Tuesday, May 5, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर 6 मई...

शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर 6 मई को तेलंगा समाज का प्रदर्शन,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0
2

शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर 6 मई को तेलंगा समाज का प्रदर्शन,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनातायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

सर्व आदिवासी समाज और महार, महारा, कलार समाज का समर्थन, आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से बढ़ा आक्रोश

बीजापुर।,,,,,,,,,,,,,, पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी के आत्महत्या मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। आदिम तेलंगा समाज ने इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर 6 मई को बीजापुर में रैली और प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रस्तावित आंदोलन को सर्व आदिवासी समाज और महार, महारा, कलार समाज ने भी अपना समर्थन दिया है, जिससे यह आंदोलन और व्यापक होता नजर आ रहा है।
तेलंगा समाज के जिला अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी के अनुसार, 22 अप्रैल को चेरपाल निवासी एवं प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
घटना के डेढ़ हफ्ते बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
बताया गया कि स्वर्गीय राजू पुजारी तेलंगा समाज में जिला सचिव के पद पर भी कार्यरत थे और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से समाज में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी है।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 6 मई को आयोजित प्रदर्शन के दौरान रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here