Homeछत्तीसगढ़*विशेष अभियान 6.0 के तहत बीजापुर में स्वच्छता की मुहिम, आंगनबाड़ी केंद्रों...

*विशेष अभियान 6.0 के तहत बीजापुर में स्वच्छता की मुहिम, आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय संस्थाओं तक चला सफाई अभियान**,,,,,,,,,,, ,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*विशेष अभियान 6.0 के तहत बीजापुर में स्वच्छता की मुहिम, आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय संस्थाओं तक चला सफाई अभियान**,,,,,,,,,,,

,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

**कलेक्टर विश्वदीप के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान**

**बीजापुर*,,,,,,,,,,,,,,,,,कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

अभियान के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट (1098), मिशन शक्ति, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल देखरेख संस्थाओं सहित विभागीय कार्यालयों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में परिसर की साफ-सफाई के साथ अभिलेखों एवं सामग्री का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

अभियान का उद्देश्य शासकीय संस्थाओं में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। विभाग द्वारा **स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत एवं सामूहिक जिम्मेदारी** बताते हुए सभी संस्थाओं में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES