Homeछत्तीसगढ़*मोहला----कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण,महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़...

*मोहला—-कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण,महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं*

मनीष कौशिक

मोहला—- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट परिसर मोहला में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया कलेक्टर प्रजापति ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्र सेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर प्रजापति ने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण7 करने का अवसर देता है। इस दौरान एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES