HomeUncategorizedअग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे 11 जून 2026 को दोपहर 2 बजे...

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे 11 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर (MBBS, MD, DrNB नेफ्रोलॉजी) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।

महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में अग्रवाल नर्सिंग होम लगातार प्रयास कर रहा है। अस्पताल में अब किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में 11 जून को किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।

किडनी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में जिले के सबसे बड़े और अत्याधुनिक 8 बिस्तरों वाले डायलिसिस यूनिट का संचालन किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है।

अस्पताल में डायबिटिक किडनी रोग, किडनी फेल्योर, किडनी में सूजन एवं संक्रमण, मूत्रमार्ग संक्रमण, पथरी, प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याएं, एक्यूट एवं क्रोनिक किडनी डिजीज सहित विभिन्न रोगों का उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा पेशाब संबंधी शिकायतें, पैरों में सूजन, रक्त अल्पता एवं कमजोरी जैसी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध है।

11 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर (MBBS, MD, DrNB नेफ्रोलॉजी) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे। अस्पताल प्रबंधन ने विशेष रूप से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे से ग्रस्त लोगों से समय-समय पर किडनी की जांच कराने की अपील की है।

अस्पताल में बीजू एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।

About The Author

आपकी राय

Sorry, there are no polls available at the moment.
- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES