Homeछत्तीसगढ़*मोहला----ग्राम पंचायत वासड़ी में शासकीय राशि का जमकर धांधली,निष्काषित रोजगार सहायक के...

*मोहला—-ग्राम पंचायत वासड़ी में शासकीय राशि का जमकर धांधली,निष्काषित रोजगार सहायक के फर्जी फर्म को भुगतान*

मनीष कौशिक

मोहला — सरकार गाँव में विकास के लिए ग्राम पंचायतों को लाखों रुपए प्रदान कर गांवो की स्थिति सुधारने में लगी हुई है,वही ग्राम पंचायत वासड़ी की सरपंच मान बाई और सचिव संतोष गोटे शासन से प्राप्त राशि का बंदरबांट कर अपनी जेब भरने में लगे हुए है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने फर्जी बिलों को प्रस्तुत कर शासकीय राशि का जमकर बंदरबाट कर भ्रष्टाचार किया है।निष्कासित रोजगार सहायक के फर्जी फर्म को लाखों का भुगतान-ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत वासड़ी के सरपंच और सचिव ने सांठगांठ कर शासकीय राशि का जमकर दुरुपयोग किया है। सचिव और सरपंच ने ग्राम पंचायत के खाते से ग्राम पंचायत वासड़ी से निष्कासित रोजगार सहायक संजय चोपड़े के फर्जी फर्म गीतांजलि मटेरियल सप्लायर को लाखों रुपए का भुगतान कर दिया है। सरपंच और सचिव ने गीतांजलि मटेरियल सप्लायर को सत्र 2024-2025 और 2025-2026 में नाली निर्माण के लिए 21500,प्राथमिक शाला भवन मरम्मत के लिए 42500,शौचालय निर्माण कार्य के लिए 17500 और 16000,शौचालय निर्माण और आहता निर्माण के लिए 42020, सोखता गड्ढा निर्माण कार्य के लिए 21700 रुपए का भुगतान किया है। ग्राम बंजारी पहुंच कर गीतांजलि मटेरियल सप्लायर के बारे में जब पड़ताल किया गया तो ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बंजारी में गीतांजलि मटेरियल सप्लायर के नाम से कोई भी फर्म संचालित नहीं है और ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत वासड़ी के पूर्व रोजगार सहायक संजय चोपड़े कागजों में गीतांजलि मटेरियल सप्लायर चला रहा है। वासडी ग्राम पंचायत में लगाए गए बिल के अनुसार गीतांजलि मटेरियल सप्लायर ग्राम बंजारी में स्थित है और GST नंबर भी बिल में अंकित नहीं है।लाखों रुपए का नकद आहरण किया-ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम पंचायत वासड़ी के सरपंच मान बाई और सचिव संतोष गोटे ने कायदा कानून को दरकिनार कर शासकीय राशि का नकद आहरण भी किया है। सचिव और सरपंच ने मोहला स्थित आदर्श इलेक्ट्रिकल्स को मोटर खरीदी के लिए 17800,यादव स्वीट्स मोहला को मिठाई खरीदी के लिए 15000,आदर्श इलेक्ट्रिकल्स को हैंड पम्प के पाइप की खरीदी के लिए 50000, चंद्रेश ट्रेडर्स वासड़ी को रेत गिट्टी ढुलाई के लिए 70000,और मटेरियल खरीदी के नाम पर 90000, धान खरीदी केंद्र में समतलीकरण कार्य के मजदूरी भुगतान के लिए 22500, धान खरीदी केंद्र में समतलीकरण और मरम्मत कार्य के लिए घुरऊ राम चन्द्रवंशी को 43000,शिवाजी ट्रांसपोर्ट को धान खरीदी केंद्र के समताली करण कार्य के लिए लिए 46000 रूपये का भुगतान पंचायत के लेजर में दर्ज किया है कंप्यूटर शॉप से हैंडपंप मरम्मत-ग्रामीणों का आरोप है कि शासन से ग्राम पंचायत को मिलने वाले शासकीय राशि से ग्राम पंचायत वासड़ी के सरपंच और सचिव ने अपनी जेब भरने के चाह में अनाब शनाब फर्जी बिल लगाकर राशि का आहरण कर अपनी जेब भर ली है। सरपंच और सचिव ने जितेंद्र कंप्यूटर मोहला से हैंडपंप का शाकेट के लिए 5000,हैंड पंप मरम्मत के लिए 9000 और 11000 का भुगतान किया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत ने बिना GST धारक प्रतिष्ठानों से खरीदी करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ा है,सरपंच और सचिव ने ग्राम पंचायत के लिए ग्राम वासड़ी स्थित हरि ओम बर्तन भंडार से 25750 और 19480 रुपए का बर्तन,यादव स्वीट्स से 15000 और 25560 रुपए की मिठाई खरीदी,जितेंद्र कंप्यूटर मोहला से कंप्यूटर मरम्मत और खरीदी के लिए 21900 रुपए का भुगतान करते हुए शासन को GST से मिलने वाले राजस्व का भी नुकसान पहुंचाया है।इस तरह ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने मिली भगत कर शासकीय राशि का जमकर दुरुपयोग किया है। सरपंच और सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत वासडी में किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन करवाया जाता है तो चौंकाने वाली धाधली सामने आएगी।

 

*पूरे मामले की विधिवत जांच कराई जाएगी, भ्रष्टाचार प्रमाणित होने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शुभंगानी गुप्ता सीईओं मोहला*

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES