HomeUncategorizedमहासमुंद आबकारी विभाग की धर पकड़..उड़ीसा की शराब पर आबकारी विभाग की...

महासमुंद आबकारी विभाग की धर पकड़..उड़ीसा की शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 37 लीटर से अधिक शराब जब्त.

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बागबहारा और पिथौरा क्षेत्र में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में उड़ीसा राज्य की शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, बागबहारा क्षेत्र के खेमड़ा में आबकारी टीम ने दबिश देकर आरोपी संतोष कुमार और रंजन कुमार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से उड़ीसा निर्मित 04 नग मैकडोवेल पाव, 04 नग रॉयल स्टैग पाव, 02 बीयर, 01 कैन बीयर तथा 154 नग हिरण छाप पाउच बरामद किए गए। जब्त शराब की कुल मात्रा 30.8 लीटर बताई गई है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पिथौरा क्षेत्र के सोहागपुर निवासी अशोक ठाकुर के कब्जे से उड़ीसा निर्मित 32 नग शराब पाउच बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 6.4 लीटर है।

आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर की गई। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी अजय पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और अवैध शराब जब्त की।

आबकारी विभाग की ओर से जिला आबकारी अधिकारी अजय पांडेय ने स्पष्ट किया है कि उड़ीसा प्रांत से लाई जा रही अवैध शराब, महुआ शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा..

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES