही की जाएगी। दस्तावेजों में शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं परीक्षा प्रमाण पत्र, कम्प्यूटर प्रमाण पत्र, स्थाई जाति, निवास, रोजगार पंजीयन सहित आवश्यक दस्तावेज शामिल है। चयन एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों की सूची जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर उपलब्ध है।

बारिश के कारण मकान ढहने से घायल हुऐ ग्रामीण को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,,,,, भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,

0

बारिश के कारण मकान ढहने से घायल हुऐ ग्रामीण को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,,,,,
भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,

बीजापुर ::::20 अगस्त 2022- 15 जुलाई 2022 को अत्यधिक बारिश होने के कारण भैरमगढ़ ब्लाक के ग्राम मिरतुर में एक ग्रामीण गंगाराम का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया मकान के गिरने से गंगाराम के पैर में गंभीर चोट आयी थी जिसे त्वरित उपचार कराया गया। उपचार के पश्चात कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार पीड़ित व्यक्ति को राजस्व पुस्तक परिपत्र में निहित प्रावधानों के आधार पर 10 हजार रूपए की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना,,, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले के 15 हजार 553 किसानों के खाते में 20 करोड़ 59 लाख 72 हजार राशि किया अंतरित,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

राजीव गांधी किसान न्याय योजना,,,

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले के 15 हजार 553 किसानों के खाते में 20 करोड़ 59 लाख 72 हजार राशि किया अंतरित,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर ,::::: 20 अगस्त 2022- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् बीजापुर जिले के 15 हजार 553 किसानों के बैंक खाते में द्वितीय किश्त की राशि 20 करोड़ 59 लाख 72 हजार रूपए का अंतरण किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा किसानों को यह राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2021 के लिए आदान सहायता की द्वितीय किश्त के रूप में प्रदाय की गई है।

इसके साथ ही आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रय करने वाले जिले के पशुपालक किसानों को 2 लाख 10 हजार रूपए की राशि भी उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।

जिला कार्यालय बीजापुर के एनआईसी कक्ष में सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू, सहायक संचालक कृषि श्री सत्यजीत कवर सहित जिले के किसानों ने उक्त कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर अपनी सहभागिता दी।

सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू ने उपस्थित किसानों को छत्तीसगढ़ शासन के कृषि आधारित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।

भोपालपटनम से लेकर चेरपल्ली तक ग्रामीणों ने किया पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा सहित भाजपाइयों का स्वागत,,,,,, भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

भोपालपटनम से लेकर चेरपल्ली तक ग्रामीणों ने किया पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा सहित भाजपाइयों का स्वागत,,,,,,

भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

भोपाल पटनम – पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा के अगुवाई में भाजपा की जनअधिकार रैली भोपालपटनम के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर रवाना हुई जनअधिकार रैली की पद यात्रा भोपालपटनम नगर सहित रुद्रारम होते चेरपल्ली तक पँहुची जनअधिकार रैली के दौरान पूर्ववनमंत्री महेश गागड़ा सहित भाजपाइयों का कई जगह ग्रामीणों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया और भाजपा के कार्यकाल को ही स्वर्णीम एंव बेहतर कार्यकाल बताया
इस दौरान पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा ने राज्य की भुपेश सरकार एंव क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के कारगुजारियो को जनता के सामने रखा ।

पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा ने रैली के दौरान जनता से कहा कि बीजापुर का विकास कांग्रेस सरकार आते ही ठप्प हो गया
सरकार सिर्फ गौठान और तालाब गहरीकरण के भरस्टाचार तक सीमित होकर रह गया , विधायक की कमीशनखोरी चरमसीमा पर है जिसके चलते जिले में घोटालो की बहार आ गई ।

जिले में प्रशासनिक कार्यवाही अब कलेक्टर कार्यालय से नही विधायक बंगले से हो रहे है , आश्रमो और पोटाकेबिनो कि स्थिति दयनीय हो चुकी है वन्ही जिले में स्वास्थ्य सुविधा चारपाई पर नजर आ रही है ।

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया ,,,,,,,,,,,,, भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया ,,,,,,,,,,,,,
भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,,

भोपालपटनम ::::: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.श्री राजीव गांधी जी की जयंती जिला मुख्यालय बीजापुर सहित जिले के भैरमगढ़, क़ुटरु, बीजापुर ग्रामीण, गंगालूर, उसूर, मद्देड भोपालपटनम और चेरपाल में स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान की याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

ब्लॉक मुख्यालय भैरमगढ़ में बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी ने स्व. राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा की “भारत में सूचना क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी ने लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं की स्थापना कर सशक्त ग्रामीण भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और स्व. राजीव गांधी ने देश के युवाओं को मतदान करने की आयु 21 वर्ष से घटाकर कर 18 वर्ष कर देश के युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया है ।

ज़िला मुख्यालय बीजापुर सहित बीजापुर भैरमगढ़, क़ुटरु, गंगालूर, उसूर, मद्देड, भोपालपटनम और चेरपाल में कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर अस्पताल में साफ सफाई कर मरीज़ों को फल वितरण किए इस दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।

गृहमंत्री ने रायपुर पुलिस की समीक्षा बैठक ली, सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश,,,,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट ,,,,,,,,,,,,,

0

गृहमंत्री ने रायपुर पुलिस की समीक्षा बैठक ली, सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश,,,,,,,,,,,,,,,,
दीपक मरकाम की रिपोर्ट ,,,,,,,,,,,,,

रायपुर:::::::: रायपुर पुलिस अपराध पर लगाम और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ये कार्रवाई और बेहतर हो सके तथा आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहे इसके लिए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में रायपुर पुलिस के काम काज की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ने पुलिस के अधिकारियो से कहा है कि वो साइबर सेल और सूचना तंत्र को ज्यादा मजबूत करें ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। गृहमंत्री ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित लोगो की रिपोर्ट थाने में आवश्यक रूप से दर्ज करें और अपराध की रोकथाम के लिए रातों में गश्त बढ़ाएं।

गृहमंत्री ने कहा है कि रायपुर पुलिस को नगर निगम के साथ मिलकर ऐसे गैराज संचालकों को निर्देश जारी करना चाहिए जो सड़क किनारे गाडियों को खड़ी कर देते हैं और इससे ट्रेफिक की समस्या पैदा होती है।

गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुलिस द्वारा की जाने वाली वाहन चेकिंग के दौरान ही वहीं पर आरटीओ का भी कैंप लगवाएं ताकि बिना लाइसेंस वालों का वहीं पर लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

गृहमंत्री ने कहा है कि वो पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए रायपुर में पुलिस पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही गृहमंत्री ने जिले में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की भी बात कही है ताकि अपराध पर बेहतर तरीके से अंकुश लगाया जा सके।

सरकार की विफलता और क्षेत्रीय विधायक की भ्रष्टाचार की चादर को जन-जन तक पहुंचकर बेनकाब करेंगे – महेश गागड़ा,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, भोपाल पटनम से मूर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

0

सरकार की विफलता और क्षेत्रीय विधायक की भ्रष्टाचार की चादर को जन-जन तक पहुंचकर बेनकाब करेंगे – महेश गागड़ा,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, भोपाल पटनम से मूर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

क्षेत्रीय विधायक की भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा का जन अधिकार यात्रा

बीजापुर – प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विफल बताया व क्षेत्रीय विधायक की भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी व अन्य मुद्दे पर घेरते हुए जन अधिकार यात्रा जिले के अंतिम छोर तारलागुड़ा से ग्रामीणों का आशीर्वाद लेकर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार कार्यकर्ताओं के साथ पद यात्रा पत्र निकले।
भारतीय जनता पार्टी जिले के अंतिम छोर से जनाधिकार यात्रा पर निकली है, सरकार और स्थानीय विधायक की विफलता और भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा अपने कार्यकर्ताओं के साथ भोपालपट्टनम के तारलागुड़ा से शुक्रवार को ग्राम माता का दर्शन कर स्थानीय ग्रामीणों से आशीर्वाद लेकर पद यात्रा पर निकले हैं। पद यात्रा के बीच जगह-जगह पर काफिला का ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया,दोपहर को पद यात्रा भद्राकाली पहुंचा जहां भद्राकाली माता का दर्शन के बाद वहां से यात्रा भोपालपट्टनम के लिए निकली।
जनाधिकार यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा है जिस प्रकार से झूठे वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई है एक तरीके से जनता को छलने का कार्य किया है,आदिवासियों का पक्का मकान भूपेश बघेल खा गए युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने की बात कांग्रेस ने किया था आज पर्यंत तक सरकार इस पर आंख बंद कर बैठी है। किसानों को खाद बीज के लिए किल्लत उठाना पड़ा धान खरीदी के बाद पैसे एक मुश्त में न देकर जलेबी की तरह किसानों को सरकार घुमा रही है। कर्मचारी वर्ग से नियमितीकरण करने डीए में वृद्धि की बात कही थी परन्तु आज पूरा कर्मचारी वर्ग ठगा महसूस कर रहा है।
वहीं स्थानीय विधायक को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भ्रष्ट विधायक बताया और कहा जिले में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का एक मात्र केंद्र विधायक है,विधायक आदिवासियों के साथ आज क्यों खड़े नही हैं पक्के मकान की बात हो,किसानों की समस्या,बेरोजगारी भत्ता या रोजगार एंव क्षेत्र की विकास पर तटस्थ खड़े हैं। साढ़े तीन साल में विधायक सिर्फ स्वार्थ सिद्ध साधने के कार्य के अलावा कोई दूसरा कार्य नही किया।
गागड़ा ने कहा जन अधिकार यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है निश्चित ही आने वाले समय मे बदलाव देखने को मिलेगी यह यात्रा उन तमाम बेरोजगार युवाओं,किसानों, कर्मचारी वर्ग और जिन्हें-जिन्हें कांग्रेस ने ठगने का कार्य किया है उनके समर्थन में यह जन अधिकार यात्रा है।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण कुंज का लोर्कापण, विधायक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण, दो एकड़ के क्षेत्र में सांस्कृतिक महत्व विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधों का किया गया रोपण,,,,,,,,,,,,,,, भोपाल पटनम से मूर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण कुंज का लोर्कापण,

विधायक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण,

दो एकड़ के क्षेत्र में सांस्कृतिक महत्व विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधों का किया गया रोपण,,,,,,,,,,,,,,,

भोपाल पटनम से मूर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर ::::19 अगस्त 2022- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना कृष्ण कुंज का शुभारंभ नगरपालिका बीजापुर में हुआ नगरीय क्षेत्रों में विलुप्त हो रहे सांस्कृतिक महत्व के पौधे का एक अनुठा संग्रह के रुप में कृष्ण कुंज में पौधे भावी पीढी के लिए सांस्कृतिक धरोहर के रुप में स्थापित होगा कृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर पूरे प्रदेश के नगरीय-निकाय में कृष्ण कुंज का शुभारंभ हुआ इसी परिप्रेक्ष्य में बीजापुर नगरपालिका आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी ने छत्तीसगढ सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ करते हुए आम के पौधे का रोपण किया इसी तरह सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व के कुल 500 पौधे का रोपण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया कृष्ण कुंज में आम, कदम्ब, नीम, अमरुद, सीताफल, पीपल, बरगद सहित विभिन्न विलुप्त प्राय औषधीय एवं सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के पौधे रोपण किया गया।

मुख्य अतिथि श्री विक्रम शाह मंडावी विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यावरण संतुलन एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने एक अभिनव पहल है। कृष्ण कुंज से भावी पीढ़ी विभिन्न पौधे से परिचित नहीं होेंगे वह कृष्ण कुंज में सभी प्रकार के पौधे एवं वृक्षो को देख सकेंगे उनके सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को समझ सकेंगे। भगवान श्री कृष्ण प्रकृति प्रेमी थे पर्यावरण और वन उन्हें प्रिय था इसलिए उनके जन्मोत्सव पर उनके नाम को समर्पित करते हुए यह योजना संचालित की जा रही है। मानव जीवन में वृक्ष का अतुलनीय योगदान है। पर्यावरण को संतुलित रखने शुद्ध हवा सहित विभिन्न जीविकोपयोगी औषधी फल हमें मिलता जिसके कारण सदियों से वृक्ष हमारे पूजनीय है। इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ ही उन्हे सुरक्षित देखभाल के निर्देश भी दिए गए इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्यगण, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम सल्लूर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री सोनू पोटाम सहित जनपद सदस्य एवं पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सीईओ श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम बीजापुर श्री पवन कुमार प्रेमी सहित अनुविभागीय अधिकारी वन, श्री नरसिंग नायडू प्रकाश नेताम सहित जिला प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने वृक्षारोपण किया।
कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कृष्ण कुंज में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मटकी फोडने वाली बालिका को प्रोत्साहन के रूप में नगद राशि विधायक श्री मंडावी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधाायक श्री मंडावी ने श्रम विभाग के योजनार्न्तगत हितग्राहियों को 3 लाख 11 हजार तीन सौ रूपये का चेक वितरण किया जिसमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनार्न्तगत 1 हितग्राही को 1 लाख रूपये एवं नौनिहाल छात्रवृति अर्न्तगत 4 हितग्राही को 11 हजार 3 सौ रूपये और गर्भवती प्रसूति सहायता योजना के 10 हितग्राहियों को 20-20 हजार रूपये प्रदान किया गया।

विधायक ने दिखाई संवेदनशीलता ,अनाथ बच्चों के घर पहंचकर हर संभव मदद का दिया आश्वासन, आवास, शिक्षा सहित विभिन्न मांगो पर दी सहमति,,,,,,,, भोपालपटनम से मूर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,

0

विधायक ने दिखाई संवेदनशीलता ,अनाथ बच्चों के घर पहंचकर हर संभव मदद का दिया आश्वासन,

आवास, शिक्षा सहित विभिन्न मांगो पर दी सहमति,

भोपालपटनम से मूर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,

बीजापुर::::: 19 अगस्त 2022- विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से बीजापुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर पापनपाल में 5 अनाथ बच्चों की समस्याओं को दिखाया गया उनके माता-पिता नही है, न ही रोजगार के साधन है यहां तक उनका एक छोटा सा घर था वह भी बारिश के कारण गिर गया। यह बात पता चलने पर विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पीड़ित बच्चों से मिलने उनकी समस्याओं से अवगत होकर त्वरित आवास स्वीकृत करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए बच्चों की शिक्षा रोजगार के बारे में जानकारी ली जनपद सीईओ कोे आजिविका योजना के तहत राशि प्रदाय करने को कहा एक बच्ची 12वीं उर्त्तीण हो चुकी है। नर्सिंग की पढ़ाई करना चाहती है उसे प्रवेश दिलाने नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा विधायक श्री मंडावी ने हर संभव मदद करने की बात करते हुए। किसी भी समस्या पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने अपना मोबाईल नंबर दिया। इस दौरान बच्चों के दैनिक जरूरतों की सामान कपड़ा, कंबल, राशन समान दिया गया।
विधायक ने सीईओ, सरपंच, सचिव को आवश्यक मदद करने के लिए निर्देश देते हुए त्वरित मदद करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम सहित जनप्रतिनिधिगण सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम बीजापुर श्री पवन कुमार प्रेमी, जनपद सीईओ श्री फागेश सिन्हा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

शिक्षकों को तबादलों के लिए करना पड़ेगा आफलाइन आवेदन पर आदेश आनलाइन,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

शिक्षकों को तबादलों के लिए करना पड़ेगा आफलाइन आवेदन पर आदेश आनलाइन,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट

रायपुर ::: आनलाइन पारदर्शी स्थानांतरण कराने की नीति के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने अब शिक्षकों से स्थानांतरण के लिए आफलाइन आवेदन मंगाया है। विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों से जिला और राज्य स्तर पर स्थानांतरण के लिए आफलाइन आवेदन लिया जाए। हालांकि स्थानांतरण आदेश आनलाइन ही जारी किया जाएगा। इसके पहले विभाग ने शिक्षकों के आफलाइन आवेदन पर रोक लगा दी थी और सीजीस्कूल डाट इन वेबपोर्टल के जरिए स्थानांतरण के लिए आनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। इस पोर्टल पर प्रदेश के 19 हजार शिक्षकों ने आवेदन कर रखा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जिन्होंने आनलाइन आवेदन कर रखा है, उनके आवेदनों को निरस्त नहीं किया जाएगा। जिलों और राज्य स्तर पर आवेदन भेज दिए जाएंगे लेकिन आनलाइन में हजारों आवेदनों को अधिकारियों ने अस्वीकार भी कर दिया है। ऐसे में अब शिक्षकों को फिर से नए सिरे से आफलाइन आवेदन करना पड़ेगा। बता दें कि जिला स्तर पर 10 सितंबर तक व प्रदेश स्तर पर 30 सितंबर तक सभी स्थानांतरण पूरे कर लिए जायेंगे ।

20 अगस्त को होगा टीकाकरण महा अभियान, कोवीशील्ड वैक्सीनेसन के पहला, दूसरा एवं बूस्टर डोज लगाए जाएगें,,,,,, भोपाल पटनम से मूर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,

0

20 अगस्त को होगा टीकाकरण महा अभियान,

कोवीशील्ड वैक्सीनेसन के पहला, दूसरा एवं बूस्टर डोज लगाए जाएगें,

भोपाल पटनम से मूर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर :: 19 अगस्त 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन में जिला बीजापुर में युद्धस्तर पर टीकाकरण महाअभियान 20 अगस्त 2022 को आयोजित होगा। कलेक्टर श्री कटारा ने 18 वर्ष के उपर सभी हितग्राहियों को इस अवसर का लाभ लेकर कोविड संक्रमण से बचने की अपील की है।

इस महाअभियान के अर्न्तगत बीजापुर ब्लाक में 36, भोपालपटनम ब्लाक में 43, भैरमगढ़ ब्लाक में 39 एवं उसूर में 36 केन्द्र है जहां 18 वर्ष के सभी नागरिकों को पात्रतानुसार कोरोना का टीका लगाया जाएगा। बीजापुर अर्न्तगत कोविड टीकाकरण केन्द्र डारा पारा, जेलबाड़ा, पनारा पारा, पुलिस लाईन, तहसील पारा अस्पताल पारा, गोदाम पारा, डीपो पारा, मण्डी पारा, नया बस स्टैड, एरिकेशन कालोनी, कोतवाली, राउत पारा, चट्टान पारा, मांझीपारा, चालकीपारा, कोकड़ापारा, बैदरगुड़ा, अमानपारा, जयनगर, शिविर, संजय पारा, भट्टीपारा, बण्डागुड़ा अटल आवास, जिला अस्पताल बीजापुर, तुमनार, ईटपाल, पामलवाया, नैमेड़, तोयनार, धनोरा, पेद्दाकोड़ेपाल, एरमनार, मोरमेड़, रेड्डी, गंगालूर, चेरपाल। विकास खण्ड भैरमगढ़ अंर्तगत कोविड टीकाकरण केन्द्र करकेली, मुरकीनार, कुटरू, तुंगेली, बेंचरम, सकनापल्ली, गुदमा, तुमला, फरसेगढ़, सोमनपल्ली, ताड़मेन्ड्री, कोपंजीर, गदामल्ली, मिनगाचल, बिरियाभूमि, चिहिका, ईचामीपारा, भटवाड़ा, संजयपारा, जैगूर, छोटेतुमनार, केशकुतुल, अल्लूर, कोयम, सडार, हितालकुडूम, कोडोली, फुलगट्टा, तड़केल, केतुलनार, पाटलीगुड़ा, बेचापाल, हेमला पारा सतवा, माटवाड़ा, कर्रेमरका, जांगला, पोटेनार, कोण्डापाल, अम्बेली इसी तरह विकास खण्ड उसूर में मुरकीनार, मोदकपाल, चाटलापल्ली, मुरदण्डा, चिलकापल्ली, सन्ड्रेल, पुसगुड़ी, धारावरम, आवापल्ली, चिन्ताकोंटा, दुगईगुड़ा, हिरापुर, पुतकेल, तिम्मापुर, बेलमनेंड्रा, आउंटपल्ली, लिंगागिरी, मल्लेपल्ली, पुसबाका, तर्रेम, बुडगीचेरू, एंगपल्ली, मुंजालकांकेर, ईलमीड़ी, सेमलडोडी, फरसापल्ली, संकनपल्ली, पामेड़, उड़तामल्ला, कोजेड़, पोलमपल्ली, मारूड़बाका, गुजेपरती, पुजारी कांकेर, पेरमपल्ली, उसूर, और विकास खण्ड भोपालपटनम अंर्तगत भोपालपटनम, गोल्लागुड़ा, वरदल्ली, सकनापल्ली, चंदूर, भद्रकाली, तारलागुड़ा, गोरला, चेरपल्ली, पेगड़ापल्ली, मद्देड़, उस्कालेड, पामगल और रूद्रारम टीकाकरण केन्द्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण किया जायेगा।

इस महाअभियान हेतु नामजद नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता की नियुक्ति की गयी है।

*प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित…,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित…,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

सवाल-जवाब से ही हुआ है उपनिषदों का निर्माणः मुख्यमंत्री श्री बघेल,

रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के हर सवाल का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब,

रायपुर :::::: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आजकल सवाल पूछना अपराध हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सही लोगों से सवाल पूछते रहें और सवालों के जवाब मिलते रहें तो देश को और तेजी से तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ये बातें रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रूबरू कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों को भी बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सही सवाल जवाब से ही वेदों और उपनिषदों का निर्माण हुआ है, सवालों के उपजने से ही हमारी परंपराएं आगे बढ़ी हैं और हम इस ऊंचाई पर पहुंचे हैं। मुख्यंत्री ने कहा कि ये परंपरा सिर्फ भारत में है जहां गुरू का पद ईश्वर से भी बड़ा है और वो इसलिए क्योंकि एक शिष्य को अपने गुरू से सवाल पूछने की छूट रहती है ताकि वो अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सके।

मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिससे सवाल पूछे जाने चाहिए उनसे नहीं पूछे जाते, जबकि हम ये जानते हैं कि अर्जुन ने कृष्ण से सवाल नहीं पूछे होते तो गीता का निर्माण भी शायद संभव नहीं था।

रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों के हर एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को यहां की संस्कृति के साथ आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बनी हैं और इसके साथ ही प्रदेश की प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने का कार्य भी सरकार कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रायपुर प्रेस क्लब में रायपुर के संपादकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री के साथ प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री ऐजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दूबे, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आंबेडारे समेत समाचार संस्थाओँ के वरिष्ठ संपादक एवं रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे।

* साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 102 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।

0


*
साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 102 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।

जिला बालोद की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग श्री बद्री नारायण मीणा के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर के निर्दश न एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री राजश बागडे व एसडीओपी बालोद श्री प्रतीक चर्तुवेदी के पर्यवेक्षण व सायबर सेल प्रभारी श्री दिलेष्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 102 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।

* पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद में 102 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।
* कुल 102 नग मोबाईल कीमती 11,87,300 रूपये लगभग।

* पूर्व मे भी बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से आज दिनांक तक कुल 437 नग गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को किया गया है सुपु़र्द बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के आवेदनो में कार्य किया जा रहा हैं।

* बालोद पुलिस के हाथो खोये मोबाईल पाकर प्रसन्न हुए लोग पुलिस विभाग का किया धन्यवाद ज्ञापित।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी वन प्लस, सैमसंग,नोकिया, विवो,ओप्पो, रियलमी एन्ड्रायड फोन को ट्रेस कर दीगर राज्य बिहार, हैदराबाद, उडिसा एवं अन्य जिलों कोरिया , दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,महासमुंद से उसे रिकवर किया गया। जिसमं 102 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 18.08.2022 को पुलिस कार्यालय सिवनी बालोद में सभी 102 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 335 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया जा चुका है।

गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया।

गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह राजपूत, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक विवेक शाही , आरक्षक मिथलेश यादव ,आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाश दुबे ,महिला आरक्षक अनिता साहू ,आरक्षक गुलजारी साहू , आरक्षक योगेश गेडाम का सराहनीय भूमिका रहा

CM बघेल ने राज्य के सभी कलेक्टर्स को भेजा खत, गणेशोत्सव को लेकर निर्देश जारी, जानिए क्या है नियम,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

CM बघेल ने राज्य के सभी कलेक्टर्स को भेजा खत, गणेशोत्सव को लेकर निर्देश जारी, जानिए क्या है नियम

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

रायपुर ::::::: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी विभिन्न त्यौहारों एवं सार्वजनिक उत्सवों के आयोजन हेतु नगरीय क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र में उल्लेखित है कि तीज, गणेश विसर्जन, दुर्गा पूजा, पितृमोक्ष- अमावस्या एवं अन्य त्यौहारों के लिए सार्वजनिक आयोजनों हेतु तालाबों / घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फागिंग, शुद्ध पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की जावे।

गणेश विसर्जन, दुर्गा पूजा एवं अन्य सार्वजनिक त्यौहारों के अवसर पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन किया जावे।

तालाबों / घाटों पर विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री को अलग-अलग कर उपयुक्त स्थल पर रखा जावे।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशानुसार नदी में मूर्तियों का विसर्जन किसी भी परिस्थिति में न किया जावे तथा नदी के जल को दूषित होने से बचाया जावे।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशानुसार ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जावे ।

प्लॉस्टर ऑफ पेरिस तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री से बनी मूर्तियों के निर्माण को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जावे।आयोजन स्थलों के समीप यथा संभव मोबाईल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की जावे ।

मूर्ति विसर्जन हेतु रूट का चयन न्यूनतम यातायात बाधा के आधार पर किया जावे। आयोजन स्थलों पर आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे ।

संपूर्ण शहर में आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस में भेजा जावे, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे ।

जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जावे, जिससे शहरों में सार्वजनिक उत्सवों का आयोजन हर्षोउल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जा सके। उपरोक्त दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद पंचायत के CEO को कमिश्नर ने किया सस्पेंड…गोधन न्याय योजना में अनियमितता भारी पड़ी ,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

जनपद पंचायत के CEO को कमिश्नर ने किया सस्पेंड…गोधन न्याय योजना में अनियमितता भारी पड़ी

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर :::::: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के चलते उक्त कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में अनियमितता और अन्य शासकीय कार्यों में अनियमितता के कारण भो. पटनम जनपद पंचायत सीईओ विजय नारायण तिवारी पर निलंबन की गाज गिरी है।

बीजापुर जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा द्वारा भोपालपट्टनम जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय नारायण तिवारी के विरुद्ध गौठानों में वास्तविक खाद उत्पादन का प्रतिशत कम होने, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यो को समय पर पूर्ण नहीं करने, बजट समय पर प्रस्तुत नहीं करने एवं अन्य अनियमितताओं के संबंध में जानकारी देते हुए दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

बस्तर कमिश्नर धावड़े ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद सीईओ के विरुद्ध यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े द्वारा शासकीय सेवक के रूप में सीईओ तिवारी के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम -3 के विपरीत होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9( क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

बता दें कि निलंबन अवधि में जनपद सीईओ विजय नारायण तिवारी का मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, दंतेवाड़ा, जिला दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वान भत्ता की पात्रता होगी

महिला नक्सली ने किया सरेंडर, लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर छोड़ा हिंसा का रास्ता,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

0

महिला नक्सली ने किया सरेंडर, लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर छोड़ा हिंसा का रास्ता,,,
दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

दंतेवाड़ा ::::::: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में महिला नक्सली ने सरेंडर किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू अभियान‘ से प्रभावित होकर उक्त माओवादी ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

सरेंडर करने वाली महिला नक्सली का नाम मासे नुप्पो है। वह मलांगिर एरिया कमेटी के अन्तर्गत रेवाली के ए एम एस सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में कार्यरत थी।

उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कई मामले पंजीकृत हैं। वहीं एसपी द्वारा भी महिला नक्सली पर 10 हजार रूपयों का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने बताया कि वह नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आ चुकी थी। उसने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर किया है।

बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू घर वापसी अभियान के तहत अब तक 550 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले माओवादियों में 136 इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

बिग ब्रेकिंग : बड़ा सड़क हादसा 5 युवकों की मौके पर मौत,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

बिग ब्रेकिंग : बड़ा सड़क हादसा 5 युवकों की मौके पर मौत,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

जगदलपुर :::::::

19 अगस्त 2022 जगदलपुर ::::::-छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर राष्ट्रीय राज मार्ग पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे आज भी सुबह 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत होगई वहीं एक की युवक की मौत डिमरापाल अस्पताल मे उपचार के दौरान हो गई

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर राजधानी रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही पायल ट्रैवलर्स बस क्रमांक CG 07 E 9922 और टाटा नेकसोंन CG 17 KW 6490 का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ जिसमें कार में सवार 5 युवकों की मौत हो गई

वहीजानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में फंसे युवकों को कार की बॉडी को गैस कटर से काट कर निकालने का काम कर रही है आज जन्माष्टमी का दिन है और यह पांचो युवक किसी काम से रायपुर की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा ठेकामेठा मोड़ पर हो गया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई

मृतकों का नाम दिनेश सेठिया गौतम गाईंन दोनों निवासी मारकेल, सचिन सेठिया नगरनार,अभिशेख सेठिया न्यामुण्डा जगदलपुर,साकिब खान छिंदगड जिला सुकमा पांचो युवक की उम्र 24, से 25 वर्ष थी

आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

जन्माष्टमी विशेष,,,,,,, *जन्माष्टमी 2022 पूजा, आरती, व्रत और मंत्र,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0

जन्माष्टमी विशेष,,,,,,,

*जन्माष्टमी 2022 पूजा, आरती, व्रत और मंत्र,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

भारतवर्ष को कर्म का मार्ग प्रशस्त कर, कर्म ही सर्वश्रेष्ठ है इसका उपदेश देणेवाले बालक से लेकर वृद्ध व्यक्ती तक के दुलारे और केवल प्रेम का पाठ सारे जगत को पढाने वाले सर्वोच्च योगी श्रीकृष्ण भगवान का जन्मदिन जन्माष्टमी के रुप में संपूर्ण जगत में वैष्णव जन मनाते है. आइये जानते है जन्माष्टमी २०२२ पूजा, आरती, व्रत और मंत्र के बारे में.

जन्माष्टमी 2022 कब मनायी जायेगी ?

इस वर्ष जन्माष्टमी 2022 बुधवार ता.18 अगस्त 2022 को मनाई जायेगी. अष्टमी तिथी 18 अगस्त को शाम 09.20 पर शुरू होकर समाप्ती 19 तारीख को रात 10.59 बजे होना है. इसलिये ज्यादातर अंग्रेजी कॅलेंडर के हिसाब से जब रात्री के बारह बजेंगे तब जब 19 तारीख लगेगी तब गोपालकृष्ण भगवान का जन्म मनाया जायेगा और इस तरह 19 अगस्त का उपवास होगा.

वैष्णव मत के अनुसार, मथूरा और द्वारीका में जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जायेगी. जबकी कुछ शहरों में 18 अगस्त की रात को कृष्ण जन्म मनाया जायेगा. कुछ मान्यता के अनुसार, गृहस्थ 18 अगस्त को और सन्यासी गण 19 अगस्त की रात को जन्माष्टमी मनायेंगे.

अष्टमी तिथी 18 अगस्त गुरुवार को शाम 09.20 बजे से शुरु होगी तथा अष्टमी की समाप्ती शुक्रवार 19 अगस्त को रात 10.59 बजे होगी. इस वर्ष कृष्ण जन्म तिथी के दोनों ही दिन रोहिणी नक्षत्र नही आ रहा है.

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर यूग में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के रोहिणी नक्षत्र में हुआ. वे देवकी वसुदेव की आठवी संतान थे. उन्हे भगवान श्री नारायण का आठवा अवतार माना जाता है जो की एकमेव पुर्णावतार था. उनके जन्म का विशेष प्रयोजन दुष्ट कंस का नाश करना था. गिता के माध्यमसे समग्र जगत को राह दिखाना और महाभारत के माध्यम से समस्त दुष्टो का नाश करना भी उनके विशेष अवतार का कारण था.

* कृष्ण जन्म और कंस का वध,,,,,,,,,

कंस , की एक बहन थी देवकी. देवकी-वसुदेव का जब विवाह हुआ, तब यह आकाशवाणी हुई की कंस का विनाश देवकी की आठवी संतान करेगी. यह सुनकर कंस ने बहन और जवाई को कारागार में डाल दिया. उसके बाद उसने देवकी-वसुदेव की सातों संतानों को मार दिया.

देवकी की आठवी संतान हुई तब सारा जगत माया के वश सो गया. कारागार के ताले भी खुल गये. और भर बरसात में वासुदेव ने बालक कृष्ण को यमुना के पार जाकर गोकुल में नंदबाबा के घर में छोड दिया. और उनकी कन्या को साथ में ले आये, जो की महामाया का अवतार थी. जब कंस को आठवी संतान के बारे पता चला तो वह उसे मारने आ धमका. उसने बालीका को हवा में उछाला तो वह महामाया हवामेंही उड गई और कंस को चेताया की उसका काल सही सलामत है. और समय आने पर उसका वध करेगा.

इधर नंदबाबा और माता यशोदा ने बडे लाड और दुलार से कन्हैय्या को बडा किया. गाय, गोपीयॉ और गोपाल के संग कई लिलाये कर भगवान ने संसार को हर लिला के माध्यम से समग्र जगत को कुछ ना कुछ संदेश दिया है. कंस ने कई राक्षसो और असूरों को गोकुल भेजकर बालक कृष्ण को मारना चाहा, लेकीन हर बार उन राक्षस या असूर का कृष्ण भगवान नें उद्धार किया. और अंत में कंस की राजधानी में आकर उसका भी अंत किया.

* जन्माष्टमी व्रत का महत्व,,,,,,,,,

लगभग सभी वैष्णव जन्माष्टमी का व्रत करते है. शास्त्रों में जन्माष्टमी को व्रतराज कहा गया है मतलब सभी व्रतो मे सर्वश्रेष्ठ. इस दिन भक्त भगवानसे संतान, संपत्ती, भक्ती, मोक्ष आदी की प्राप्ती हेतू व्रत करते है. जन्माष्टमी करने से अनेको व्रतो का फल प्राप्त होता है. जन्माष्टमी का व्रत करने से सुख, समृद्धी, भक्ती, मोक्ष के साथ ही सभी सांसारिक सुखो की प्राप्ती होती है.

* लड्डु गोपाल की पुजा कैसे करे,,,,,,,,

सभी भक्तगण अपने कुलाचार के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पुजा करते है. विशेष कर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रुप की लड्डु गोपाल के रुप में सभी घरों मे पुजा की जाती है. इस दिन विशेष कर, गंगाजल और पंचामृत से भगवान की मुर्ती का स्नानादी संपन्न होने पर, भगवान के साज-श्रृंगार कर उन्हे सजाकर संवारकर, उन्हे नये नये कपडे पहनाकर, मुकुट चढाकर, मोर पिस के साथ पालने में झुलाते हुये पुजा की जाती है.
भगवान को चौकी बिछाकर, स्वच्छ वस्त्र रखकर उसपर विराजमान कराया जाता है. दिया लगाकर रोशनी की जाती है. धुप-दिप-अगरबत्ती लगाकर वातावरण प्रफुल्लीत किया जाता है. भगवान को उनकी प्रिय तुलसी, पंजरी और पंचामृत का विशेषकर प्रसाद चढाया जाता है.

(पंजरी – पिसे हुये धनीये में शक्कर मिलाकर पंजरी का प्रसाद बनाया जाता है.) भक्तीभाव के साथ भगवान की पुजा की जाती है.

श्रीकृष्ण की आरती : :::::::

पुजा के पश्‍चात भगवान श्री कृष्ण की आरती आवश्यक होती है. भगवान श्री कृष्ण को अत्यंत प्रिय आरती कुंज बिहारी की श्रीगिरधर कृष्ण मुरारी की …. यह आरती अत्यंत भक्तीभाव से की जाती है.

:::::::::

* भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य मंत्र*

१) ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:

२) श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव

* जन्माष्टमी के जयघोष*

१) हाथी घोडा पालकी, जय कन्हैय्या लाल की

२) नंद के आनंद भयो, जय कन्हैय्या लाल की

*Kuldeep24news परिवार की ओर से माखनचोर के जन्मदिन की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।*

0

Kuldeep24news परिवार की ओर से माखनचोर के जन्मदिन की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

 

*जनपद सीईओ हटाओ मांग को लेकर सचिव संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

मोहला,—— जनपद पंचायत मोहला ब्लाक के पूरे सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है दअरसल 15 अगस्त के पहले सचिव संघ ने एक अल्टीमेटम देते हुए जनपद पंचायत मोहला में पदस्थ सीईओ जी एल चुरेन्द्र को हटाने जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर सहित मोहला मानपुर विधायक व संसदीय सचिव इंदर शाह मंडावी से सचिव संघ ने लिखित शिकायत की थी जिसमे सीईओ के खिलाफ बैठक में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है यहां तक की गाली गलौज के साथ अश्लील शब्दो का प्रयोग भी किया जाता है जिसके कारण सभी सचिव उनके इस तरह के बरताव से त्रस्त है जबकि ग्राम पंचायत से सम्बंधित कार्यो को लेकर उन पर दबाव बनाया जाता है और सीईओ के द्वारा कहा जाता है कि ग्राम पंचायत कार्य एजेंसी मेरा सचिव है जबकि शासन के आदेश अनुसार कार्य एजेंसी सरपंच होता है फिर भी अपनी मनमानी करते हुए सचिव से ही निर्माण कार्यो की समीक्षा कर वेतन रोकने,बर्खास्त करने एफआईआर दर्ज कराने और तीन-तीन इक़रीमेंट संचयी प्रभाव से रोकनी की धमकी दी जाती है। इस तरह के सीईओ के खिलाफ तमामं आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है ।जिसके साथ ही जनपद पंचायत अंतर्गत 57 ग्राम पंचायत के सचिव काम बंद कलम बद कर हड़ताल पर बैठ गए है ।

एसडीएम व अतरिक्त जिला सीईओ मनाने में लगे रहे सचिव संघ को:-

मोहला ब्लाक के सभी सचिव जनपद पंचायत सीईओ हटाओ मांग को लेकर एक साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से जनपद पंचायत सहित ग्राम पंचायत से सम्बंधित विभिन्न कार्य एक दिन में ही चरमरा गई वही आने वाले सितम्बर माह मोहला में मुख्यमंत्री का आगमन है जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा,गरवा,और घुरवा के अंतर्गत गौठान का कार्य कई जगह पर चालू है लेकिन सचिवो के हड़ताल पर चले जाने से गौठान कार्य सहित पंचायत के विभिन्न कार्य अटक गए है जिससे सचिवो के हड़ताल से जिला सहित ब्लाक मुख्यालय के अधिकारियों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है।

जी एल चुरेन्द्र सीईओ जनपद पंचायत मोहला: –

पंचायत के कार्यो को लेकर बैठक में सभी सचिवो को दिशानिर्देश दिया जाता है लेकिन बैठक में गाली गलौज को लेकर मुझ पर लगाए गए आरोपी गलत है ।

गोवर्धन देशमुख सचिव संघ अध्यक्ष मोहला:-

सीईओ के इस तरह के बरताव से सचिव संघ मोहला त्रस्त है और जब तक सीईओ को यहां से नही हटाया जाता तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल आगे भी जारी रहेगा ।

*थाना छुईखदान पुलिस के द्वारा की गई शराब रेड कार्यवाही…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव (छ.ग.) दिनांक 18.08.2022 1. थाना छुईखदान पुलिस के द्वारा की गई शराब रेड कार्यवाही।
2. आरोपी रामसाय लोधी पिता स्व. कैलान लोधी उम्र 46 साल निवासी ग्राम झुरानदी के कब्जे से जप्त किया गया 40 पौवा देशी प्लेन शराब एवं एक नग मोटर सायकल । 3. 40 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 7.200 बल्क लीटर कीमती 3000 रू एवं मोटर सायकल की कीमती 15000 रू।
दिनांक 16.08.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर (रा.पु.से. ), ओएसडी पुलिस अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा खैरागढ़ के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू एवं स्टाफ के द्वारा आज दिनांक 16.08.2022 को ग्राम झुरानदी का रामसाय लोधी अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही किया। आरोपी रामसाय लोधी के कब्जे से एक मो.सा. TVS विक्टर GX क्रमांक CG04-CJ-2411 पुरानी कीमती करीबन 15000 रूपये एवं 40 नग देशी प्लेन मदिरा का पौवा जुमला 7.200 बल्क लीटर कीमती 3000 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से थाना छुईखदान में अपराध क्र. 229/2022 अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, एएसआई नारायण लाल सिन्हा, प्र.आर. 1416 कमलेश श्रीवास्तव, प्र.आर. 08 केदार सिंह राजपूत, आरक्षक 1631 रवेन्द्र नेताम, आरक्षक 977 कार्तिक देशलहरे, आरक्षक 1731 उदय शंकर बरेठ महिला आरक्षक 932 शोभा थापा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*100 बिस्तर का महारानी अस्पताल 300 बिस्तर का हो-कमलचंद भंजदेव* *डेंगू से त्रस्त शहर की जनता, खोज रही है विधायक महापौर को -सुरेश गुप्ता* *मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नूराकुश्ती का खामियाजा भुगत रही है जगदलपुर की जनता , अस्पताल बना रेफर सेंटर-संजय पांडेय* *शहर के डेंगू मरीजों की जानकारी लेने भाजपा नगर मंडल पहुंचा महारानी अस्पताल*

0

*100 बिस्तर का महारानी अस्पताल 300 बिस्तर का हो-कमलचंद भंजदेव*

*डेंगू से त्रस्त शहर की जनता, खोज रही है विधायक महापौर को -सुरेश गुप्ता*

*मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नूराकुश्ती का खामियाजा भुगत रही है जगदलपुर की जनता , अस्पताल बना रेफर सेंटर-संजय पांडेय*

*शहर के डेंगू मरीजों की जानकारी लेने भाजपा नगर मंडल पहुंचा महारानी अस्पताल*


जगदलपुर :::::::आज कमल चंद भंजदेव के नेतृत्व में जगदलपुर भाजपा नगर मंडल के द्वारा शहर में हो रहे डेंगू के मरीजों की परेशानी और ब्लड की आपूर्ति में कमी के विषय को लेकर हॉस्पिटल अधीक्षक संजय प्रसाद से भेंटकर अनेकों विषय में चर्चा की गई और साथ ही महारानी हॉस्पिटल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण भी किया गया सुविधाओं के बारे में मरीजों से चर्चा भी की गई ।

श्री कमल चंद भंजदेव ने कहा कि आज शहर में डेंगू के मरीज की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है पर सुविधा के नाम पर आज महारानी हॉस्पिटल में 100 बिस्तर की ही सुविधा उपलब्ध है जगदलपुर और आसपास के लोगों का यहां उम्मीद से स्वस्थ होने आते है ।

शहर के हृदय स्थल पर होने के कारण यहां मरीजों की संख्या सबसे अधिक है हमने दो बार स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भी लिख कर इस बात की जानकारी दी है और उनसे आग्रह किया है ।

महारानी हॉस्पिटल को 300 बिस्तर और सर्व सुविधायुक्त हॉस्पिटल बनाया जाए, जिस से जगदलपुर की जनता को होने वाली तकलीफों से मुक्ति मिल सके, आज जिला अस्पताल, शासकीय स्वास्थ्य केंद्र से लोगों का विश्वास उठा है जिस कारण लोग शहर में निजी अस्पतालों की ओर दौड़ रहे हैं यह सरकार की नाकामी है कि लोगों की अच्छी स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा पा रही इन सभी बातों को हम पुनः छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखेंगे ।

नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि शहर के महापौर,विधायक और सांसद ना जाने कहां विलुप्त हो गए हैं !

आज शहर की जनता डेंगू के प्रकोप से त्राहिमाम त्राहिमाम चिल्ला रही है पर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है! प्रशासन की व्यवस्था दिखावटी और कागज़ी है ,पिछले दो महीने से वार्डों की सफ़ाई ठप है क्योंकि सफ़ाई कर्मी छिड़काव में व्यस्त है ! वास्तव में दवाई छिड़काव का कार्य मलेरिया व स्वास्थ्य विभाग का है परंतु वह विभाग नगरीय क्षेत्र में ग़ायब है !

आज शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है जिसके कारण यह डेंगू के मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं जिससे डेंगू के मरीज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ,इतने लंबे अंतराल के बाद भी डेंगू , टायफाइड मलेरिया और वायरल मरीजों का लगातार बढ़ना चिंतनीय है !

महापौर विधायक और सांसद को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इसके रोकथाम के लिए बड़े कदम उठाने चाहिए ।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहां की आज शहर के निजी ब्लड बैंक को में मरीजों के परिजनों की भीड़ लगी है परिजन ब्लड डोनर की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं ।

शहर के समाजसेवी और राजनीतिक संगठन के बहुत बड़ी संख्या में ब्लड डोनेशन किया है अब कहीं ना कहीं ब्लड की कमी महसूस की जाने लगी है ऐसे में जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को डेंगू की रोकथाम के लिए निर्णायक कदम उठाने पड़ेंगे आज शहर के विभिन्न स्थानों पर अंडर ग्राउंड पार्किंग में पानी जमा हुआ है जिसकी ना ही साफ सफाई की जा रही है ना ही उस ओर ध्यान दिया जा रहा है इसके बाद भी आज बारिश के कारण अनेकों स्थानों पर जल जमाव की समस्या देखने को मिल रहा है जिसके कारण लारवा मच्छर के साथ डेंगू मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं मरीज महारानी अस्पताल में अपना इलाज कराने आते हैं उन्हें कहीं ना कहीं तत्काल रेफर कर दिया जाता है उनका इलाज सही समय पर नहीं होने के कारण अनेकों की कैजुअल्टी हुई है जो सरकारी रिकॉर्ड में नहीं है ।

हॉस्पिटल निरीक्षण में अनिल लुक्कड़ ,शशिनाथ पाठक ,रोशन झा ,योगेश शुक्ला ,संजय चंद्राकर ,सुरेश कश्यप ,सुधा मिश्रा ,लक्ष्मी कश्यप ,कृष्णा राय ,योगेश मिश्रा ,प्रेम यादव ,तेजपाल शर्मा ,विकास चांडक ,देवेश चांडक ,जसविंदर सिंह ,व अन्य भाजपाई उपस्थित थे ।

थाना राजहरा के 46 गिरफ्तारी वारंट एक महीने के भीतर 3 कर्मचारियों के द्वारा की गई तामील. पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया सम्मानित..

0

थाना राजहरा के 46 गिरफ्तारी वारंट एक महीने के भीतर 3 कर्मचारियों के द्वारा की गई तामील.
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया सम्मानित..

बालोद–आज दिनांक 17.08.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा कॉप ऑफ द मंथ के तहत माह जुलाई 2022 के COP थाना दल्ली राजहरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्र. 378 संतोष शर्मा, आरक्षक क्र. 193 संजय चेलक, आरक्षक क्र. 314 भुनेश्वर यादव, को 1 महीने के भीतर थाना राजहरा के 46 गिरफ्तारी वारंट को सफलता पूर्वक तामील करने पर पुलिस अधीक्षक महोदय व अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश राठौर, सीएसपी राजहरा श्री मनोज तिर्की एवं ऑफिस स्टाफ द्वारा तीनों कर्मचारीयों के कार्य की प्रशंसा कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। और आगे भी भविष्य में ऐसे बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।

जवानों को हाथ लगी बड़ी सफलता, महिला नक्सली को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपए का था ईनाम,,,,,,,,

0

जवानों को हाथ लगी बड़ी सफलता, महिला नक्सली को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपए का था ईनाम

नारायणपुर ,,,,,,,,,,,,

नारायणपुर :::::: नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में जवानों के हाथ बड़ी सफलता मिली है। एक सर्चिंग के दौरान नारायणपुर पुलिस ने 8 लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। जवानों ने अबूझाड़ ग्राम कोडोली के जंगल से घेराबंदी कर इस महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है जहां नंबर 6 की सक्रिय सदस्य महिला नक्सली को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस महिला पर 8 लाख का इनाम भी रखा गया था। बता दें कि यह महिला कई बड़ी वारदातों में शामिल भी रह चुकी है।

16 अगस्त की रात थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम कोडोली आदेरबेड़ा, मुसनार, कावानार की ओर निकली थी। सर्चिंग के दौरान ग्राम कावानार के जंगल में कुछ संदिग्ध महिला-पुरुष पुलिस पार्टी को देखकर लुक-छिप कर भाग रहे थे, जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी किया गया। पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर सर्चिंग करने पर एक संदिग्ध लड़की को पकड़ा, जिसने पूछताछ में छोटे टोण्डाबेड़ा थाना ओरछा निवासी सुखमति कुमेटी उर्फ रीमा पिता मंगतु कुमेटी के तौर पर दिया।

महिला ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2018 में टोण्डेबेड़ा मिलिशिया कमाण्डर मनोज ने मिलिशिया में भर्ती कराया था, जिसके बाद से वह पूर्व बस्तर डिविजन के कंपनी नम्बर 06 की सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी। इस दौरान उसने 4 मार्च 2020 को साप्ताहिक बाजार ओरछा में प्रधान आरक्षक रामप्रसाद भगत को टंगिया से वार कर घायल करने और इंसास रायफल लूटने, 11 नवंबर 2020 को ग्राम कड़ेनार, चिकपाल के पास आईईडी लगाकर विस्फोट करने, 21 मई 2021 को अमदईघाटी में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने आईईडी लगाने, 28 मई 2021 को चिकपाल पुलिया के पास आईईडी लगाने और 20 जुलाई 2021 को अमदईघाटी में मुठभेड़ की घटना में शामिल थी।

*बकावंड ब्लॉक विभिन्न ग्राम पंचायत की आवास घर 130 से 200 घर टूट कर क्षतिग्रस्त होने पर विभागीय अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि खामोश क्यों – नीलाम्बर सेठिया*,,,,

0

*बकावंड ब्लॉक विभिन्न ग्राम पंचायत की आवास घर 130 से 200 घर टूट कर क्षतिग्रस्त होने पर विभागीय अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि खामोश क्यों – नीलाम्बर सेठिया*,,,,

जगदलपुर :::::

*बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा मुख्य संयोजक नवनीत चांद व जिला अध्यक्ष भरत कश्यप व जिला उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया नेतृत्व मे बस्तर जिला मे लगातार भारी बारिश चलते हुए बस्तर विधानसभा विभिन्न ग्राम पंचायत की आवास घर क्षतिग्रस्त होने पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा टीम गठित कर पहुंचे

नीलाम्बर सेठिया बकावंड ब्लॉक के ग्राम पंचायत बकावंड राजनगर बदलावंड सुहासोंड, पहुरबेल, उड़ियापाल, नलपावंड,तुंगापाल, कोसमी, उलनार, पीटापुर बजवांड, गुमडेल, करीतगांव ,तारापुर, टलनार, बनीयागांव धोबीगुडा , झारउमरगांव भारदा कुमरावण्ड, बोरिगांव सतलावन्ड व विभिन्न ग्राम पंचायत में अब तक 130 से 200 घर टूटने से ग्रामीण जनता परेशान हो रहे हैं ।

इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे युवा बस्तर जिला अध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया ने विभागीय अधिकारी को सूचना कर मुआवजा की मांग लगातार कर समस्या की समाधान प्रयास कर रहे हैं ।

इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा बस्तर जिला उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष नीलांबर भद्रे ब्लॉक महासचिव भुजबल बघेल, ब्लॉक महामंत्री मितेश बिसाई, मंडल उपाध्यक्ष नोवी निषाद,नरपति बघेल अनाम बघेल उपस्थित थे।

*शाला प्रांगण में वृक्षारोपण….मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर शाला प्रांगण में वृक्षारोपण पीपल का पेड़ लगाया गया ‌ । दुर्गुकोंडल16 अगस्त 15 स्वतंत्रता दिवस 78-वी अमृत महोत्सव 2022 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्राथमिक माध्यमिक एवं एकलव्य विद्यालय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात विद्यालय के प्रांगण में सरपंच श्रीमती पार्वती सोरी शाला प्रबंधन समिति सदस्य मुकेश देवांगन संचालक निधिका जनरल स्टोर दुर्गुकोंडल तथा ग्राम पंचायत के वार्ड पंच सोनबती नाग वीरो मंडावी विद्यालय के प्राचार्य श्री बैजनाथ नरेटी शिक्षक अधीक्षक गणमान्य नागरिक पीपल पेड़ का वृक्षारोपण क्या गया साथ में संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषण कविता गीत के माध्यम से शहीद वीरों को देशभक्तों स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से सतीश ज्वेलरी रोशनी से आरती रानी सिन्हा रेशमा कुर्ते महेश दीवान मधु ध्रुव अनीता साहू इंदिरा नरेटी मुनेश कोमरे रमेश दुगा सुनील नायक बालमुकुंद सिन्हा आदि उपस्थित थे।

*कमरछठ पूजा धूमधाम से संपन्न….पढ़े पूरी खबर…..मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

कोरर -कृष्ण नगर कोरर में कमरछठ पूजा धूमधाम से सम्पन्न ,मताव ने की सगरी की पूजा।
आज अंचल में पारंपरिक त्यौहार कमरछठ बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में ग्राम कोरर के कृष्ण नगर में आसपास की महिलाव श्रीवास्तव निवास में एकात्रित हो विधिविधान से सगरी खोदकर उसकी पूजा दोना में लाई ,महुवा के फूल ,कासी का फूल,पत्तल,भैस का दूध,दही,घी,लाई,बेल पत्ती,खमार, साथ ही पसेर चावल,बच्चों के खिलौने भौरा,बाटी एवम अन्य पूजन सामग्री से किया गया उपस्थित महिलाव ने बताया कि यह पूजा सगरी खोदकर भगवान शंकर गौरी गणेश की पूजा की जाती है और छोटे बच्चों को उस सगरी में पैर डालना रहता है साथ ही पूजा उपरांत बिना हल से जोते हुवे अनाज पसहर चावल ,छह प्रकार की भाजी,को पकाकर प्रसाद के में वितरित कर उपवास तोड़ा जाता है माँ बच्चे के दीर्घायु ,स्वस्थ,एवं बच्चे के उनन्ति के लिए यह उपवास रखती है पूरे पूजन कार्यक्रम में माताएं उपस्थित थी।

*सरपंच द्वारा घास भूमि पर घर बनाने का ग्रामीणों का आरोप…..पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

गरीबों के निर्माण कार्य पर बुलडोजर चलाने वाले अधिकारियों का सरपंच को संरक्षण…. सरपंच द्वारा घासभूमि पर घर बनाने का ग्रामीणों का आरोप…. शिकायत के दो हप्ते बाद भी कोई कार्यवाही नही।

 

धमतरी / ग्राम पंचायत कलारतराई के सरपंच लवणकिशोर साहू द्वारा घासभूमि में अतिक्रमण कर घर बनाने की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसडीएम और जनपद पंचायत धमतरी के सीईओ के पास  किए हैं…. ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच द्वारा 30,35 वर्ष से बसे बुजुर्ग महिला के मकान निर्माण कार्य को अतिक्रमण बता कर बुलडोजर चलवा दिया…. जबकि अब खुद सरपंच घासभूमि पर अतिक्रमण कर घर बना रहा हैं, ग्रामीणों का कहना हैं कि 30,35 वर्षो से घास भूमि में बसे लोग अतिक्रमण के क्षेणी में आते हैं तो सरपंच भी घासभूमि पर बना रहा हैं वो भी गलत है और उसका भी निर्माण कार्य तोड़ा जाना चाहिए…. इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने 3 अगस्त को उच्च अधिकारियों के पास किए हैं, लेकिन अब तक न ही निर्माण कार्य पर रोक लगाया गया हैं और न ही सरपंच का अतिक्रमण हटाए हैं…. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश हैं और अधिकारियों द्वारा सरपंच को संरक्षण देने की बात ग्रामीण कह रहे हैं,

*वही इस संबंध में और जानकारी हासिल करने हमारे द्वारा ग्राम पंचायत कलारतराई के सरपंच से बात किया गया तो उन्होंने गांव में बहुत सारे निर्माण कार्य हो रहा है मैं किस किस का बताऊ और मेरे द्वारा कोई घर नही बनाया जा रहा कहते हुए अपना पल्ला झाड़ दिए।*

*दीपक ठाकुर सीइओ जनपद पंचायत धमतरी*

ग्रामीणों के शिकायत आधार पर जांच टीम बनाया गया हैं बहुत जल्द कार्यवाही किया जाएगा, अगर निर्माण कार्य घासभूमि पर पाया गया तो अतिक्रमण वहां से हटाया जाएगा, और निर्माण सरपंच द्वारा कराया जा रहा होगा तो धारा 40 के तहत कार्यवाही किया जाएगा, सरपंच को उसके पद से हटाया जाएगा।

बहरहाल सरपंच के घर के सामने घासभूमि में निर्माण कार्य अभी जारी हैं, अब देखना यहाँ होगा कि अधिकारियों का बुलडोजर सिर्फ गरीबों के लिए चलते हैं या नियम सब के लिए एक समान हैं।

*विधायक के विरुद्ध भाजपाइयों ने खोला मोर्चा…. पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट जे*

0

विधायक के विरूद्ध भाजपाईयों ने खोला मोर्चा
0 थाने में आवेदन दे की एफआईआर की मांग
0 तिरंगा को छाता बना नाम लिखाने का मामला
डोंगरगांव। कांग्रेस के तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगा को छाते का रूप और उसमें अशोक चक्र के नीचे अपना नाम छपवाने वाले मामले में अब भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक दलेश्वर साहू के विरूद्ध आज भाजपा ने थाने में एक आवेदन देकर तिरंगे के अपमान वाले मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन में यह तथ्य उल्लेखित किया गया है कि बीते 14 अगस्त को कांग्रेस द्वारा नगर में गौरव यात्रा निकाला गया था, जिसमें विधायक द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झण्डे के अनुरूप छतरी बनाकर आम जनता के बीच प्रदर्शित गिया गया तथा राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र के नीचे अपना नाम लिखवाया गया था। जिसका वीडियो तथा फोटोग्राफ सोशल मीडिया में उपलब्ध है। भारतीय ध्वज संहिता 2022 के प्रावधन के अनुसार झण्डे पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिये। यदि ऐसा किया जाता है तो वह भारतीय ध्वज संहिता का उल्लघंन है।
सौपें गये ज्ञापन के अनुसार चूंकि डोंगरगांव के विधायक द्वारा भारतीय ध्वज में अपना नाम लिखवाया गया था और उनके द्वारा स्पष् ट रूप से ध्वज संहिता 2022 का उल्लघंन किया गया है, अत: उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। भाजपाईयों द्वारा सौपें गये ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रदेश में कानूनन भेदभाव तथा दलगत राजनीति के तहत् चिन्हांकित व्यक्तियों पर ही पुलिस द्वारा एफआईआर किया जा रहा है, जो कि उचित नहीं है। उन्होनें चेतावनी दी गई है कि विधायक के विरूद्ध एफआईआर न होने की दशा में भाजपा द्वारा उग्र धरना और प्रदर्शन किया जायेगा।
थाना प्रभारी भरत बरेठ को ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी, मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, डॉ. निरेन्द्र साहू, चुनेश्वर साहू, मोहन सिन्हा, सरिता ढीमर, अंजू त्रिपाठी, संतोष यादव, डिकेश साहू, नारायण साहू, योगेश पटेल, कोमल साहू, जितेन्द्र सिन्हा, प्रवेश ठाकुर, टिलेन्द्र देवांगन, लक्ष्मीनारायण सेन, वीरेन्द्र साहू, देवलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
———————

*लगातार बारिश से दीवाल ढह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यो की मौत पुलिस प्रशासन व विधायक और कलेक्टर पहुंच रहे है घटना स्थल। आर.एल.कुलदीप की खबर:-*

0

*लगातार बारिश से दीवाल ढह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यो की मौत पुलिस प्रशासन व विधायक और कलेक्टर पहुंच रहे है घटना स्थल।
आर.एल.कुलदीप की खबर:-*

कांकेर:-
दीवाल ढहकर गिरने से एक ही परिवार के पांच व्यक्यिं की मौत, कलेक्टर ने जताया गहरा शोक, आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि देने के निर्देश
कांकेर:-
जिले में हो रही अनवरत बारिश से पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत विकास पल्ली के ग्राम पी.व्ही.-110 निवासी परिमल मलिक एवं उसकी पत्नि और तीन बच्चों पर मकान का कच्चा दीवाल ढहकर गिरने से दबकर मौत होने पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा एसडीएम व तहसीलदार पखांजूर को पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाकर सहायता करने के निर्देश दिये हैं।

* स्कुली बच्चों साथ मिलकर 75 वां स्वतंत्रता दिवस ( आजादी के अमृत महोत्सव) मनाया ,,,,, सीआरपीएफ ने किया हर घर तिरंगा मार्चिंग का आयोजन,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0

*

स्कुली बच्चों साथ मिलकर 75 वां स्वतंत्रता दिवस ( आजादी के अमृत महोत्सव) मनाया ,,,,,

सीआरपीएफ ने किया हर घर तिरंगा मार्चिंग का आयोजन,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर ,,,,
आज़ादी के 75 बरस पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार इस उपलब्धि का जश्न ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में देशव्यापी पैमाने पर सुनियोजित ढंग से मना रही है। इस साल 13 से 15 अगस्त के बीच देशवासियों द्वारा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में बी /170 वी वाहिनी सी आर पी एफ कैम्पस में स्कुली छात्र, छात्राओं लगभग 200 बच्चों के साथ मिलकर 75 वां स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव श्री. व्ही. जे सुंदरम कमांडेंट 170 वीं वाहिनी सी आर पी एफ के साथ श्री, रॉबिन, पी जे सहायक कमांडेंट के उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाने में बी/170 वींमें उपस्थिति सभी जवानों ने भाग लिया ,।


मुख्य अतिथि महोदय द्वारा स्कुली छात्र, छात्राओं को शालेय उपयोगी साहित्य जैसे , कापी, पेन, पेनशील, जमेक्ट्री बॉक्स, आदि का वितरण किया गया ।

कमांडेंट के निर्देशानुसार जिला बीजापुर के भोपाल पटनम के ग्राम चेर पल्ली में दिनांक 15 /08/22 को सीआरपीएफ कैंप चे र पल्ली से शासकीय स्कूल तक तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के घरों के स्थानीय लोग यात्रा में शामिल होते गए। हर घर तिरंगा, वंदे मातरम्, भारत माता की जय-जय कार के नारे लगाते हुए पूरे जोश के साथ मार्चिंग दल स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए आगे बढ़ते गये। इसी क्रम में 170 बटालियन सीआरपीएफ के नेतृत्व में . स्कुल चेर पल्ली में पहुँचकर स्कुल के बच्चो को राष्ट्रीय ध्वज का महत्व बताया।

इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता फैलाना है एवं यह एक जन सहभागिता अभियान है। सरकारी और निजी प्रतिष्ठान के साथ-साथ आम लोगों के घरों मे तिरंगा फहराया जाएंगा। आज़ादी की लड़ाई को याद करने का स्थानीय लोगों के बीच यह एक सुनहरा अवसर है।


वाहिनी के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को स्वतंत्रता सेनानियो की उपलब्धि के बारें बताया गया। 170 वी वाहिनी द्वारा आयोजित अभियान में करीब 200 के लगभग छात्र छात्राओं ने भाग लिया।


बस्तर के इस इलाके में कुछ वर्ष पूर्व तक पूरी तरह से नक्सलियों का बोलबाला था, परंतु कैंप स्थापित होने के पश्चात एवं 170 बटालियन के द्वारा लगातार एरिये को डोमिनेट करने की वजह से इस इलाके में अब नक्सल गतिविधियों में काफी कमी आई है तथा स्थानीय जनता का सरकार में विश्वास मजबूत हुआ है।


उक्त कार्यक्रम के पश्चात् बी/170 वीं वाहिनी के द्वारा स्कुली बच्चों के साथ अतिथि के साथ सह भोजन का आनन्द लिया ।

*बिग ब्रेकिंग *Exclusive खबर…* जर्जर भवन में बच्चे पढने व रहने को मजबूर साथ ही हमेशा रहती हैं पानी की समस्या.. कभी भी हो सकती है बडी हादशा।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*बिग ब्रेकिंग *Exclusive खबर…*
जर्जर भवन में बच्चे पढने व रहने को मजबूर साथ ही हमेशा रहती हैं पानी की समस्या.. कभी भी हो सकती है बडी हादशा।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

दुर्ग/भिलाई:-
जहां शिक्षा को बढहावा देने सरकार तमाम तरह की योजना व तमाम तरह की कक्षाऐ संचालित तो कर रही है लेकिन कहीं शिक्षक की कमी तो कही भवनो की कमी जहां शिक्षक की कमी की बात आती हैं तो अतिथि शिक्षकों की भर्तियां होती है रही बात भवनो की तो कही झोपड़ीयो में संचालित होती है तो कहीं किराये की मकान में तो कहीं जर्जर भवनो में सरकार कभी पुर्ण रूप से सक्षम नही हो पाया कमियों को पुरी करने में उसी तरह आज बच्चे जर्जर भवन जो कि पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है उस भवन में रहने पढने को मजबूर है और बतादू कि भारी बरसात में कभी भी वह जर्जर भवन गिर सकता है ।उस भवन में लगभग 65से70बच्चे रहकर पढाई कर रहे है ।जो कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र से भी है उच्च वर्ग से लेकर मध्यम व निम्नवर्ग के भी बच्चे अपने भविष्य व देश को आगे बढहाने में तत्परता दिखा रहे है लेकिन उस स्थान को देखकर ऐसा नही लगता की वे बच्चे जो अपने व अपने देश को उज्वल भविष्य की ओर ले जा पायेंगे क्योंकि भवन इतना जर्जर है कभी भी बडी हादशा हो सकता है और उन बच्चों की भविष्य सपना सब को चंद मिनटो में तबाह कर सकती है।
हम बात कर रहे है..फाऊंडेशन प्रयास अवासीय विद्यालय भिलाई सेक्टर 2 जहां नवमी के और  70बच्चे और  सेक्टर 4 मे लगभग 60 से 70  कक्षा  दसवी के बच्चे  पढ़ाई कर रहे हैं जहां की भवन हालत खराब है भवन कभी भी गिर सकता हैं और साथ ही पानी से लेकिन कर तमाम तरह की समस्याएं है इस ओर सरकार को तत्परता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करें तो बडी हादसा टल सकता है और उन बच्चों की भविष्य व सपना साकार हो सकता है।
बडी बात यह है कि
पिछले कुछ माह पहले ही मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा लोकार्पण किये है

नया भवन मालवीय चौक दुर्ग में बनकर तैयार है लेकिन बिजली और पानी का समस्या होने के कारण वंहा सिप्ट नही किया गया है।अगर उस स्थान में बिजली और पानी की समस्या को देखते तत्काल पुर्ण कराया जावे तो सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

समाचार विज्ञापन हेतु हमें सम्पर्क करें।

आर.एल.कुलदीप
6267855263//
9479083919//

राज्य के 422 स्कूलों में लागू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना, 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

राज्य के 422 स्कूलों में लागू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना, 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,,,,,,,,

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

रायपुर :::::: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन और गौरवशाली अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए बड़ी सौगात दी। उन्होंने राज्य में आगामी शिक्षा सत्र के पूर्व राज्य के 422 स्कूलों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना लागू किए जाने की घोषणा की, जिसमें से 252 स्कूल बस्तर एवं सरगुजा संभाग में होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के शत प्रतिशत शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमने सुधार के स्थायी उपाय किए, जिसके तहत पहले चरण में 14 हजार से अधिक शिक्षकों की स्थायी भर्ती का कार्य शुरू किया गया, जो अब अंतिम चरणों में है। इसके अतिरिक्त 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना’ से स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी क्रांति आयी है। विगत वर्ष हमने 51 स्कूलों से यह योजना प्रारंभ की थी, जो अब बढ़कर 279 स्कूलों तक पहुंच चुकी है। इनमें से 32 स्कूल हिन्दी माध्यम के हैं तथा 247 स्कूलों में हिन्दी के साथ अंग्रेज़ी माध्यम में भी शिक्षा दी जा रही है। इस वर्ष 2 लाख 52 हजार 600 बच्चों ने इन स्कूलों में प्रवेश लिया है, जिसमें 1 लाख 3 हजार बच्चे अंग्रेज़ी माध्यम तथा 1 लाख 49 हजार 600 बच्चे हिन्दी माध्यम के हैं।

इस योजना की सफलता को देखते हुए हमने निर्णय लिया है कि अधिक से अधिक स्कूलों को इस योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। आगामी शिक्षा सत्र के पूर्व 422 स्कूलों में यह योजना लागू होगी, जिनमें से 252 स्कूल बस्तर एवं सरगुजा संभाग में होंगे और इनमें दंतेवाड़ा जिले के शत-प्रतिशत शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल होंगे। अपना वादा निभाते हुए हमने नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को उनकी मातृभाषा में ही प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के लिए हमने हिन्दी के अलावा 16 स्थानीय भाषाओं में तथा 4 पड़ोसी राज्यों की भाषाओं में पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित कराई हैं। ‘निःशुल्क पाठ्य पुस्तक योजना’ के तहत कक्षा पहली से कक्षा दसवीं तक सभी शासकीय-अशासकीय शालाओं तथा कक्षा आठवीं तक मदरसों के बच्चों को लगभग 52 लाख पाठ्य पुस्तकें प्रदान की जा रही हैं। नवमीं कक्षा में पढ़ने वाली 1 लाख 55 हजार छात्राओं को इस वर्ष निःशुल्क सायकल देने का लक्ष्य रखा गया है।

स्कूली शिक्षा को रोजगारमूलक बनाने के लिए उसका आईटीआई के साथ समन्वय किया गया है, ताकि स्कूली शिक्षा और आईटीआई प्रशिक्षित होने का प्रमाण-पत्र एक साथ प्राप्त हो सके। इस योजना के तहत 114 हायर सेकेण्डरी स्कूलों को जोड़ा जा चुका है। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 1 हजार 459 सहायक प्राध्यापकों, क्रीड़ा अधिकारियों और ग्रंथपालों की नियुक्ति की गई है। अतिथि व्याख्याताओं का मानदेय बढ़ाया गया है। सभी जिलों में कन्या महाविद्यालय खोलने के क्रम में मुंगेली में नया कन्या महाविद्यालय प्रारंभ कर दिया गया है।

राजनांदगांव : वह क्षण खास रहा, जब कलेक्टर ने जोश एवं उत्साह के साथ तिरंगा लेकर अमृत महोत्सव में दौड़ लगाई

0

12 अगस्त से 15 अगस्त तक लगातार चलेगी 75 घंटे की अमृत महोत्सव रिले दौड़
राजनांदगांव 14 अगस्त 2022। दस्तक दो हर घर में कि तिरंगा लहराना है
बढ़े चलो कि न रूके ये कारवां…
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वह क्षण खास रहा, जब कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जोश एवं उत्साह के साथ तिरंगा लेकर अमृत महोत्सव में दौड़ लगाई। राजनांदगांव रनर्स क्लब द्वारा आयोजित इस अमृत महोत्सव दौड़ में युवाओं के साथ तिरंगा लेकर शामिल हुए और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, मैराथन रनर एवं जिला पंजीयक श्रीमती प्रियंका श्रीरंगे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता, जिला ई-प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा, सहायक अभियंता श्री राजेश साहू एवं अन्य अधिकारी तथा राजनांदगांव रनर्स क्लब के सदस्यों ने दौड़ लगाई।
उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राजनांदगांव रनर्स क्लब द्वारा अमृत महोत्सव दौड़ 12 अगस्त से 15 अगस्त तक लगातार 75 घंटे की रिले दौड़ आयोजित की गई है जिसमें क्लब के सदस्य लगातार 75 घंटे की रिले दौड़ कमला कॉलेज रोड में कर रहे हैं। यह रन 12 अगस्त सवेरे 5 बजे शुरू हुई है और 15 अगस्त को 8 बजे समाप्त होगी। सभी सदस्य मिलकर इस रिले रेस में कुल 600 किलोमीटर दौड़ेंगे।

*मोहला :—- गोटाटोला आजादी के 75 वर्ष पर मोहला मानपुर विधानसभा में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आगानुराम कुमेटी एवं जनपद सदस्य दीपिका अजय राजपूत के नेतृत्व में धूमधाम से निकली गौरव यात्रा -मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

मोहला :—– गोटाटोला आज क्रांति दिवस को मोहला मानपुर विधानसभा अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर पदयात्रा का आगाज हुआ। गोटाटोला बस स्टैंड से सुबह 10:00 बजे महात्मा गांधी की पूजा अर्चना कर मोहला मानपुर विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी एवं पूर्व विधायक एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम व कन्हैया राजपूत धनंजय पांडे ने यात्रा के शुभारंभ तिरंगा झंडा दिखाकर किया।

। गौरव यात्रा में जगह जगह कांग्रेसियों द्वारा घरों में जाकर निशुल्क तिरंगा झंडा बांटा तथा 75 वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी ने किस प्रकार से इस देश को आजाद करा कर के सुई से लेकर हवाई जहाज बनाई तक की कहानी लोगों को सुनाई ।।साथ ही भूपेश बघेल सरकार के द्वारा जनहित में लिए जा रहे निर्णय की जानकारी घर-घर में पहुंचाई गई मोहला मानपुर विधानसभा के यात्रा के दौरान गोटाटोला जनपद सदस्य दीपिका अजय राजपूत ने बताया कि सरकार आने के बाद 60 साल से आयु के ऊपर के लोगों को एकमुश्त ₹10000 ,,गरीब व्यक्तियों को कम दरों में घर, नियमितीकरण मालिकाना हक,, बिजली बिल हाफ,, स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नए कदम ,,,इन बातों को भी पदयात्रा के दौरान लोगों तक पहुंचाया गया

। दीपिका अजय राजपूत ने बताया कि आज की यात्रा गोटाटोला से प्रारंभ होकर गिधाली होते हुवे ककईपर में समापन होगा यात्रा में प्रमुख रूप से विधायक मोहला मानपुर एवं संसदीय सचिव इंद्र शाह मंडावी पूर्व विधायक एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम कन्हैया सिंह राजपूत धनंजय पांडे अजय राजपूत मनीष कौशिक निर्मला मंडावी संजय जैन राजेंद्र जुरेशिया मोंटू भाई गजेंद्र भाई युवा मितान के सदस्य एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे

*श्रम तथा महिला बाल विकास विभाग के हितग्राहियों को मिला चेक आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*श्रम तथा महिला बाल विकास विभाग के हितग्राहियों को मिला चेक आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

कांकेर:-
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज तहसील मुख्यालय चारामा में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में लाईवलीहुड कालेज गोविंदपुर कांकेर में प्रशिक्षण प्राप्त किये प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र तथा श्रम तथा महिला बाल विकास विभाग के हितग्राहियों को चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा लाईवलीहुड काॅलेज कांकेर में कौशल विकास योजना अंतर्गत जिले के शिक्षित पांच बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण हेतु चयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें दुर्गूकोंलद कोटपारा से प्रिती नेताम, जागदेश्वरी नेताम, कपालीपारा बरहेली से रूपेश पटेल, आमागांव अंतागढ़ से उषा उसेंडी और सुशील उसेण्डी को प्रशिक्षण हेतु चयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्हें लाईवलीहुड काॅलेज कांकेर द्वारा विभिन्न कोर्स मे प्रशिक्षण दिया गया था।

श्रम विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को 02 लाख 36 हजार रूपये का प्रदान किया गया चेक
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा श्रम विभाग तीन हितग्राहियों को 02 लाख 36 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत पंजीकृत हितग्राही चारामा तहसील के ग्राम हाराडुला निवासी तुलसी बाई सिन्हा और चारामा के चन्द्रशेखर आजाद वार्ड के प्रियांशु कुमार सेन को 01-01 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक के अविवाहित पुत्रियों की आयु 18 से 21 वर्ष होने पर उनके विवाह, शिक्षा एवं स्वरोजगार के लिए चारामा विकासखण्ड के ग्राम गिरहोला निवासी रेखा देवांगन की पुत्री विद्या को 20 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक के प्रथम दो बालिकाओं को 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 72 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये जाने पर चारामा तहसील के ग्राम चिनौरी निवासी संतलाल मण्डावी के पुत्री मनीषा मण्डावी को 16 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत 03 लाख 20 हजार रूपये का चेक
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत महिला समूहों को सक्षम योजना के विधवा परित्यक्ता तलाकशुदा एवं अन्य जरूरतमंद महिलाओं को तीन प्रतिशत न्यूनतम ब्याज पर पांच महिला स्व-सहायता समूहों को 03 लाख 20 हजार का चेक प्रदान किया गया। आमाबेड़ा के सुलभ स्व-सहायता समूहों को 01 लाख रूपये, पोडगांव के जय धरती माॅ स्व-सहायता समूह एवं खोडपानी के माॅ सरस्वती स्व-सहायता समूह को 50-50 हजार रूपये, ठेलकाबोड़ के संतोषी नागराज को 80 हजार रूपये और चारामा तहसील के ग्राम लिलेझर के संतोषी बोदलिया को 40 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।

*सभी शासकीय कन्या छात्रावास के निगरानी समिति की अध्यक्ष शांति ठाकुर चुनी गई…..।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*सभी शासकीय कन्या छात्रावास के निगरानी समिति की अध्यक्ष शांति ठाकुर चुनी गई…..।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

भानुप्रतापपुर:-
समस्त कन्या छात्रावास निगरानी समिति का अध्यक्ष श्रीमती शांति ठाकुर पार्षद नगर पंचायत भानूप्रतापपुर को सर्वसम्मति से बनाया गया, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर संजय ठाकुर,पोस्ट मैट्रिक कन्या हॉस्टल अधिक्षिका – देवकी मंडावी, प्री मैट्रिक कन्या हॉस्टल अधिक्षिका गीता चिराम, कन्या आश्रम भानूप्रतापपुर अधिक्षिका ललेसर पोटाई, कन्या आश्रम किनारी अधिक्षिका सपना चौहान व समस्त टीचर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और पेरेंट्स मौजूद थे!

जिले के 15 गौठान होंगे हब के रूप में विकसित, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया डीपीआर का विमोचन

0
जिले के 15 गौठान होंगे हब के रूप में विकसित,
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया डीपीआर का विमोचन

उत्तर बस्तर कांकेर 13 अगस्त 2022ः-जिले के 15 गौठानों को हब के रूप में विकसित किया जायेगा। इन गौठानों में लोगों की मांग एवं उपलब्धता के आधार पर गतिविधियां संचालित की जायेगी तथा उस अंचल के अन्य गौठानों को इन गौठानों से सम्बद्ध किया जायेगा। हब के रूप में विकसित होने वाले गौठानों को शुरूआत में आर्थिक मदद दी जायेगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और उसके बाद स्वयं अपने गतिविधियों का संचालन कर सकें। ग्रामीणों की आजीविका एवं आय में वृद्धि के लिए जिले में गौठानों के लिए कलस्टर आधारित विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया गया है, जिसका विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज चारामा में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस एवं सामाजिक समरसता के अवसर पर किया गया।
जिले के विकासखण्ड कांकेर के बेवरती, पोटगांव एवं सरंगपाल, नरहरपुर विकासखण्ड के राजपुर, श्रीगुहान एवं सरोना, चारामा विकासखण्ड के कसावाही, सराधुनवागांव, गितपहर एवं लखनपुरी, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के डोंडे, अंतागढ़ विकासखण्ड के पोड़गांव, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के लोहत्तर और भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के चिल्हाटी गौठान को हब के रूप में विकसित किया जायेगा तथा कलस्टर में सम्मिलित अन्य गौठानों को इससे सम्बद्ध किया जायेगा। प्रत्येक चयनित गौठानों में अलग-अलग गतिविधियां जैसे-मुर्गी पालन, सुकर पालन एवं पशु आहार निर्माण इकाई, केज सिस्टम द्वारा लेयर फार्मिंग (अंडा उत्पादन), सब्जी उत्पादन, बटेर पालन, प्रसंस्करण इकाई    (लघु धान्य, दोना-पत्तल, पोहा प्रसंस्करण), वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन इकाई, बकरी पालन, सुकर पालन (आजीविका केन्द्र), मछली पालन, कृषि यंत्र सेवा केन्द्र, वर्षभर चारा उत्पादन इकाई इत्यादि के लिए गौठानों को हब के रूप में विकसित किये जायेंगे। जिसका डीपीआर तैयार किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन किया गया

*युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई……पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*युवा मोर्चा दुर्गूकोंदल द्वारा बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई*


दुर्गुकोंडल 13 अगस्त 2022 *माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा* आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मानने का आह्वान किया है ,भाजयुमो राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं जिला नेतृत्व मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा बाइक रैली के माध्यम से वन्दे मातरम,भारत माता की जय, तिरंगे झंडे के जयकारे के साथ हाटकोंदल शक्ति केंद्र के ग्राम पर्रेकोंडो़ मुख्य चौक से शुभारंभ की गई रैली हाटकोंदल (गांधी चौक) समापन की गई हर घर झंडा लगाने की अपील की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से *पूर्व मण्डल अध्यक्ष व तिरंगा यात्रा प्रभारी देवेंद्र टेकाम, मण्डल अध्यक्ष पीलम नरेटी, आदिवासी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धनसिंह ध्रुव, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन नेताम, महामंत्री प्रवीण ठाकुर, प्रसार प्रचार प्रमुख योगेश कोर्राम, शक्ति केंद्र संयोजक बलदेव दर्रो, राकेश हरिहारनो,कुंवर सिंह , विक्की ठाकुर जीवन नुरुटी, संजय टाडिंया,शिव भुवार्य दीपक भुवार्य,लोकेश्वर कौंडों, प्यारे लाल धुर्वा, किशोर जूरी,मधुकर कौंडों, सुखचंद गावड़े,कोमल गोटा, रोशन कौंडों,प्रशांत, धनेश्वर बर्रा, मिनेश पुडो* आदि उपस्थित थे।।

*आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर्व पर 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों ने बच्चों के साथ मानव श्रंखला से बनाया भारत का नक्सा……पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर्व पर 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों ने बच्चों के साथ मानव श्रंखला से बनाया भारत का नक्सा*
दुर्गुकोंडल 13 अगस्त 2022
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 167 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल के द्वारा दिनॉक 13 अगस्त 2022 को वाहिनी के कमांडेंट श्री राजीव कुमार महोदय के मार्गदर्शन में सामरिक मुख्यालय दुर्गकोडल के अधिकारी एवं अन्य कार्मिकों ने दुर्गकोंदल स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्क्रष्ट विद्यालय के खेल मैदान में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर राष्ट्रवाद का संदेश देते हुए मानव श्रंखला से भारत का नक्सा बनाया। इस कार्यक्रम में जवान एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति के जयकारे लगाए।
इस कार्यक्रम में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री विशाल जोशी, श्री एस के शुक्ल, उप कमांडेंट, एवं काफी संख्या में अधिनस्थ अधिकारी, जवान, व स्कूली छात्रों एवं शिक्षकों ने जोर-शोर से भाग लिया। भारत सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा दिनों पिछले कई दिनो से गाँव-गाँव में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रही ।

*थाना खडगांव पुलिस एवं 38 वाहिनी आईटीबीपी के साथ तिरंगा रैली निकला गया…..पढ़े पूरी खबर …..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

जिला राजनादगांव के ब्लाक मानपुर क्षेत्र के थाना खडगांव पुलिस ने आज दिनांक 12 अगस्त 2022 को थाना खडगांव स्टाफ एवं 38 वीं वाहिनी आइटीबीपी के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली निकाला गया जो पुलिस थाना खडगांव से प्रारंभ होकर ग्राम खड़गांव भ्रमण कर स्कूली बच्चों से मिलकर झंडा वितरण कर रैली समाप्त किया गया

*छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी।आर.एल.कुलदीप कघ रिपोर्ट:-*

0

*छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी।आर.एल.कुलदीप कघ रिपोर्ट:-*

रायपुर/छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए ट्रांसफर पर पिछले 2 साल से लगे बैन को हटाने का ऐलान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

बता दें कि कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगे बैन को हटाने के लिए कैबिनेट की अनुशंसा पर बनी मंत्रिमंडलीय उप समिति ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रिपोर्ट सौंप दी थी।

सरकार के इस फैसले से पिछले दो साल से तबादला का इंतजार कर रहे शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में पिछले दो साल से ट्रांसफर पर बैन लगा हुआ था। कोरोना संक्रमण काल की वजह से भी ट्रांसफर नहीं हो हो सका था।

*BIG BREKING* छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रांसफर पर लगी रोक हटाई, जानिए कब से कब तक होंगे तबादले, पढ़िए आदेश…दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0

*BIG BREKING*

छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रांसफर पर लगी रोक हटाई, जानिए कब से कब तक होंगे तबादले, पढ़िए आदेश…दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

. अगस्त 12, 2022

रायपुर ::::::: छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रांसफर से बैन हटा दिया है. 16 अगस्त से 10 सितंबर तक जिला स्तर के तबादले हो सकेंगे. वहीं 10 सितंबर से 30 सितंबर तक राज्य स्तरीय तबादले होंगे. भूपेश बघेल सरकार ने कर्मचारियों के ट्रांसफर पर दो साल से लगे बैन हटाने का फैसला किया है.

इससे पहले कैबिनेट की अनुशंसा पर बनी मंत्रिमंडलीय उप समिति ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रिपोर्ट सौंपी. मुख्यमंत्री ने उसका अनुमोदन किया. मुख्यमंत्री ने सिर्फ तीन प्वाइंट चेंज करने के निर्देश दिए, जिसे मंत्रिमंडलीय उप समिति ने छह पन्नों की रिपोर्ट में सुझाया था.
आदेश कापी देखें,,,,,,,,,,,,,,,