Home Blog Page 3

*जंगलों-पहाड़ों के बीच पहुंचा प्रशासन: जन चौपाल में सुनी गई हर आवाज, कलेक्टर ने युवाओं संग खेला क्रिकेट, विकास को दी नई रफ्तार*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*जंगलों-पहाड़ों के बीच पहुंचा प्रशासन: जन चौपाल में सुनी गई हर आवाज, कलेक्टर ने युवाओं संग खेला क्रिकेट, विकास को दी नई रफ्तार*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर 22 मई 2026

बीजापुर के सुदूर और संवेदनशील ग्रामीण इलाकों में प्रशासन की सक्रिय मौजूदगी एक बार फिर देखने को मिली, जब कलेक्टर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने ग्राम पंचायत सागमेटा, सण्ड्रा, एडापल्ली और पीलूर पहुंचकर जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

प्रशासनिक अधिकारियों के गांव पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह और भरोसे का माहौल दिखाई दिया।

 

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, राशन वितरण में आ रही समस्याएं, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, आवागमन की दिक्कत, शिक्षा और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कलेक्टर श्री विश्वदीप ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को किसी भी सुविधा के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।

 

कलेक्टर ने विशेष रूप से “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र ग्रामीणों को सभी आवश्यक दस्तावेज सरलता और सुगमता से उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

 

इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य की भी जानकारी ली।

ग्रामीणों को जनगणना के महत्व, उसकी उपयोगिता और शासन की योजनाओं से उसके सीधे संबंध के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें, ताकि विकास योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, सामाजिक सहभागिता और आपसी सहयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास का वातावरण मजबूत होगा।

 

वहीं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और गति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

जन चौपाल के दौरान कई ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के सामने रखे।

अधिकारियों ने भी गंभीरता से हर मुद्दे को सुना और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय बाद प्रशासनिक अधिकारी स्वयं गांव पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं, जिससे लोगों में विश्वास और उम्मीद दोनों बढ़ी हैं।

 

इस दौरे का सबसे भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य ग्राम सण्ड्रा में देखने को मिला, जब कलेक्टर श्री विश्वदीप गांव के युवाओं के साथ क्रिकेट मैदान में उतरे। कलेक्टर ने युवाओं के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से समाज और जिले के विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि बीजापुर में सकारात्मक बदलाव और नई विकास यात्रा के सबसे बड़े भागीदार यहां के युवा ही होंगे।

 

कलेक्टर को अपने बीच सहज रूप में देखकर ग्रामीण और युवा बेहद उत्साहित नजर आए।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब अधिकारी गांवों तक पहुंचकर सीधे संवाद करते हैं, तब लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो पाता है और शासन के प्रति भरोसा भी मजबूत होता है।

अग्रवाल डेंटल क्लिनिक..दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर सरायपाली में प्रतिदिन उपलब्ध सुबह 10 से शाम 06 बजे तक डॉ. अखिल द्विवेदी

0

दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर सरायपाली में प्रतिदिन उपलब्ध सुबह 10 से शाम 06 बजे तक डॉ. अखिल द्विवेदी MDS

ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी

उपलब्ध इलाज एवं सुविधाएँ

• मुँह के छाले, मुँह में जलन होना

• मुँह में सफेद लाल पैचेस का दिखना

• मुँह का कम खुलना

• गुटखा गुटखू एवं तम्बाकू से संबंधित समस्याओं का इलाज

• मुँह या जबड़े की हड्डी में दर्द

• मुँह का सरकना

• एडवांस एक्स-रे की मदद से हड्डियों एवं दांतों की बीमारी की जाँच

• मुँह के कैंसर की जाँच

• मुँह की बीमारियों का दवाइयों की सहायता से इलाज (नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट)

3D Face CT Scan, डिजिटल एक्स-रे, OPG, डेंटल लेजर, डेंटल इम्प्लांट, फेशियल ट्रामा केयर

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक

📍 मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली

अपॉइंटमेंट:

📞 9165266994

📞

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने 33 अंदरूनी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने 33 अंदरूनी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्कूल, अस्पताल, सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र और रोजगार की रखी मांगे

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,
विधायक के विक्रम मंडावी ने विगत चार दिनों तक बीजापुर और उसूर विकासखंड के 33 अंदरूनी गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।
ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्कूल, अस्पताल, सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र और रोजगार की मांग रखी। विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
अपने चार दिवसीय दौरे के समापन पर विधायक मंडावी ने कहा, “उसूर और गंगालूर क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के गांवों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। ग्रामीण स्कूल, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क, पेयजल, बिजली और रोजगार की मांग कर रहे हैं। हम इन मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे।”
विदित हो कि विधायक विक्रम मंडावी गंगालूर और उसूर क्षेत्र के ग्राम पेदाकोरमा, पालनार, सावनार, तोड़का, ईतवार, कोरचोली, पुसानार, कावड़गांव, हिरमगुण्डा, मुदवेंडी, पीड़िया, डोडीतुमनार, गमपुर, पेदागेलूर, गोमगुड़ा (पालागुड़ा), पालागुड़ा, कंचाल, गण्डाराजगुड़ा, एर्रापल्ली (कंचाल), मेटागुड़ा (दोरली), मंगलतोंग, रासपल्ली (उड़तामल्ला), यमपुर (उड़तामल्ला), सापेड़ (पुजारी कांकेर), बड़े तर्रेम, पोलमपल्ली, कोंजेर (गगनपल्ली), नरसापुर (गगनपल्ली), टेकुलगुड़ा, मुरकीपाड़ (गगनपल्ली), गुण्डाम कोत्तागुड़ा (पुसबाका), पुसबाका और चिपुरभट्टी आदि गांव का दौरा किया है।
यह पहला मौका है जब कोई विधायक जिले के इतने दूर-दराज के अंदरूनी इलाकों तक पहुंचा और ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक के दौरे के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, उसूर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य मनोज अवलम, सुनील उद्दे, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल राना, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, भीमा कट्टम, पुरुषोत्तम खत्री, जनपद सदस्य अनीता तेलम, राजेश वासम, अरुण वासम और महेश मोडियम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

*माओवाद की धुंध से निकलकर सपनों की उड़ान: एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने मांगा स्कूल भवन, कलेक्टर ने दिया भरोसा*,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*माओवाद की धुंध से निकलकर सपनों की उड़ान: एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने मांगा स्कूल भवन, कलेक्टर ने दिया भरोसा*,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*“माओवाद से मिली मुक्ति, अब अशिक्षा के अंधकार से मिलेगी आज़ादी”*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,
दशकों तक माओवादी आतंक की छाया में जीवन बिताने वाले बच्चों के सपनों को नई दिशा देने की पहल अब रंग लाने लगी है। माओवाद की धुंध छटने के बाद शिक्षा और जागरूकता के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर, गलगम एवं मारूडबाका गांवों के बच्चों के लिए विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।

इस दौरान बच्चों को जिले की विकास उपलब्धियों से परिचित कराने तथा उनके व्यवहार एवं सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया।

*ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी पहुंच बच्चों ने देखी बेहतर शिक्षा की दुनिया*

एक्सपोजर विजिट के तहत बच्चों ने ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी का भ्रमण किया, जहां उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवं ‘छू लो आसमान’ जैसी संस्थाओं को करीब से देखा। स्कूलों के प्राचार्यों से मुलाकात के दौरान बच्चों को बेहतर शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई के महत्व की जानकारी दी गई।

बच्चों ने सेंट्रल लाइब्रेरी का भी भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों को देखा और अध्ययन संस्कृति से परिचित हुए।

*प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को समझा*

भ्रमण के दौरान बच्चों को कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत ले जाया गया, जहां उन्हें जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड निर्माण तथा पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।

इसके बाद बच्चों ने जिला चिकित्सालय का दौरा कर ओपीडी, ब्लड बैंक एवं एक्स-रे कक्ष की कार्यप्रणाली को समझा और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को नजदीक से जाना।

*कलेक्टर से आत्मीय मुलाकात, बच्चों ने रखी स्कूल भवन की मांग*

कलेक्टर कार्यालय भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वदीप ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों को कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध कराया गया।

संवाद के दौरान जब कलेक्टर ने पूछा कि उन्हें सबसे अच्छा क्या लगा, तो बच्चों ने कहा कि नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय जैसे स्कूल उन्हें बेहद पसंद आए। बच्चों ने बताया कि उनके गांव में अभी भी झोपड़ी में स्कूल संचालित होता है।

इस पर कलेक्टर ने आश्वासन देते हुए कहा, “आपका स्कूल जल्द बनवाया जाएगा।”
बच्चों ने स्कूल ड्रेस, टाई, जूते और मोजों की मांग भी रखी, जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

*फिल्म नहीं देखी… तो कलेक्टर ने कराया विशेष पहल का ऐलान*

बातचीत के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि क्या उन्होंने कभी फिल्म देखी है? बच्चों के “नहीं” कहने पर कलेक्टर ने उनके लिए प्रेरणादायी फिल्म का विशेष शो आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बच्चों से शिक्षा से जुड़े सवाल-जवाब भी किए तथा बेहतर भविष्य के लिए निरंतर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया एपीसी श्री जाकिर खान सहित संकुल समन्वयक एवं शिक्षादूत उपस्थित रहे।

*“सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान शुरू*,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*“सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान शुरू*,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*बीजापुर के 187 जनजातीय बाहुल्य गांवों में लगाए जाएंगे विशेष संतृप्तिकरण शिविर*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,, जिले में जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत आज जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विश्वद्वीप ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं नामित नोडल अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत जिले के 187 जनजातीय बाहुल्य गांवों में विशेष संतृप्तिकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ते हुए आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अभियान के अंतर्गत 18 मई से 25 मई 2026 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता अनुसार लाभ वितरण तथा विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला स्तर पर पीएमबीसी अभियान “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर संचालित किया जाएगा। इसके तहत दूरस्थ क्षेत्रों में जमीनी संपर्क बढ़ाने, सेवा संतृप्ति सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके साथ ही कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केंद्रों में जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने एवं त्वरित निराकरण की व्यवस्था भी की जाएगी।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

*माओवाद की धुंध से निकलकर सपनों की उड़ान: एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने मांगा स्कूल भवन, कलेक्टर ने दिया भरोसा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*माओवाद की धुंध से निकलकर सपनों की उड़ान: एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने मांगा स्कूल भवन, कलेक्टर ने दिया भरोसा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

*“माओवाद से मिली मुक्ति, अब अशिक्षा के अंधकार से मिलेगी आज़ादी”*

 

बीजापुर 21 मई 2026

बीजापुर जिला दशकों तक माओवादी आतंक की छाया में जीवन बिताने वाले बच्चों के सपनों को नई दिशा देने की पहल अब रंग लाने लगी है।

माओवाद की धुंध छटने के बाद शिक्षा और जागरूकता के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर, गलगम एवं मारूडबाका गांवों के बच्चों के लिए विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।

 

इस दौरान बच्चों को जिले की विकास उपलब्धियों से परिचित कराने तथा उनके व्यवहार एवं सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया।

 

*ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी पहुंच बच्चों ने देखी बेहतर शिक्षा की दुनिया*

 

एक्सपोजर विजिट के तहत बच्चों ने ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी का भ्रमण किया, जहां उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवं ‘छू लो आसमान’ जैसी संस्थाओं को करीब से देखा। स्कूलों के प्राचार्यों से मुलाकात के दौरान बच्चों को बेहतर शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई के महत्व की जानकारी दी गई।

 

बच्चों ने सेंट्रल लाइब्रेरी का भी भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों को देखा और अध्ययन संस्कृति से परिचित हुए।

 

*प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को समझा*

 

भ्रमण के दौरान बच्चों को कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत ले जाया गया, जहां उन्हें जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड निर्माण तथा पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।

 

इसके बाद बच्चों ने जिला चिकित्सालय का दौरा कर ओपीडी, ब्लड बैंक एवं एक्स-रे कक्ष की कार्यप्रणाली को समझा और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को नजदीक से जाना।

 

*कलेक्टर से आत्मीय मुलाकात, बच्चों ने रखी स्कूल भवन की मांग*

 

कलेक्टर कार्यालय भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वदीप ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया, गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों को कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध कराया गया।

 

संवाद के दौरान जब कलेक्टर ने पूछा कि उन्हें सबसे अच्छा क्या लगा, तो बच्चों ने कहा कि नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय जैसे स्कूल उन्हें बेहद पसंद आए।

*बच्चों ने बताया कि उनके गांव में अभी भी झोपड़ी में स्कूल संचालित होता है*

 

इस पर कलेक्टर ने आश्वासन देते हुए कहा, “आपका स्कूल जल्द बनवाया जाएगा।”

बच्चों ने स्कूल ड्रेस, टाई, जूते और मोजों की मांग भी रखी, जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

 

*फिल्म नहीं देखी… तो कलेक्टर ने कराया विशेष पहल का ऐलान*

 

बातचीत के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि क्या उन्होंने कभी फिल्म देखी है? बच्चों के “नहीं” कहने पर कलेक्टर ने उनके लिए प्रेरणादायी फिल्म का विशेष शो आयोजित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने बच्चों से शिक्षा से जुड़े सवाल-जवाब भी किए तथा बेहतर भविष्य के लिए निरंतर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया एपीसी श्री जाकिर खान सहित संकुल समन्वयक एवं शिक्षादूत उपस्थित रहे।

*बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने 33 अंदरूनी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने 33 अंदरूनी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

 

*ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्कूल, अस्पताल, सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र और रोजगार की रखी मांगे *

 

 

बीजापुर दिनांक- 20  मई 2026

विधायक के विक्रम मंडावी ने विगत चार दिनों तक बीजापुर और उसूर विकासखंड के 33 अंदरूनी गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्कूल, अस्पताल, सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र और रोजगार की मांग रखी।

विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

अपने चार दिवसीय दौरे के समापन पर विधायक मंडावी ने कहा, “उसूर और गंगालूर क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के गांवों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है।

ग्रामीण स्कूल, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क, पेयजल, बिजली और रोजगार की मांग कर रहे हैं। हम इन मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे।”

विदित हो कि विधायक विक्रम मंडावी गंगालूर और उसूर क्षेत्र के ग्राम पेदाकोरमा, पालनार, सावनार, तोड़का, ईतवार, कोरचोली, पुसानार, कावड़गांव, हिरमगुण्डा, मुदवेंडी, पीड़िया, डोडीतुमनार, गमपुर, पेदागेलूर, गोमगुड़ा (पालागुड़ा), पालागुड़ा, कंचाल, गण्डाराजगुड़ा, एर्रापल्ली (कंचाल), मेटागुड़ा (दोरली), मंगलतोंग, रासपल्ली (उड़तामल्ला), यमपुर (उड़तामल्ला), सापेड़ (पुजारी कांकेर), बड़े तर्रेम, पोलमपल्ली, कोंजेर (गगनपल्ली), नरसापुर (गगनपल्ली), टेकुलगुड़ा, मुरकीपाड़ (गगनपल्ली), गुण्डाम कोत्तागुड़ा (पुसबाका), पुसबाका और चिपुरभट्टी आदि गांव का दौरा किया है।

यह पहला मौका है जब कोई विधायक जिले के इतने दूर-दराज के अंदरूनी इलाकों तक पहुंचा और ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

विधायक के दौरे के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, उसूर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य मनोज अवलम, सुनील उद्दे, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल राना, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, भीमा कट्टम, पुरुषोत्तम खत्री, जनपद सदस्य अनीता तेलम, राजेश वासम, अरुण वासम और महेश मोडियम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेलीः पहली बार गांव पहुंचा प्रशासन, हुआ जनगणना कार्य,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेलीः पहली बार गांव पहुंचा प्रशासन, हुआ जनगणना कार्य,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर ,,,,,,,,,,,,,,,- बीजापुर जिले में माओवाद की वजह से 4 दशक तक यहां न कोई प्रशासनिक अमला और पूर्व में न हीं जनगणना का कार्य हो पाया था। 2011में यहां पर माओवाद की काली साये की वजह से जनगणना का कार्य से अछुता रहा। लेकिन 4 दशक के बाद नक्सल प्रभाव और भय के साये में जीने वाला दारेली गांव अब बदलाव की नई कहानी लिख रहा है।
ग्रामीणों के लिए यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि मुख्यधारा से जुड़ने की नई शुरुआत साबित हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाएं अब उन गांवों तक पहुंच रही हैं, जहां कभी लाल आतंक के कारण विकास की कल्पना भी मुश्किल थी। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विश्वदीप और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे, जनगणना प्रभारी अधिकारी श्री मुकेश देवांगन, उसूर एसडीएम श्री भूपेन्द्र गावरे ने दारेली गांव का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। गांव पहुंचते ही प्रशासनिक अधिकारियों का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। वर्षों से अपनी बात शासन तक नहीं पहुंचा पाने वाले ग्रामीणों ने पहली बार महसूस किया कि सरकार उनके द्वार तक आई है। इस दौरान गांव में जनगणना का कार्य भी कराया गया, जो दारेली के इतिहास में पहली बार हुआ। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए सुखद पल बताया।
कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों से चर्चा कर जमीन के पट्टा, आधार कार्ड, बैंक खाते, राशन कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली। कई लोगों के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को गांव में विशेष शिविर लगाकर सभी का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान एक भावुक क्षण तब सामने आया, जब एक किसान ने बताया कि पिता के निधन के बाद भी उसकी जमीन का नामांतरण अब तक नहीं हो पाया है। किसान की पीड़ा सुन कलेक्टर श्री विश्वदीप ने तत्काल अधिकारियों को नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए और इसकी जानकारी स्वयं लेने की बात कही। प्रशासन की संवेदनशीलता देखकर किसान भावुक हो उठा और उसने हाथ जोड़कर कलेक्टर को धन्यवाद दिया। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। साथ ही ग्राम पंचायत दारेली के सभी बच्चों को छात्रवृत्ति दिलाने के निर्देश भी दिए गए। एक समय भय और उपेक्षा का प्रतीक रहा दारेली गांव अब विकास, विश्वास और नई उम्मीद की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रशासन की यह पहल ग्रामीणों के दिलों में भरोसे की नई रोशनी जगा रही है।

*गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं : कलेक्टर श्री विश्वदीप*,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं : कलेक्टर श्री विश्वदीप*,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,/कलेक्टर श्री विश्वदीप ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जिले के विकास में शत-प्रतिशत योगदान देने की समझाइश दी। बुधवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में उन्होंने कहा कि टीएल में प्राप्त किसी भी प्रकरण का निराकरण 15 दिवस के भीतर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी प्रकरण के समाधान में व्यवहारिक कठिनाई हो तो तत्काल अवगत कराया जाए।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित अद्यतन जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर मुन्ने कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, जिसे सभी विभागों के समन्वय एवं तालमेल से शत-प्रतिशत सैचुरेशन तक पहुंचाया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि बारिश से पहले पूर्ण होने वाले सभी निर्माण कार्य — पुल-पुलिया, रपटा, स्कूल, आंगनबाड़ी, राशन दुकान सहित अन्य भवनों का निर्माण तेजी और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। पीएमजीएसवाय, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि जो कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल शुरू कर समय-सीमा में पूर्ण करें।

कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में जिले में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां पहुंचना कठिन हो, इसलिए निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।

पीएमजीएसवाय सड़कों के निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और पीडब्ल्यूडी व पीएमजीएसवाय अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बेलनार, बैल पुजारी कांकेर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए बारिश पूर्व पुल-पुलिया एवं रपटा निर्माण पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।

समस्त एसडीएम को निर्देशित किया गया कि बरसात के दौरान जिन गांवों में पहुंचना कठिन हो जाता है, वहां की चिन्हित राशन दुकानों में पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री — चावल, नमक, शक्कर, गुड़ एवं चना — का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उपार्जन केंद्रों में रखे धान का मिलरों के माध्यम से शीघ्र उठाव कराने के निर्देश दिए गए।

खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विद्युत वितरण कंपनी को भी वर्षा पूर्व शेष गांवों में विद्युतीकरण कार्य स्पष्ट कार्ययोजना के साथ पूर्ण करने को कहा गया। एग्रीस्टेक के तहत 05 जून 2026 तक शत-प्रतिशत किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने पोटा केबिन, आश्रम एवं छात्रावासों का निरीक्षण तीन दिवस के भीतर पूर्ण कर गूगल शीट में जानकारी दर्ज करने को कहा।

मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन तथा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के साथ आवेदकों को निराकरण की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। श्रम विभाग को श्रमिक पंजीयन में तेजी लाने, पात्र श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाने तथा शिक्षा एवं वन विभाग के समन्वय से पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शासकीय संस्थानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं जनपद पंचायतों के सीईओ उपस्थित रहे।

अग्रवाल नर्सिंग होम के डॉक्टर्स श्री रजनी खांसी, दमा और सांस की हर समस्याओं के जांच परामर्श के लिए ..एवं ब्रेन व नसों से जुड़ी हर समस्याओ के लिए न्यूरो एक्सपर्ट वैभव धवली प्रत्येक गुरुवार सरायपाली है उपलब्ध..

0

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

सर्वे सन्तु निरामया

खांसी, दमा और सांस की हर समस्याओं का जांच एवं परामर्श हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी अब सरायपाली में हर गुरुवार को उपलब्ध रहेंगे

उपलब्ध इलाज :-

• फेफड़ों की समस्या

• दमा

• एलर्जी

• सीओपीडी

• सांस की तकलीफ

• सीने में दर्द

• लंबी खांसी

• छाती में पानी भरना

• निमोनिया

• कैंसर

• नींद विकार

• खर्राटे लेना

• टी.बी. (क्षय रोग)

डॉ. श्री रजनी

MD- Respiratory Medicine

चेस्ट फिजिशियन

21 मई 2026

दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक

मेन रोड IDBI बैंक के पास

सरायपाली

9303623130, 7773086100, 9174335366

ब्रेन व नसों से जुड़ी हर

समस्याओं का जांच एवं परामर्श

हमारे न्यूरो एक्सपर्ट से

अब सरायपाली में

प्रत्येक गुरुवार को उपलब्ध

21 मई 2026

दोप. 2 से शाम 5 बजे तक

डॉ. वैभव धवली

न्यूरो एक्सपर्ट

MBBS, MS, MCh

(Neurosurgery)

Fellowship in

Minimally invasive

and Endoscopic

Spine Surgery

आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक

मेन रोड IDBI बैंक के पास

सरायपाली

9303623130

7773086100

9174335366.