Home Blog Page 10

महासमुंद मे भीषण सडक हादसे मे दो लोगो की हुई मौत..वही दो व्यक्ति हुए घायल…पुलिस जाँच मे जुटी..।

0

राहुल भोई महासमुंद…

बीती शाम महासमुंद मे भीषण सडक हादसे मे दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी..वही 2 व्यक्ति घायल हो गए है जिनका ईलाज अभी जारी है..जानकारी के अनुसार रायपुर मंदिर हसौद निवासी 21 वर्षीय श्रवण धिवर अपने दोस्त 18 वार्षिय राहुल धिवर के साथ खल्लारी मेला देखने बाईक क्रमांक स्प्लेंडर प्लस CG04 पज़ 3923 पर अपने परिजनों के यहांआये हुए हुए थे ..तभी 4 अप्रेल को जब यह दोनों वापस खल्लारी से अपने गृह ग्राम मंदिर हसौद जा रहे थे तो शाम करीब 5 बजे बागबाहरा रोड मे फिंगेश्वर मोड़ के आगे यह जब किसी वाहन को ओवर टेक कर आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे तो पिछे से आ रही एक बाईक स्प्लेंडर ने इन्हे जोरदार टक्कर मार दी..पिछे वाली बाईक पर राजनांदगाव के निवासी 20 वर्षीय राबिन सायमन और 40 वर्षीय नासिर हुसैन बैठा हुआ था… दोनों बाईक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों वाहनों मे बैठे हुए लोग सडक पर मुँह के बल गिर पड़े मौके पर अफरा तफरी मच गयी…मौके पर मौजूद लोगो ने स्तिथि को संभाला और एम्बुलेंस को बुलाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी मौके पर ही दो लोग मंदिर हसौद निवासी श्रवण धिवर और राजनांदगांव निवासी नासिर हुसैन की हेड इंजरी होने से मौत हो गई वही राबिन सायमन को हल्की हेड इंजरी और राहुल धिवर को पैरो पर चोट आने के कारण अस्पताल मंदिर हसौद और रायपुर में इलाज के लिए भेज दिया गया है..राजनांदगांव के निवासी महासमुंद जिले मे किस वजह से आये थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है..

फिलहाल महासमुंद पुलिस इस वक्त अभी जांच करने में जुटी हुई है और मृतकों की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए महासमुंद के चीरघर में रखा गया है जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों को मृतको की बॉडी सौंप दी जाएगी…।


छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत* राजमन नाग

0

*छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत*
राजमन नाग

जिले के फरसगांव विकास खंड अंतर्गत ग्राम कोनगुड़ पोलपा पारा में शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृत मवेशी गांव के तीन किसानों के थे, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा आंधी-तूफान के चलते कुछ ग्रामीणों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और इसी दौरान गाज गिरने की घटना हुई। इस प्राकृतिक आपदा से न केवल मवेशियों की जान गई, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके। वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगा और राहत कार्य शुरू करेगा

छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत*,, राजमन नाग

0

*छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत*
राजमन नाग

जिले के फरसगांव विकास खंड अंतर्गत ग्राम कोनगुड़ पोलपा पारा में शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृत मवेशी गांव के तीन किसानों के थे, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा आंधी-तूफान के चलते कुछ ग्रामीणों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और इसी दौरान गाज गिरने की घटना हुई। इस प्राकृतिक आपदा से न केवल मवेशियों की जान गई, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके। वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगा और राहत कार्य शुरू करेगा

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं की बड़ी मौजूदगी से सभा का आयोजन।

0

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं की बड़ी मौजूदगी से सभा का आयोजन।

 

चारामा भानुप्रतापपुर नगर में कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन, फूलोदेवी नेताम के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

 

सावित्री मंडावी के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत समारोह, क्षेत्रीय नेताओं की रही अहम भागीदारी

 

रायपुर,कांकेर:-

नगर चारामा में आज उस समय राजनीतिक उत्साह चरम पर पहुंच गया, जब राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

स्वागत समारोह में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे नगर का माहौल उत्सवमय हो गया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव, गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ के पूर्व सदस्य नरेन्द्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा के अध्यक्ष हिरवेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री कृष्णा टेकाम, उपाध्यक्ष गणेश सोनी और कोषाध्यक्ष गोपाल राठी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद फूलोंदेवी नेताम का प्रथम कांकेर आगमन आज कांकेर में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम के निर्वाचन के बाद प्रथम कांकेर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्वागत किया गया जिसमें भानुप्रतापपुर से कांकेर जिला कोषाध्यक्ष गोपाल राठी, जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता, दुर्गुकोंडल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शोभ सिंह आचला कांकेर लोकसभा आई टी सेल के अध्यक्ष नमन झाबक जैन भी स्वागत कार्यक्रम में पहुंच गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इसके अलावा युवक कांग्रेस

के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नायक, नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजू सोनकर, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ तारम, राजेन्द्र सलाम और चन्द्र कुमार कांगे ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में सोपसिंग आंचला, सत्तार खान, मैना ध्रुव, ऊषा ओट्टी सहित अनेक पूर्व पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंजू नाग, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुधांशु पांडे, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष समीर बंछोर सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की सेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी समय में संगठन को और मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

विधायक सावित्री मंडावी ने भी अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान नमन जैन, अमृत देवांगन, कमलेश रानू सेन, चंद्रिका देवांगन, सुभाष सोनकर, रवि मंगतानी, विकास मंडावी, तेजेन्द्र साहू, सुरेन्द्र साधवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में कांग्रेस की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह कार्यक्रम न केवल स्वागत समारोह था, बल्कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए एक मजबूत संदेश भी बनकर उभरा।

आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पत्रकार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी।

0

आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पत्रकार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी।

भानुप्रतापपुर:-

पत्रकार संघ भानुप्रतापपुर ने पार्षद तुषार ठाकुर द्वारा पत्रकारों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 2 अप्रैल 2026 को आयोजित एसडीओपी हटाओ प्रदर्शन के दौरान पार्षद तुषार ठाकुर ने सार्वजनिक मंच से पत्रकारों के विरुद्ध अत्यंत अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें “दलाल एवं चोर” कहा। इस बयान से पत्रकार समाज की छवि धूमिल हुई है तथा समाज में गलत संदेश गया है

पत्रकार संघ ने इसे मानहानिकारक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी से पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंची है और वे मानसिक रूप से आहत हुए हैं। इस मामले में थाना भानुप्रतापपुर में पार्षद तुषार ठाकुर एवं कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आगामी 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को जिले के पत्रकार भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक में प्रदर्शन एवं चक्का जाम करेंगे।

शादाब अहमद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पुनःबनाए गए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी …..

0

PCC अध्यक्ष दीपक बैज के पूर्व सांसद सोशल मीडिया की अहम भूमिका निभा चुके शादाब अहमद को जिला कांग्रेस कमेटी शहर में सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है ……

शादाब अहमद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसे वे पूरी निष्ठा,लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे एवं कांग्रेस की रीति-नीतियों और विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे

शादाब अहमद ने मिली हुई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए PCC अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है..

सरायपाली सी एच सी में सुरक्षित मातृत्व की दिशा में बड़ी उपलब्धि: तीसरा सफल सिजेरियन, स्वस्थ शिशु का जन्म..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद…सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरायपाली में सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने इस सफलता पर चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता सुरक्षित मातृत्व और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, और सरायपाली CHC इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है

यहां चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक तीसरा सिजेरियन (C-section) ऑपरेशन करते हुए 26 वर्षीय महिला नरगिस का सुरक्षित प्रसव कराया, जिसमें उन्होंने 3.200 किलोग्राम वजनी स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।
इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. के. वी. किरण कुमार, डॉ. कुणाल नायक, स्टाफ नर्स प्रगति शर्मा एवं समीर पटेल की टीम ने कुशलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन की सफलता स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती गुणवत्ता और विशेषज्ञता को दर्शाती है।
प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित हैं। इस उपलब्धि से क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में मिल रही बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं की आमजन में सराहना हो रही है।

भोपालपटनम में 20 किमी सायकल रैली 5 अप्रैल रविवार को, विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

भोपालपटनम में 20 किमी सायकल रैली 5 अप्रैल रविवार को, विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,

बीजापुर जिले के भोपालपटनम में खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार 5 अप्रैल 2026 को भव्य सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली भोपालपटनम से मट्टीमारका तक आयोजित होगी, जिसकी कुल दूरी लगभग 20 किलोमीटर निर्धारित की गई है।
आयोजन के अनुसार रैली सुबह 7 बजे नगर पंचायत परिसर से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अपनी सायकल के साथ सुबह 6:30 बजे तक नगर पंचायत के पास पहुंचने का निर्देश दिया गया है, ताकि समय पर रैली में शामिल हो सकें।
इस सायकल रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5000 रुपये, द्वितीय स्थान को 3000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
यह आयोजन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
खेल प्रेमियों और प्रतिभागियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

तय दर से अधिक दर पर शराब बेचकर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है। गांव गांव में शासकीय शराब अवैध रूप से भिजवाकर गांव-गांव का हो रहा है माहौल खराब,, शिवसेना ने किया पुतला दहन।

0

तय दर से अधिक दर पर शराब बेचकर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है। गांव गांव में शासकीय शराब अवैध रूप से भिजवाकर गांव-गांव का हो रहा है माहौल खराब,, शिवसेना ने किया पुतला दहन।

भानुप्रतापपुर,

शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में शराब दुकान के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता द्वारा तय दर से अधिक दर पर शासकीय शराब बेची जाने एवं गांव गांव में शराब कोचीयाओ से मिली भगत कर गांव गांव में शासकीय शराब भेज कर बिकवा कर क्षेत्र का माहौल खराब करने, शराब उपभोक्ताओं का शोषण करने के कारण शिवसेना द्वारा शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में शासकीय शराब दुकान के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता का पुतला दहन किया गया। विदीत हो की शासकीय शराब दुकान चारामा में कर्मवीर गुप्ता के द्वारा अनियमितता , शराब कोचियों को गांव-गांव में शराब बेचने, तय दर से अधिक दर पर शराब बेचने के कारण बर्खास्त किया जा चुका है। किंतु वह अपने पहुंच के दम पर शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में सुपरवाइजरी की नौकरी कर रहा है जबकि नियम यह है कि कोई भी बर्खास्त कर्मचारियों को कहीं पर काम में नहीं रखा जाएगा। किंतु मिली भगत कर कर्मवीर गुप्ता भानुप्रतापपुर शासकीय शराब दुकान में सुपरवाइजरी कर रहा है। और अनियमितता करते हुए तय दर से अधिक दर पर शराब बेचकर भानुप्रतापपुर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है। गांव गांव में शासकीय शराब अवैध रूप से भिजवाकर गांव-गांव का माहौल खराब कर रहा है। एवं शासकीय शराब में पानी मिलाकर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है । शिवसेना द्वारा आगे कहा गया है कि अगर भ्रष्ट शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो शिवसेना द्वारा आंदोलन का विस्तार किया जाएगा और क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं को उनका हक और अधिकार दिलाया जाएगा।

संगमपल्ली में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी के साथ की महत्वपूर्ण बैठक,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

संगमपल्ली में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी के साथ की महत्वपूर्ण बैठक,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

ग्रामीण बोले – छोटे गांवों में शराब दुकान खुलने से युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आएगी

विधायक बोले – भाजपा सरकार पहले गांवों में स्कूल, अस्पताल खोले और युवाओं को रोजगार दे

बीजापुर,,,,,,,
बीते गुरुवार को बीजापुर जिले के विधायक विक्रम मंडावी ने ग्राम पंचायत संगमपल्ली में सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि छोटे-छोटे गांवों में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने से क्षेत्र के आदिवासी युवा नशे की गिरफ्त में फंस जाएंगे। इससे पहले से ही गरीब आदिवासी परिवार और अधिक आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ जाएंगे। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम संगमपल्ली में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का निर्णय सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले, अन्यथा क्षेत्र के ग्रामीण बड़े पैमाने पर इसका विरोध करने को मजबूर होंगे।
वहीं विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी वैध प्रक्रिया के गुपचुप तरीके से आदिवासी क्षेत्रों में अंग्रेजी शराब दुकानें खोल रही है। न तो ग्राम सभा का आयोजन किया गया और न ही किसी प्रकार की दावा-आपत्ति मंगवाई गई। यह पूरी प्रक्रिया ही दबावपूर्ण और एकतरफा है।
उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए यह भी कहा कि बीजापुर जिला संविधान की पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है, जहां पंचायतों (विस्तार क्षेत्र) अधिनियम 1996 (पESA) लागू है। इसके बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार जानबूझकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अंग्रेजी शराब दुकानें खोलने का काम कर रही है, जो पूरी तरह गलत है। सरकार को इस पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।
विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार को गांवों में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल खोलने, बिजली, साफ पानी और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए थीं, लेकिन विष्णुदेव साय की यह सरकार जब से बनी है, तब से लगातार अंग्रेजी शराब दुकानें खोलने में लगी हुई है।
आज बस्तर संभाग का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। बीजापुर समेत पूरे बस्तर के युवा रोजगार की तलाश में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र पलायन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विष्णुदेव साय सरकार आदिवासी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय अंग्रेजी शराब दुकाने खोलने के काम पर लगी है। विष्णुदेव साय और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
विधायक विक्रम मंडावी ने यह भी कहा कि यदि भाजपा सरकार ग्राम पंचायत संगमपल्ली में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का निर्णय वापस नहीं लेती है, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत संगमपल्ली के सरपंच, पंच, ग्राम पंचायत संगमपल्ली के पूर्व सरपंच, सहित बड़ी संख्या में आसपास के गाँवों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।