Homeछत्तीसगढ़*मोहला--‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ राष्ट्रीय पोषण माह को सफल...

*मोहला–‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनाने पर जोर*

मनीष कौशिक

मोहला –कलेक्टर तनुजा सलाम की अध्यक्षता में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में “राष्ट्रीय पोषण माह 2026” के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए पोषण माह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में इस वर्ष की मुख्य थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बच्चों, गर्भवती माताओं एवं शिशुवती महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर तनुजा सलाम ने कहा कि कुपोषण की रोकथाम एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए केवल एक विभाग का प्रयास पर्याप्त नहीं है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सक्रिय जनभागीदारी और सतत निगरानी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान संचालित होने वाली प्रत्येक गतिविधि का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ लक्षित हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए स्थानीय स्तर पर जन-जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।बैठक में जिला पंचायत CEO उज्जवल पोरवार, ADM मिथिलेश डोंडे, SDM मोहला हेमेंद्र भूआर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास समीर सौरभ, सभी परियोजना अधिकारी ICDS सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान निर्धारित गतिविधियों को आपसी समन्वय एवं सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संचालित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES