Homeछत्तीसगढ़*मोहला-----कोर्रामटोला पंचायत में लाखों के भुगतान पर उठे सवाल, बिना GST बिल...

*मोहला—–कोर्रामटोला पंचायत में लाखों के भुगतान पर उठे सवाल, बिना GST बिल से राशि खर्च करने का आरोप*

मनीष कौशिक

मोहला —-मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोर्रामटोला में पंचायत निधि के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पंचायत में विकास कार्यों और विभिन्न मदों में खर्च की गई राशि को लेकर कथित वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि सरपंच और सचिव द्वारा पंचायत निधि से लाखों रुपये की राशि खर्च की गई, लेकिन भुगतानों में GST से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया।ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर शासन के वित्तीय नियमों और पारदर्शिता संबंधी निर्देशों की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि पंचायत निधि से होने वाले प्रत्येक भुगतान और खरीदी की प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेज और नियमों का पालन होना चाहिए, लेकिन कोर्रामटोला पंचायत में कथित तौर पर बिना GST वाले बिलों के आधार पर भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। इससे पंचायत के खाते से खर्च की गई राशि और भुगतान प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

जनपद पंचायत सीईओ शुभांगी गुप्ता ने मामले को लेकर कहा कि यदि इस तरह की अनियमितता सामने आई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामला जांच के भरोसे है। अब बड़ा सवाल यह है कि जांच में पंचायत निधि के खर्च को लेकर क्या सच्चाई सामने आती है और यदि नियमों की अनदेखी प्रमाणित होती है तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है। वहीं ग्रामीणों की नजर भी जांच प्रक्रिया और उसके परिणाम पर टिकी हुई है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES