*संगमपल्ली में शासकीय शराब दुकान खोलने का विरोध: ग्रामीणों JCC, J जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग*
बीजापुर: भोपाल पटनम, मद्देड़
06 अगस्त 2026
ग्राम पंचायत संगमपल्ली क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान खोलने के फैसले के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है।
ग्रामवासियों ने महिलाओं, बच्चों और सामाजिक माहौल के हित का हवाला देते हुए बीजापुर कलेक्टर के नाम तहसीलदार (मद्देड) को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें क्षेत्र में शराब दुकान नहीं खोलने की स्पष्ट मांग की गई है।
*महिलाओं और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता*
ज्ञापन के माध्यम से समस्त ग्रामवासियों ने अवगत कराया है कि संगमपल्ली पंचायत क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान का खुलना या बिक्री होना जनहित के खिलाफ है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में शराब भट्टी खोली जाती है, तो इससे सामाजिक माहौल खराब होगा और क्षेत्र की जनता तथा विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों के जीवन पर बुरा असर पड़ेगा। इससे ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है।
*संगम पल्ली में कहीं भी न खोली जाए शराब दुकान*
ग्रामवासियों ने मांग की है कि 6 अगस्त 2026 से खोली जा रही इस शासकीय शराब दुकान को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह बंद किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ग्राम पंचायत संगमपल्ली के किसी भी क्षेत्र में शराब दुकान नहीं खोली जानी चाहिए।
*ज्ञापन सौंपने वालों में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल*
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपसरपंच सरस्वती डोडी, सरपंच मंजुला ,जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे बीजापुर जिला अध्यक्ष विजय झाड़ी, सलमेया आंगनपल्ली, उद्दे सुनील, तरुण सोंडी,, सदानंदम संड्रा, जितेन्द्र यालम, मनोज यालम, बोडी गौरैया, वल्वा विनोदा, नल्वा रोशक्का, सुशीला सपके, राजक्का वल्वा , वल्वा चिकाबाई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजुद रहे,।

