Homeछत्तीसगढ़*मोहला --मोहला जिला पंचायत में अविश्वास की आहट! भाजपा खेमे में बगावत...

*मोहला –मोहला जिला पंचायत में अविश्वास की आहट! भाजपा खेमे में बगावत से गरमाई सियासत,मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के जिला पंचायत सदस्य अचानक हुए लापता*

मनीष कौशिक

मोहला–मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के खिलाफ कथित तौर पर भाजपा के ही जिला पंचायत सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की साजिश ने जिला पंचायत के भीतर चल रहे खींचतान को खुलकर सतह पर ला दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सत्तारूढ़ भाजपा से ही जुड़े जिला पंचायत सदस्य पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ बगावत कर अब अध्यक्ष के खिलाफ खड़े होने की तैयारी कर लिए हैं? क्या एक साथ लामबंद जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस के दो सदस्यों के साथ मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में सफल हो जाएंगे? जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य लखन कलामे और नरसिंह भंडारी आज सुबह 11बजे के लगभग कलेक्टर तनुजा सलाम से मुलाकात करने कलेक्ट्रेट पहुंचने की चर्च है। इस वक्त जिला महामंत्री अनिल गुप्ता भी कलेक्ट्रेट में मौजूद थे बताया जा रहा है कि कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने के उपरांत मामले मे दोनों सहित अधिकांश जिला पंचायत सदस्य एक साथ मोबाइल स्विच ऑफ कर अचानक जिले से लापता हो गए है।इस घटनाक्रम ने जिला पंचायत की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। कलेक्टर कार्यालय में भाजपा महामंत्री अनिल गुप्ता की मौजूदगी की भी चर्चा का विषय है, जिससे राजनीतिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।तीर्थ यात्रा या सियासी रणनीति?इधर जिला पंचायत के कुछ सदस्यों के तीर्थ यात्रा पर युपी अचानक जाने की जानकारी भी सामने आ रही है। वहीं नम्रता सिंह, भोजेश शाह मंडावी, नेहरू रजक को छोड अधिकांश जिला पंचायत सदस्यों के मोबाइल नंबर बंद बताए जा रहे है उनके राज्य और जिले से बाहर होने की चर्चाओं ने सोशल मीडिया की सियासत को और हवा दे दी है।सेवा संकल्प अभियान में गैर मौजूदगी ने बढ़ाया सस्पेंस- आज मानपुर तथा मोहला के वासडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु अभियान में जिला पंचायत के किसी सदस्य और पदाधिकारी के शामिल नहीं होने की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में हो रही है। इस गैरमौजूदगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।उपाध्यक्ष ने कहा पार्टी के साथ खड़ा हूं-फोन पे बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष भाजपा नेता भोजेश शाह मंडावी ने अपने पक्ष में कहा कि वह पार्टी के निर्देश और पार्टी के साथ खड़े हैं अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने बागी सदस्य उन पर दबाव बना रहे है परंतु वे उन लोगों के साथ नहीं गए हैं वे अपने घर मुख्यालय मानपुर में है।कलेक्ट्रेट पहुंचे थे जिला पंचायत सदस्य-इस मामले में भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता ने बताया कि उनके दो सदस्य नरसिंग भंडारी,तथा लखन कलामे आज सुबह 11 बजे के लगभग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने पर वे लोग वापस चले गए वे लोग कलेक्ट्रेट क्यों पहुंचे थे, क्या उन लोगों की रणनीति है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। परंतु जिला छोड़े हुए भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों को मैसेज किया गया है कि वह तत्काल वापस आए नहीं तो कार्रवाई तय की जाएगी।

 

हां हो रही है साजिश-मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जैसी साजिश हमारे ही लोग कर रहे हैं। दुर्भाग्य जनक है। नम्रता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES